Latest Updates
-
धनतेरस पर 13 दीपक क्यों जलाए जाते हैं? प्रदोष काल में पढ़ें यमदीपदान की कथा -
धनतेरस के 21 शुभकामना संदेश: घर की लक्ष्मी के त्योहार को बना देंगे स्पेशल -
धनतेरस समृद्धि का स्वागत करने का दिन, लेकिन घर में शांति बनाए रखना भी उतना ही जरूरी: ज्योतिषी रिन्ही सुबरवाल -
'कांटे' और 'शूटआउट एट वडाला' के निर्देशक संजय गुप्ता का 57 साल की उम्र में निधन, सामने आई मौत की वजह -
Ahoi Ashtami Vrat Me Pani Kab Piye: अहोई अष्टमी के व्रत में पानी पीना चाहिए या नहीं? जानें व्रत के जरूरी नियम -
Namakpara Recipe: दिवाली पर घर पर बनाएं बिना मैदा के कुरकुरे नमकपारे, निशा मधुलिका ने बताई आसान रेसिपी -
Halloween 2026: क्यों मनाया जाता है हैलोवीन? जानिए कहां और कैसे शुरू हुआ यह 'डरावना त्योहार' -
National Unity Day 2026 Wishes: हमारी पहचान हमारी एकता...राष्ट्रीय एकता दिवस पर आप भी भेजें ये शुभकामना संदेश -
Halloween 2026: हैलोवीन पार्टी के लिए ट्राई करें ये 5 स्पूकी मेकअप आइडियाज, दिखेंगी सबसे अलग -
बार-बार होने वाला सिरदर्द कहीं ब्रेन ट्यूमर तो नहीं? डॉक्टर ने बताए 5 वार्निंग संकेत जिन्हें पहचानना है जरूरी
होंठो पर चाहिए नेचुरल रंगत तो लिपस्टिक की जगह लगाए इन 5 चीज़ें
What is a safe alternative for lipsticks : खूबसूरत दिखने के लिए महिलाएं मेकअप करे या ना करें लेकिन लिपस्टिक जरूर लगाती हैं। एक सही शेड की लिपस्टिक लगाकर आप सुंदर दिख सकती हैं। मगर कुछ लोग बिल्कुल नेचुरल लुक चाहते हैं, ताकि उनके होठ नेचुरल गुलाबी रंगत के दिखे।
वहीं कभी-कभी ये भी होता है कि कहीं जाना होता है और लिपस्टिक खत्म हो जाती है, तो ऐसे में हम आपको लिपस्टिक की कुछ अल्टरनेटिव बता रहे हैं, जिन्हें लगाकर आप सुंदर दिख सकते हैं। आप होंठो पर बिल्कुल नेचुरल दिख सकते हैं। तो चलिए जानते हैं कि आप किन चीजों का इस्तेमाल कर चेहरे और होठों को नेचुरल लुक दे सकते हैं।

लिप क्रेयॉन्स
आजकल लिपस्टिक की जगह लिप क्रेयॉन का इस्तेमाल करें। मैट और ग्लॉस दोनों तरह की लिप क्रेयॉन से आप अपने होंठों को नेचुरल लुक दे सकते है। ये लिप्स को मॉश्चराइज़ करते हैं।
लिप बाम
आजकल मार्केट में कई तरह की लिप बाम मिलती है। इनमें मौजूद वैक्स, पैराफिन , लेनोलिन से लिप ड्राय नहीं होते हैं और पपड़ी भी नहीं जमते हैं। आप अपनी पसंद के हिसाब से जो शेड सूट करें उसे लगा लें।
घी
अगर आप कहीं जा रही हैं और लिपस्टिक खत्म हो गई हैं, तो आप होठों पर घी लगा लें। घी लगाने से भी होंठों पर चमक आती है और होठों की रंगत भी निखर जाती है।
लिप लाइनर
अगर आपके पास लिप लाइनर है तो आप इसे लगा लें, इसके बाद हल्की सी लिपस्टिक लगा लें। लाइनर लिपस्टिक की मैचिंग की लगाने से आपके होंठ बहुत खूबसूरत नजर आने लगते हैं।
लिप स्टेन
लिप स्टेन लिपस्टिक की बजाय ज्यादा चलते हैं और फैलते भी नहीं है। इसके अलावा ये वाटर या जेल बेस्ड होते हैं, जो होठों को लिपस्टिक की तुलना में नेचुरल लुक देता है।



Click it and Unblock the Notifications
