Latest Updates
-
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट -
Pitru Paksha 2026 Food Rules: पितृपक्ष में क्या खाएं और क्या न खाएं? जानें खानपान से जुड़े जरूरी नियम -
Tanya Mishra: कौन हैं तान्या मिश्रा? अचानक कैसे बनीं देश की नई 'नेशनल क्रश', इंटरनेट पर तस्वीरें हो रहीं वायरल -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष में पति-पत्नी को शारीरिक संबंध बनाने चाहिए या नहीं? जानें क्या कहते हैं शास्त्र -
World Rabies Day 2026: कुत्ते के अलावा किन जानवरों के काटने से हो सकता है रेबीज? जानें लक्षण और बचाव के उपाय -
Google Birthday 2026: क्या आप जानते हैं 27 सितंबर को ही क्यों बर्थडे मनाता है गूगल? वजह जानकर चौंक जाएंगे आप -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष का पहला दिन आज या कल? जानें किस दिन किस पितर का करें श्राद्ध -
World Contraception Day 2026: गर्भनिरोधक गोलियां कैसे काम करती हैं? जानें इसके फायदे और नुकसान -
Pitru Paksha 2026: बेटा न हो तो क्या बेटी कर सकती है श्राद्ध और पिंडदान? अनिरुद्धाचार्य जी महाराज ने दिया जवाब
क्या है केमिकल पील, जिसे लगाने से चेहरे के दाग-धब्बे हो जाते हैं चुटकियों में गायब, जानें इसके फायदे
Chemical Peeling : आजकल बाजार में खूबसूरत और ग्लोइंग त्वचा के लिए सैकड़ों तरह के ट्रीटमेंट मौजूद हैं, जो आपको चुटकियों में इंस्टेंट लुक देता है। इन्हीं में से एक ट्रीटमेंट हैं केमिकल पील ट्रीटमेंट। ये ट्रीटमेंट आजकल युवाओं से लेकर सेलिब्रेटिज के बीच काफी पॉपुलर हैं।
ब्यूटी एक्सपर्ट के मुताबिक यह ट्रीटमेंट सेलेब्रिटीज के बीच काफी पॉपुलर है। ऐसा इसलिए भी कि क्योंकि ये डेड स्किन और डैमेज स्किन को निकाल देता है और इसकी वजह से नई स्किन बनती है, जो पहले से चमकदार और हेल्दी होती है। आइए जानते हैं इस ट्रीटमेंट के बारे में डिटेल में-

क्या होता है केमिकल पील ट्रीटमेंट
मेयो क्लीनिक के अनुसार इस ट्रीटमेंट में केमिकल पील एक तरह का रासायनिक घोल है, जिसे चेहरे पर लगाया जाता है। इस केमिकल सोल्यूशन को चेहरे पर कुछ देर रखने के बाद स्किन ग्लोइंग दिखने लगती है। इसे लगाते ही कुछ मिनटों में ही आपकी स्किन से डेड लेयर निकलने लगती है, तो दूसरा स्किन की रंगत में सुधार लाती है। इस ट्रीटमेंट की कुछ सिटिंग लेनी पड़ती हैं।
केमिकल पील के फायदे
- केमिकल पील डेड स्किन सेल्स को हटाकर नई स्किन बनाने में मदद करता है, जिससे आपकी स्किन और ज्यादा ग्लोइंग नजर आती है।
- यह आंखों के नीचे और मुंह के आसपास होने वाले फाइन लाइंस को भी कम करने में मदद करती है।
- पिंपल के वजह से होने वाले डार्क स्पॉट को भी दूर करने में मदद करता है।
- सन टैन या डैमेज स्किन को रिपेयर करता है।
- प्रेग्नेंसी के बाद हुए काले धब्बे जिसे मेलास्मा कहते हैं, उन डार्क पैचेज को ठीक करने के लिए इस ट्रीटमेंट को लिया जा सकता है।
कितने तरह के होते हैं केमिकल पील?
जो लोग हाइपरपिगमेंटेशन की समस्या से जूझ रहे हैं उनके लिए केमिकल पील खूब फायदेमंद साबित हो सकता है। यह तीन तरह के होते हैं, जैसे-
- सुपर फेशियल
- मीडियम
- डीप
सुपर फेशियल और मीडियम वाले पीलिंग हाइपर पिगमेंट स्किन को हटाकर नई ग्लोइंग स्किन को बनाने में मद करती है यही नहीं केमिकल पील को एक्ने की समस्या से भी छुटकारा दिलाता है। इसके अलावा यह स्किन को टाइट करने में मदद करता है।



Click it and Unblock the Notifications
