Latest Updates
-
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी
क्या है कोलेजन पाउडर? कैसे ढ़लती जवानी में भी नहीं होने देता है आपको बूढ़ा
What is collagen and Benefits : कोलेजन पाउडर एक प्रकार का सप्लीमेंट है जो कोलेजन प्रोटीन का सेवन करने के लिए प्रयोग किया जाता है। कोलेजन हमारे शरीर में पाया जाने वाला सबसे महत्वपूर्ण प्रोटीन है, जो त्वचा, हड्डियां, मांसपेशियां, और जोड़ों को मजबूती और लचीलापन प्रदान करता है।
उम्र बढ़ने के साथ, शरीर में कोलेजन का उत्पादन कम हो जाता है, जिसके कारण त्वचा में झुर्रियाँ, जोड़ों में दर्द, और हड्डियों में कमजोरी जैसी समस्याएँ हो सकती हैं। आइए जानते हैं कोलेजन पाउडर के फायदे।

त्वचा के लिए फायदेमंद : कोलेजन पाउडर त्वचा की इलास्टिक को बनाए रखने में मदद करता है, जिससे झुर्रियाँ कम होती हैं और त्वचा जवान और ग्लोइंग रहती है।
हड्डियों और जोड़ों के स्वास्थ्य में सुधार : कोलेजन हड्डियों और जोड़ों को मजबूती और लचीलापन देता है, जिससे गठिया और जोड़ों के दर्द में राहत मिल सकती है।
मसल्स बनाए : यह मांसपेशियों के निर्माण में मदद करता है और शरीर की रिकवरी को तेज करता है, खासकर वर्कआउट के बाद।
बालों और नाखूनों को बढ़ावा : कोलेजन बालों और नाखूनों को मजबूत और स्वस्थ बनाने में सहायक हो सकता है।
हृदय स्वास्थ्य : कुछ अध्ययन बताते हैं कि कोलेजन पाउडर दिल के रक्त वाहिकाओं को स्वस्थ बनाए रखने में मदद कर सकता है।
कोलेजन पाउडर के नुकसान
स्किन एक्सपर्ट पुष्पेंद्र भारद्धाज के मुताबिक कोलेजन पाउडर आमतौर पर सुरक्षित माना जाता है, लेकिन कुछ लोगों को इससे कुछ नुकसान हो सकते हैं।
- कोलेजन पाउडर से पाचन संबंधी समस्याएँ जैसे सूजन, गैस, या डायरिया का कारण बन सकता है। अगर आपको कोई पाचन संबंधी समस्या है तो आपको इसकी मात्रा पर ध्यान देना चाहिए।
- कोलेजन पाउडर के अत्यधिक सेवन से कैलोरी और प्रोटीन की अधिकता से वजन बढ़ने का अनुभव कर सकते हैं।
- कुछ प्रकार के कोलेजन पाउडर में कैल्शियम और फास्फोरस का असंतुलन हो सकता है, जो लंबे समय तक शरीर में कैल्शियम के स्तर को प्रभावित कर सकता है।
- कुछ शोधों के मुताबिक कोलेजन पाउडर का अत्यधिक सेवन किडनी की समस्याओं को बढ़ा सकता है, खासकर अगर कोई पहले से किडनी की बीमारी से पीड़ित है। अधिक प्रोटीन सेवन से किडनी पर अतिरिक्त दबाव पड़ सकता है।
कैसे प्रयोग करें?
कोलेजन पाउडर को आसानी से पानी, जूस या स्मूदी में मिलाकर सेवन किया जा सकता है। यह बिना किसी स्वाद के भी आता है, जिससे इसे किसी भी पेय में मिलाना आसान होता है। कोलेजन पाउडर को अपनी डाइट में शामिल करने से आप इसके फायदे प्राप्त कर सकते हैं, लेकिन किसी भी नए सप्लीमेंट को शुरू करने से पहले डॉक्टर से परामर्श लेना हमेशा अच्छा होता है।



Click it and Unblock the Notifications
