Latest Updates
-
DHT: क्या है डायरेक्ट हेयर ट्रांसप्लांटेशन? जानें बालों की रिग्रोथ के लिए कितनी कारगर है यह तकनीक -
Captain Smit Machchhar: कैप्टन 'स्मित मच्छर' के सरनेम का क्या है मतलब? जानें इसके पीछे की दिलचस्प कहानी -
नुसरत भरूचा की रीढ़ की हड्डी में हुआ फ्रैक्चर, एयरलिफ्ट कर बाली से लाई गईं मुंबई, वीडियो देख फैंस हुए परेशान -
Jitiya Vrat 2026: जितिया व्रत में पानी पी सकते हैं या नहीं? जानें जरूरी नियम और पारण का समय -
Jitiya Vrat Katha: जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत में जरूर करें इस कथा का पाठ, पूरे साल सुरक्षित रहेगी संतान -
Jitiya Vrat 2026 Wishes: संतान की लंबी उम्र...जितिया व्रत के अवसर पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम
Dry Oil Benefits: त्वचा के लिए फायदेमंद है ड्राई ऑयल, जानिए चेहरे पर इस्तेमाल करें के स्किन बेनिफिट्स
ड्राई ऑयल आपकी स्किन पर ड्राई फिनिश छोड़ता है। अगर स्किन पर लगाया जाए तो यह आपके शरीर से ऑयली चीजों को हटा देता है। ड्राई ऑयल गीले तेलों से भारी होता है और इसकी रासायनिक संरचना बहुत अलग होती है।
स्किन के लिए नॉर्मल ऑयल से ज्यादा बेहतर ड्राई ऑयल होता है। यह तेजी से आपकी त्वचा में अब्ज़ॉर्ब हो जाता है और पीछे कोई चिकना अवशेष नहीं छोड़ता है। ऐसे में आइए जानते हैं ड्राई ऑयल को स्किन पर लगाने के क्या स्किन बेनिफिट्स है।

ड्राई ऑयल की लिस्ट -
* गुलाब के बीज का तेल
* तिल का तेल
* कुसुम तेल
* सूरजमुखी का तेल
* इवनिंग प्राइमरोज तेल
* ग्रेप सीड तेल
* कैमेलिना तेल
* रुचिरा तेल
* बोरेज तेल
इन सभी ड्राई ऑयल का इस्तेमाल वाहक तेलों के रूप में भी किया जाता है और चेहरे की स्किन की देखभाल, आपके शरीर को मॉइस्चराइज़ करने और आपके बालों, नाखूनों के स्वास्थ्य में सुधार के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है।
ड्राई ऑयल के स्किन बेनिफिट्स
1. मॉइस्चराइजिंग
ड्राई ऑयल त्वचा के लिए हाइड्रेशन का एक अच्छा स्रोत हैं। ये स्किन में गहराई तक जाकर लंबे समय तक आपकी स्किन को हाइड्रेट रखने में मदद करता है और आपकी स्किन को सॉफ्ट बनाए रखता है।
2. गैर-कॉमेडोजेनिक
ड्राई ऑयल गैर-कॉमेडोजेनिक होते हैं, जिसका मतलब है कि ये आपके स्किन के पोर्स को बंद नहीं करते हैं, बल्कि ज्यादा ऑयली होने या पिंपल्स निकलने से रोकने में मदद करते हैं।
3. एंटी एजिंग
ड्राई ऑयल एंटीऑक्सिडेंट से भरपूर होते हैं जो स्किन को मुक्त कणों से बचाने में मदद करते हैं, जिसके कारण आ समय से पहले बुढ़े दिख सकते हैं।
4. चेहरे की सूजन करें कम
इस तरह के ऑयल के इस्तेमाल से आपकी स्किन को काफी राहत मिल सकती है। ये आपके स्किन में होने वाली सूजन को शांत करने और उसे कम करने में मदद कर सकते हैं।
5. त्वचा की बनावट में सुधार
ड्राई ऑयल का नियमित उपयोग करने से आपकी स्किनकी बनावट में सुधार होने में मदद मिलती है, जिससे स्किन सॉफ्ट, चमकदार और चिकनी बनती है।
( डिस्क्लेमर : इस लेख में दी गई सभी जानकारी और सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित हैं। Boldsky Hindi इसकी पुष्टि नहीं करता है। इन चीजों पर अमल करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें। )



Click it and Unblock the Notifications
