Latest Updates
-
Anant Chaturdashi 2026 Date: कब है अनंत चतुर्दशी? नोट करें तारीख, गणेश विसर्जन का शुभ मुहूर्त और विधि -
Guru Pradosh Vrat 2026: 23 या 24 सितंबर, कब है भाद्रपद का आखिरी प्रदोष व्रत? जानें तिथि और पूजा का शुभ मुहूर्त -
थायराइड की दवा कब और कैसे लें? डॉक्टर से जानें सही समय और तरीका -
Ayurveda Day 2026: कब और कैसे हुई आयुर्वेद दिवस की शुरुआत? जानें इस साल की थीम, महत्व और इतिहास -
रानी मुखर्जी की मां और प्लेबैक सिंगर कृष्णा मुखर्जी का निधन, 75 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में भूलकर भी न करें ये 6 काम, वरना नाराज हो सकते हैं पितर -
Fact Check: चेहरे पर 'गोल्ड ऑयल' लगाने से मिलेगी जवां-ग्लोइंग स्किन? जानें वायरल दावे का सच -
लड्डू-मोदक नहीं, यहां बप्पा को लगता है बबल टी का भोग! गणपति पूजा का अनोखा अंदाज हुआ वायरल -
Parivartini Ekadashi Vrat Katha: परिवर्तिनी एकादशी पर जरूर पढ़ें राजा बलि की कथा, सभी पापों से मिलेगी मुक्ति -
Parivartini Ekadashi 2026 Wishes: हरि की भक्ति...इन संदेशों से अपनों को भेजें परिवर्तिनी एकादशी की शुभकामनाएं
क्या है Hair Botox ट्रीटमेंट? एक्सपर्ट से जानें इस ट्रीटमेंट को कराने के फायदे और नुकसान
Botox Treatment का नाम सुनते ही कई लोग इसे स्किन से जुड़ी ट्रीटमेंट समझते हैं, लेकिन यह बालों को खूबसूरत बनाने में मदद करता है। आजकल युवाओं के बीच बालों की देखभाल के लिए यह ट्रीटमेंट काफी पॉपुलर हो रहा है। बोटोक्स ट्रीटमेंट बालों को गहराई से पोषण देता है, टूट-फूट और डैमेज को कम करता है, और उन्हें मुलायम और चमकदार बनाता है। सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर भी इसे बढ़ावा दे रहे हैं, जिससे इसका ट्रेंड तेजी से बढ़ रहा है।
यह ट्रीटमेंट विशेष रूप से उन लोगों के लिए फायदेमंद है जिनके बाल कमजोर, रूखे या बेजान हो गए हैं। आइए सेरेनेशन ब्यूटी और मेक-अप स्टूडियो की हेयर और ब्यूटी एक्सपर्ट निशा गंगवानी से जानते हैं कि ये ट्रीटमेंट कैसे काम करता है और क्यों लोग इसे पसंद कर रहे हैं।

हेयर बोटॉक्स क्या हैं?
हेयर बोटॉक्स एक विशेष हेयर ट्रीटमेंट है जो बालों को डीप कंडीशनिंग प्रदान करता है, जिससे रूखे और बेजान बालों की समस्या दूर होती है। इस ट्रीटमेंट में बालों को केराटिन जैसे फिलर से कोट किया जाता है, जो बालों को अंदर से मजबूती प्रदान करता है और उनकी शाइन बढ़ाता है। यह ट्रीटमेंट बालों को स्मूद, मुलायम और मैनेजबल बनाता है, खासकर उन लोगों के लिए फायदेमंद है जिनके बाल डैमेज, फ्रिज़ी या कमजोर हो गए हैं। हेयर बोटॉक्स न केवल बालों की खोई हुई चमक वापस लाने में मदद करता है, बल्कि बालों को स्वस्थ और खूबसूरत भी बनाता है।
कैसे काम करता है हेयर बोटॉक्स ट्रीटमेंट?
बोटॉक्स ट्रीटमेंट बालों को उनकी बनावट और ग्रोथ के अनुसार केमिकल्स जैसे कैवियार ऑयल, विटामिन बी-5, विटामिन ई, और बोंट-एल पेप्टाइड का इस्तेमाल करके किया जाता है। यह प्रक्रिया तीन स्टेप्स में पूरी होती है:
स्टेप 1
बालों को अच्छी तरह से वॉश किया जाता है, जिससे बालों पर मौजूद केमिकल और गंदगी को हटाया जा सके। यह प्रक्रिया बालों को ट्रीटमेंट के लिए तैयार करती है।
स्टेप 2
गीले बालों को सुखाने के बाद, बोटॉक्स क्रीम जड़ों से लेकर सिरों तक लगाई जाती है। इस क्रीम को 45 मिनट तक छोड़ने के बाद सल्फेट-फ्री शैंपू से धोया जाता है।
स्टेप 3
हेयर वॉश के बाद, ट्रीटमेंट को लॉक करने के लिए बालों को स्ट्रेट किया जाता है। इससे बाल मुलायम, चमकदार और बाउंसी हो जाते हैं।

हेयर बोटॉक्स ट्रीटमेंट के फायदे
स्ट्रेटनिंग के लिए बेहतरीन : हेयर बोटॉक्स का मुख्य उद्देश्य बालों को डीप कंडीशनिंग प्रदान करना है। इस प्रक्रिया के बाद बालों का घुंघरालापन काफी हद तक कम हो जाता है और बाल स्ट्रेट और सिल्की नजर आते हैं।
स्प्लिट एंड्स से छुटकारा : हेयर बोटॉक्स ट्रीटमेंट बालों के स्प्लिट एंड्स की समस्या को कम करने में मदद करता है। यह बालों की ग्रोथ को सुधारता है और उन्हें मजबूत बनाता है।
हेयर डैमेज को रोके : इस ट्रीटमेंट से बालों को केमिकल से हुए नुकसान को ठीक किया जा सकता है। यह बालों को पोषण देता है और उनकी संरचना को बेहतर बनाता है।
बालों में शाइन लाए : हेयर बोटॉक्स बालों को चमकदार और स्वस्थ बनाने के लिए एक बेहतरीन विकल्प है। यह बालों में नई जान डालता है और उन्हें हेल्दी लुक देता है।
बोटॉक्स के बाद बालों की ऐसे करें केयर
- अपने बालों की देखभाल के लिए सल्फेट और सिलिकॉन फ्री शैंपू का उपयोग करें, ताकि बालों को केमिकल से होने वाले नुकसान से बचाया जा सके। बालों की नमी बनाए रखने के लिए हर बार इन्हें कंडीशन करें।
- सप्ताह में एक बार डीप कंडीशनिंग के लिए हेयर मास्क लगाना बेहद फायदेमंद होता है। इससे बालों को पोषण मिलता है और वे मजबूत बनते हैं।
- बालों को स्टाइल करते समय हीट स्टाइलिंग टूल्स से बचें, क्योंकि ये बालों को नुकसान पहुंचा सकते हैं। अगर हीट स्टाइलिंग आवश्यक हो, तो हमेशा पहले हीट प्रोटेक्टेंट स्प्रे का इस्तेमाल करें।
- गर्मी के मौसम में, घर से बाहर निकलने से पहले बालों को रेशम के दुपट्टे या स्कार्फ से ढंक लें, ताकि धूप से बाल सुरक्षित रहें।
हेयर बोटॉक्स के साइड इफेक्ट्स
निशा बताती हैं कि इस ट्रीटमेंट के फायदे के साथ कुछ साइड इफेक्ट्स भी हैं यदि ध्यान से कुछ बातों को फॉलो न किया जाए, तो ये नुकसान हो सकते हैं।
केयर की कमी: यदि ट्रीटमेंट के बाद बालों की सही देखभाल न की जाए, तो परिणाम असंतोषजनक हो सकते हैं और आपका खर्च भी बेकार हो सकता है।
धूप का प्रभाव: धूप में ज्यादा एक्सपोज़र होने पर बाल पहले से ज्यादा रूखे हो सकते हैं।
केमिकल का गलत उपयोग: गलत तरीके से केमिकल का इस्तेमाल करने से बालों के क्यूटिकल्स को नुकसान हो सकता है, जिससे फायदा नहीं होगा।
कलर ट्रीटमेंट: हेयर बोटोक्स के तुरंत बाद बालों में कलर करवाना, ट्रीटमेंट के प्रभाव को खत्म कर सकता है या कम कर सकता है।
इसलिए, इस ट्रीटमेंट के बाद उचित देखभाल और सही समय पर ही हेयर कलर करवाना चाहिए।
क्या है हेयर बोटॉक्स प्राइज
हेयर बोटॉक्स ट्रीटमेंट कई कीमतों पर उपलब्ध है। यह आपके बालों की स्थिति, बालों के वॉल्यूम और लंबाई पर निर्भर करता है। आमतौर पर, इसकी कीमत ₹5,000 से शुरू हो सकती है। हालांकि निशा सलाह देती हैं कि वह अपने किसी भी क्लाइंट्स को हेयर बोटोक्स जैसे ट्रीटमेंट्स कराने की सलाह नहीं देते हैं। उनका मानना है कि बालों की देखभाल के लिए नेचुरल और घरेलू तरीके ज्यादा प्रभावी होते हैं। ही शैम्पू और कंडीशनर का उपयोग करने की सलाह देते हैं, ताकि बालों की गुणवत्ता बनी रहे। इसके अलावा सही डाइट लें।



Click it and Unblock the Notifications
