Latest Updates
-
Navratri Ke Baad Jau Ka Kya Kare: नवरात्रि समाप्त होने के बाद उगे हुए जौ का क्या करें? जानें सही नियम और उपाय -
दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह ने किया दूसरी बेटी के नाम का खुलासा, दशहरे पर दिखाई पहली झलक -
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं
Hot Stone Pedicure: कैसे होता है हॉट स्टोन पेडीक्योर, जानिए इसके हेल्थ बेनिफिट्स
शरीर की देखभाल करने में अपने पैरों पर ध्यान देना भी बहुत जरूरी है जिसकी ओर ध्यान देना अक्सर हम भूल जाते हैं। लेकिन पेडीक्योर करके हम अपने पैरों की केयर कर सकते हैं। गर्मी के मौसम में पेडीक्योर के जरिए न सिर्फ आप अपने पैरों को सुरक्षित और स्वास्थ्य रखने में मदद करता हैं, बल्कि यह आपके पैरों को सुंदर दिखाने में मदद करता है। पेडीक्योर कई तरह के होते हैं जिसमें से एक हॉट-स्टोन थेरेपी है जो आपके पैरों की मांसपेशियों को शांत करने में मदद करता है।
हॉट-स्टोन पेडीक्योर एक खास तरह का पेडीक्योर है, जिसमें आपके पैरों को आराम देने के लिए गर्म पत्थरों का इस्तेमाल किया जाता है। अगर आपके पैरों में किसी तरह का दर्द या कटा फटा है तो हॉट-स्टोन पेडीक्योर आपके लिए बहुत ही अच्छा विकल्प है। इस पेडीक्योर से आपके पैर की उंगलियां साफ और सुंदर दिखती हैं, और आपके पैर कम तनाव महसूस करते हैं।

कैसे होता है हॉट-स्टोन पेडीक्योर
हॉट-स्टोन पेडीक्योर के दौरान, तकनीशियन गर्म, चिकने, सपाट पत्थरों को आपके पैरों के ऊपर और नीचे रखते हैं। इन पत्थरों से निकलने वाली गर्मी आपके पैरों की मांसपेशियों को आराम देती है और आपके पैरों में दबाव बिंदुओं को उत्तेजित करती है। तकनीशियन आपके पैरों को आराम देने के लिए गर्म चट्टानों को एक कटोरे में रख सकता है।
हॉट-स्टोन पेडीक्योर के फायदे
1. आराम
हॉट स्टोन पेडीक्योर के दौरान इस्तेमाल की जाने वाली मालिश तकनीक पैरों की मांसपेशियों को आराम देने, तनाव कम करने में मदद कर सकता है।
2. बेहतर सर्कुलेशन
हॉट स्टोन पेडीक्योर के कारण आपके पौरों में ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर बनाने, पैरों की सूजन को कम करने और ब्लड फ्लो को बढ़ाने में मदद करता है।
3. दर्द से राहत
हॉट स्टोन पेडीक्योर के दौरान पत्थर से निकलने वाली गर्मी पैरों में होने वाले दर्द और परेशानी से राहत दिलाने में मदद करता है। ऐसे में यह इलाज प्लांटर फैस्कीटिस या गठिया जैसी स्थिति से निपटने के लिए बेहतर विकल्प है।
4. एक्सफोलिएशन
हॉट स्टोन पेडीक्योर में अक्सर एक्सफोलिएशन शामिल होता है जो आपके स्किन के डेड स्किन सेल्स को हटाने और पैरों की स्किन की उपस्थिति और बनावट में सुधार करने में मदद करता है।
5. बेहतर नींद में मददगार
हॉट स्टोन पेडीक्योर बेहतर नींद को बढ़ावा देने में मदद कर सकता है। दिनभर के कामकाज के बाद अक्सर लोगों को पैर में होने वाले दर्द के कारण सोने में परेशानी का सामना करना पड़ता है। ऐसे में हॉट स्टोन पेडीक्योर आपके नींद को बेहतर बनाने का काम करता है।
6. तनाव और चिंता कम करने में फायदेमंद
किसी भी तरह का मसाज आपके तनाव को कम करने में मददगार होता है। ऐसे में हॉट स्टोन पेडीक्योर के कारण आपका तनाव और चिंता कम करने में फायदेमंद है।
( डिस्क्लेमर : इस लेख में दी गई सभी जानकारी और सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित हैं। Boldsky Hindi इसकी पुष्टि नहीं करता है। इन चीजों पर अमल करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें। )



Click it and Unblock the Notifications
