Latest Updates
-
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष में पति-पत्नी को शारीरिक संबंध बनाने चाहिए या नहीं? जानें क्या कहते हैं शास्त्र -
World Rabies Day 2026: कुत्ते के अलावा किन जानवरों के काटने से हो सकता है रेबीज? जानें लक्षण और बचाव के उपाय -
Google Birthday 2026: क्या आप जानते हैं 27 सितंबर को ही क्यों बर्थडे मनाता है गूगल? वजह जानकर चौंक जाएंगे आप -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष का पहला दिन आज या कल? जानें किस दिन किस पितर का करें श्राद्ध -
World Contraception Day 2026: गर्भनिरोधक गोलियां कैसे काम करती हैं? जानें इसके फायदे और नुकसान -
Pitru Paksha 2026: बेटा न हो तो क्या बेटी कर सकती है श्राद्ध और पिंडदान? अनिरुद्धाचार्य जी महाराज ने दिया जवाब -
World Lung Day 2026: शरीर में दिखें ये 7 लक्षण तो समझ जानें आपके फेफड़े हो रहे हैं खराब -
Anant Chaturdashi 2026: अनंत सूत्र में 14 गांठें ही क्यों बांधी जाती हैं? जानें इसका धार्मिक महत्व -
Mushtaq Khan Family: 'वेलकम' फेम मुश्ताक खान ने दुनिया को कहा अलविदा, जानिए एक्टर के परिवार में कौन-कौन? -
डायबिटीज में चावल और रोटी खाने का सही समय क्या है? जानें कब खाने से नहीं बढ़ेगा ब्लड शुगर
निया शर्मा होठों फूले हुए दिखाने के लिए लगाती हैं लिप इंजेक्शन? जानें लिप फिलर्स के फायदे और नुकसान
What is Lip Fillers : एक्ट्रेस निया शर्मा इंडस्ट्री का जाना-पहचाना नाम हैं। बीते दिनों एक्ट्रेस ने लिप इंजेक्शन करवाने की बात कबूली थी लेकिन अब उन्होंने इससे साफ मना कर किया है।
निया शर्मा ने इस पर कहा है कि जब उनसे पूछा गया कि क्या वह अपने होठों को भरा हुआ दिखाने के लिए लिप इंजेक्शन का इस्तेमाल करती हैं, तो उन्होंने इससे इनकार किया और कहा, मैंने हां कहा था लेकिन 'लिप इंजेक्शन से मेरा मतलब ग्लॉस से था।' हालांकि लोगों ने इसे गलत तौर पर ले लिया जिसके लिए मैं माफी भी मांगती हूं। आइए जानते हैं कि आखिर ये कौनसे लिप इंजेक्शन है, जो होठों को खूबसूरत लुक देते हैं?

क्या है लिप फिलर्स
लिप इंजेक्शन एक कॉस्मेटिक प्रक्रिया है जिसमें होठों को भरावक (fillers) इंजेक्ट किए जाते हैं ताकि उनके आकार को बढ़ाया जा सके, उन्हें अधिक पूर्ण और मोटा दिखाने के लिए। यह प्रक्रिया अक्सर हयालूरोनिक एसिड (Hyaluronic Acid) जैसे पदार्थों का उपयोग करती है, जो स्वाभाविक रूप से शरीर में पाया जाता है और त्वचा में नमी बनाए रखने में मदद करता है। लिप इंजेक्शन आमतौर पर अस्थायी होते हैं और कुछ महीनों के लिए प्रभावी रहते हैं।
इसे लगाने के फायदे
लिप फिलर्स होठों को प्राकृतिक तरीके से मोटा दिखाते हैं। यह प्रक्रिया तेज़ और अस्थायी होती है, इसलिए अगर आप परिणाम से संतुष्ट नहीं हैं, तो कुछ समय बाद इसका असर कम हो जाता है। इसे लगाने के कुछ समय बाद होठ नॉर्मल हो जाते है। इसके बाद बहुत कम समय में सामान्य जीवन में लौट सकते हैं। हयालूरोनिक एसिड जैसे फिलर्स का इस्तेमाल करने से होठ स्वाभाविक दिखते हैं और होठों के आकार में बदलाव भी देखने को मिलता है।
लिप इंजेक्शन के साइड इफेक्ट
- इंजेक्शन के बाद सूजन, लाली, और हल्का दर्द हो सकता है।
- कभी-कभी फिलर में इस्तेमाल की गई सामग्री से एलर्जी हो सकती है।
- अगर इंजेक्शन सही तरीके से न दिए जाएं, तो होठों का आकार असमान हो सकता है।
- यदि आप लिप इंजेक्शन कराने के बारे में सोच रही हैं, तो किसी योग्य और अनुभवी डॉक्टर से परामर्श लेना ज़रूरी है।



Click it and Unblock the Notifications
