Latest Updates
-
भाई दूज पर बाल और नाखून कटवाना चाहिए या नहीं? जानें मान्यता और पूजा की विधि -
भाई दूज 2026 कब है: 10 या 11 नवंबर? जानें भाई को तिलक लगाने का शुभ मुहूर्त -
गोवर्धन पूजा कथा: इंद्रदेव का अहंकार तोड़ने के लिए श्रीकृष्ण ने उठाया था पर्वत -
गोवर्धन पूजा 2026: सिर्फ 2 घंटे 10 मिनट मिलेगा पूजा का शुभ मुहूर्त, जानें विधि और महत्व -
Diwali 2026: कब करें लक्ष्मी पूजन? श्री देवकीनंदन ठाकुर जी ने बताया शुभ मुहूर्त और समृद्धि का उपाय -
Happy Diwali 2026: परिवार और दोस्तों को संस्कृत में भेजें ये मंगलमय संदेश -
दिवाली पर घी, सरसों या तिल के तेल का दीपक जलाना है शुभ? आचार्य वसंत विजय महाराज से जानें सही नियम -
दिवाली के दिन अगर पीरियड हो जाए तो कैसे करें पूजा? जानें मां लक्ष्मी और गणेश पूजन की धार्मिक मान्यताएं -
Choti Diwali 2026: पति-पत्नी के लिए प्यार भरे शुभकामना संदेश और रोमांटिक विशेज -
नरक चतुर्दशी 2026: जब श्रीकृष्ण ने नरकासुर का वध कर 16,000 राजकुमारियों को दिलाई मुक्ति, जानें पौराणिक कथा
Kangana Ranaut Beauty Tips: बहुत सेंसेटिव है कंगना रनौत की स्किन, ऐसे पहाड़ी ब्यूटी रखती है स्किन का ख्याल
Kangana Ranaut's glowing skin Secret : बॉलीवुड की क्वीन कंगना रनौत फिल्मों के अलावा अब राजनीति में भी अपने कदम बढ़ा चुकी हैं। कंगना रनौत मंडी लोकसभा सीट से चुनाव जीतकर चर्चा में हैं। कंगना रनौत न सिर्फ अपनी अपनी बेबाकी के लिए मशहूर है बल्कि वो अपनी एक्टिंग और खूबसूरती के लिए भी जानी जाती हैं।
कंगना अपने लुक पर भी खूब मेहनत करती है। वो हर लुक में बेहद खूबसूरत दिखती है। कई लोग कंगना की खूबसूरती के कायल है। आइए आपको भी बताते है इस पहाड़ी ब्यूटी की बेदाग और निखरी त्वचा का राज-

साबुन नही लगाती
कंगना की त्वचा सेंसटिव है इसलिए वो फेशियल नहीं करातीं, कंगना अपने चेहरे पर साबुन का इस्तेमाल नहीं करती हैं अपने चेहरे को साफ करने के लिए कंगना सोप फ्री क्लींज़र इस्तेमाल करती हैं और कभी- कभी क्लीनअप भी कराती हैं।
घरेलू नुस्खे अजमाती है कंगना
कंगना अपने चेहरे पर शहद लगाती है। वो अपने चेहरे पर शहद लगाने की सलाह देती हैं, क्योंकि इसमें मौजूद एंटी-बैक्टीरियल गुण त्वचा के लिए अच्छे होते हैं। इसके अलावा वो हल्दी, बेसन और गुलाब जल जैसी नेचुरल चीजों का इस्तेमाल करती हैं।
अच्छे से मेकअप करती हैं रिमूव
कंगना मेकअप साफ करने के लिए काफी समय लगाती है। क्योंकि मेकअप चेहरे पर छोड़ देने के लिए 20-25 मिनट का समय लेती हैं। कंगना चेहरे से मेकअप हटाने के बाद पहले टोनर और मॉइश्चराइजर लगाती हैं और फिर सोने से पहले आई क्रीम का भी जरुर इस्तेमाल करती हैं।
पीती हैं खूब पानी
कंगना रानौत चेहरे को हाइड्रेट रखने के लिए खूब ध्यान रखती है। वो खूब पानी पीती हैं। इसके अलावा हेल्दी स्किन के लिए कंगना नारियल पानी जरुर पीती हैं जिससे उनकी त्वचा हाइड्रेट और चमकदार बन रहती है।
हेयर केयर
कंगना के बाल कर्ली हैं। वो अपने बालों की खूबसूरती का ध्यान रखने के लिए हफ्ते में तीन बार तेल भी लगाती है ताकि उनके बालों की खूबसूरती बनी रहें। कंगना को ओल्ड हॉलीवुड हेयरस्टाइल बनाना खूब पसंद हैं।



Click it and Unblock the Notifications
