Latest Updates
-
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट -
Pitru Paksha 2026 Food Rules: पितृपक्ष में क्या खाएं और क्या न खाएं? जानें खानपान से जुड़े जरूरी नियम -
Tanya Mishra: कौन हैं तान्या मिश्रा? अचानक कैसे बनीं देश की नई 'नेशनल क्रश', इंटरनेट पर तस्वीरें हो रहीं वायरल -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष में पति-पत्नी को शारीरिक संबंध बनाने चाहिए या नहीं? जानें क्या कहते हैं शास्त्र -
World Rabies Day 2026: कुत्ते के अलावा किन जानवरों के काटने से हो सकता है रेबीज? जानें लक्षण और बचाव के उपाय -
Google Birthday 2026: क्या आप जानते हैं 27 सितंबर को ही क्यों बर्थडे मनाता है गूगल? वजह जानकर चौंक जाएंगे आप -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष का पहला दिन आज या कल? जानें किस दिन किस पितर का करें श्राद्ध -
World Contraception Day 2026: गर्भनिरोधक गोलियां कैसे काम करती हैं? जानें इसके फायदे और नुकसान -
Pitru Paksha 2026: बेटा न हो तो क्या बेटी कर सकती है श्राद्ध और पिंडदान? अनिरुद्धाचार्य जी महाराज ने दिया जवाब
Skin specialist vs Dermatologists में न हो आप कंफ्यूज, दोनों में यह होता है अंतर
Skin specialist vs Dermatologists : हम सभी को कभी ना कभी अपनी स्किन से जुड़ी समस्या को हैंडल करने के लिए एक्सपर्ट की जरूरत पड़ती है। ऐसे में हम एक अच्छे स्किन स्पेशलिस्ट डॉक्टर या फिर डर्मेटोलॉजिस्ट को सर्च करते हैं। स्किन स्पेशलिस्ट डॉक्टर और डर्मेटोलॉजिस्ट दोनों ही स्किन से जुड़ी समस्याओं पर काम करते हैं, इसलिए अमूमन लोग इन दोनों को एक ही समझने की भूल कर बैठते हैं। जबकि वास्तव में इन दोनों एक्सपर्ट की स्पेशलिटीज अलग-अलग होती हैं। इसलिए जब भी आप एक एक्सपर्ट को सर्च करें तो सबसे पहले अपनी स्किन की जरूरतों को समझें।
हो सकता है कि जब भी आपसे कोई स्किन केयर स्पेशलिस्ट की बात करता हो तो आपके दिमाग में डर्मेटोलॉजिस्ट का ख्याल आता हो।

लेकिन एक बार इस लेख को पढ़ने के बाद आप अधिक बेहतर तरीके से समझ पाएंगे कि स्किन स्पेशलिस्ट और डर्मेटोलॉजिस्ट में क्या अंतर होता है-
डर्मेटोलॉजिस्ट (Dermatologists)
डर्मेटोलॉजिस्ट वास्तव में मेडिकल डॉक्टर होते हैं, जो स्किन, हेयर, नेल्स आदि से जुड़ी स्थितियों को डायग्नोस करने के साथ-साथ उसका उपचार करते हैं। वे खास तरह की ट्रेनिंग लेते हैं, जिसमें मेडिकल और सर्जिकल पहलू भी शामिल होता है। उन्होंने चार साल की अंडरग्रेजुएट स्टडी और फिर उसके बाद चार साल का मेडिकल स्कूल पूरा किया होता है। चूंकि डर्मेटोलॉजिस्ट मेडिकल डॉक्टर होते हैं, इसलिए वे दवाइयां लिख सकते हैं और सर्जरी भी कर सकते हैं। इतना ही नहीं, वे बोटोक्स इंजेक्शन, लेजर ट्रीटमेंट और केमिकल पील्स जैसे कॉस्मेटिक प्रोसेस को भी कर सकते हैं। हालांकि, उनका पहला ध्यान स्किन हेल्थ को बेहतर बनाना होता है। डर्मेटोलॉजिस्ट एक्ने से लेकर एग्जिमा, सोरायसिस, स्किन कैंसर आदि कई कंडीशन का इलाज कर सकते हैं।
स्किन स्पेशलिस्ट (Skin specialist)
स्किन केयर स्पेशलिस्ट वह व्यक्ति होता है जिसने ब्यूटी ट्रीटमेंट जैसे फेशियल, मसाज, वैक्सिंग आदि में ट्रेनिंग ली होती है। उनका बैकग्राउंड कॉस्मेटोलॉजी या एस्थेटिक्स से जुड़ा होता है। वे मुख्य रूप से आपकी स्किन हेल्थ और उसकी अपीयरेंस को बेहतर बनाने में मदद कर सकते हैं। स्किन स्पेशलिस्ट दवाएं नहीं लिख सकते या सर्जरी नहीं कर सकते है।
डर्मेटोलॉजिस्ट और स्किन स्पेशलिस्ट में क्या अंतर है?
अब सवाल यह उठता है कि डर्मेटोलॉजिस्ट और स्किन स्पेशलिस्ट में क्या अंतर होता है, तो आप इसे इन पहलुओं की मदद से समझ सकते हैं-
डर्मेटोलॉजिस्ट मेडिकल डॉक्टर होते हैं, जिन्होंने डर्मेटोलॉजी में स्पेशल ट्रेनिंग ली होती है। वहीं, स्किन स्पेशलिस्ट का बैकग्राउंड कॉस्मेटोलॉजी या एस्थेटिक्स से जुड़ा होता है।
डर्मेटोलॉजिस्ट दवाइयां लिख सकते हैं और सर्जरी कर सकते हैं। वे बोटोक्स इंजेक्शन, लेजर ट्रीटमेंट और केमिकल पील्स जैसे कॉस्मेटिक प्रोसेस को भी कर सकते हैं। जबकि, स्किन स्पेशलिस्ट दवाएं नहीं लिख सकते या सर्जरी नहीं कर सकते है। वे स्किन से जुड़ी बीमारियों का मेडिकल ट्रीटमेंट करने की जगह कॉस्मेटिक प्रॉसिजर और स्किन केयर रूटीन में अधिक विशेषज्ञ हो सकते हैं।
डर्मेटोलॉजिस्ट हॉस्पिटल, क्लीनिक में काम कर सकते हैं और प्राइवेट प्रैक्टिस कर सकते हैं। वे मेडिकल और कॉस्मेटिक डर्मेटोलॉजी सर्विस दे सकते हैं। वहीं, स्किन स्पेशलिस्ट एस्थेटिक सेंटर में काम कर सकते हैं या फिर डर्मेटोलॉजिस्ट के साथ मिलकर काम कर सकते हैं।
इस तरह हम कह सकते हैं कि डर्मेटोलॉजिस्ट और स्किन स्पेशलिस्ट दोनों ही स्किन हेल्थ को बेहतर बनाने पर फोकस करते हैं। लेकिन डर्मेटोलॉजिस्ट मेडिकल डॉक्टर होते हैं, जिन्होंने डर्मेटोलॉजी में स्पेशलाइज्ड ट्रेनिंग ली होती है। वहीं, स्किन स्पेशलिस्ट अपनी ट्रेनिंग व एक्सपर्टिज के आधार पर स्किन हेल्थ व अपीयरेंस को बेहतर बनाते हैं।



Click it and Unblock the Notifications
