Latest Updates
-
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग
Rica vs Normal Wax: रीका या रेगुलर वैक्स में क्या है अंतर, दोनों में से कौनसी वैक्स है ज्यादा इफेक्टिव? ?
rica vs normal wax: वैसे तो बॉडी स्किन से अनचाहे बालों को हटाने के लिए कई तरीके मौजूद हैं, लेकिन वैक्सिंग सबसे पॉपुलर तरीका है क्योंकि इसमें लंबे समय तक हेयरग्रोथ नहीं आती है। वैक्सिंग के दौरान आपको थोड़ा दर्द सहन करना पडता है लेकिन फिर भी महिलाएं वैक्सिंग करवाना ही ज्यादा पसंद करती है।
वैसे वैक्सिंग भी कई तरह की है लेकिन जैसे हॉट वैक्स, कोल्ड वैक्स और रीका वैक्स। अक्सर महिलाएं इसी कंफ्यूजन में रहती है कि दोनों में से कौन सी वैक्स स्किन पर अप्लाई करें। तो चलिए आज हम आपको इनमें अंतर बता रहे हैं-

सामग्री का अंतर
रीका वैक्स में नेचुरल इंडिग्रेंड्स होते हैं, इसमें सिंथेटिक या हानिकारक केमिकल्स की मात्रा कम होती है। इसमें एज़ुलीन, एलोवेरा, और त्वचा को शांत करने वाले प्राकृतिक तत्व मौजूद होते हैं, जिससे यह संवेदनशील त्वचा के लिए भी उपयुक्त होता है। हालांकि रीका एक इटेलियन कंपनी का नाम है जो इस वैक्स को बनाती है। वहीं सामान्य वैक्स में चीनी, नींबू और पानी का मिश्रण होता है। इसमें रेजिन और अन्य सिंथेटिक केमिकल्स भी होता है, जो सेंसेटिव स्किन के लिए नुकसानदायक हो सकता है।
स्किन पर इफेक्ट
रीका वैक्स में "लिपिडोलॉजिकल" यानी त्वचा की ऊपरी परत को नुकसान पहुंचाए बिना स्मूदली हेयर रिमूव करता है। यह त्वचा में नमी बनाए रखता है और इसमें जलन या रैशेज़ होने की संभावना कम होती है। सामान्य वैक्स में बालों को जड़ से हटाने की प्रक्रिया दर्दनाक हो सकती है खासतौर पर सेंसेटिव स्किन पर जलन, लालिमा, या रैशेज़ हो सकते हैं। रीका वैक्स में आमतौर पर पौधों के रस से तैयार किया जाता है। इसमें त्वचा में जलन पैदा करने वाली 'कॉलोफोनी' की मात्रा कम होती है इसलिए रीका वैक्स एक बेहतर विकल्प है।
कीमत
रीका वैक्स सामान्य वैक्स की तुलना में महंगी होती है, क्योंकि इसमें रेगुलर वैक्स की तुलना में अच्छी क्वॉलिटी की सामग्री यूज में ली जाती है और कम केमिकल होता है। इस वजह से महंगा और सामान्य वैक्स सस्ती होता है।
किसमें हेयरग्रोथ आती है जल्दी?
रीका वैक्स के यह लंबे समय तक बालों को नहीं उगने देता और त्वचा को मुलायम बनाए रखता है। सामान्य वैक्स बालों को जड़ से हटा देता है, लेकिन इसमें बाल तेजी से आ जाते हैं।



Click it and Unblock the Notifications
