Latest Updates
-
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा महंगे ब्यूटी प्रॉडक्ट्स की बजाय प्राकृतिक चीजों पर करती हैं विश्वास

एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा आए दिन मीडिया में छाई रहती हैं। इसका पहला कारण है उनका निजी जीवन, जिसमें पति विराट कोहली और बेटी हैं। दूसरा है एक्ट्रेस की लुक्स और उनका स्टाइल। दोनों के कारण वे सुर्खियों में रहती हैं। हाल ही में वह परिवार सहित वृंदावन गई थीं। खैर, इसके अलावा - एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा की खूबसूरती, उनकी बेदाग त्वचा और चमकदार त्वचा हमेशा चर्चा का विषय रहती है। शायद यही वजह है कि अनुष्का अधिकांश मिनिमम मेकअप को तरजीह देती हैं। सूत्र बताते हैं कि अनुष्का महंगे व केमिकल युक्त ब्यूटी प्रॉडक््स की बजाय स्किन फ्रेंडली नेचुरल प्रॉडक्ट्स रोजाना के स्किन केयर रिजीम में अपनाती हैं। उनका मानना है कि स्कन फ्रेंडली नेचुरल प्रॉडक्ट्स कई त्वचा संबंधी समस्याओं को हल कर सकते है। जानते हैं ऐसी 5 चीजें, जो हैं एक्ट्रर्स अनुष्का शर्मा का ब्यूटी सीक्रेट।
1. नियमित रूप से मालिश करना
एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा का ब्यूटी सीक्रेट है मसाज। रोजाना अनुष्का शर्मा के स्किन केयर रिजीम में शामिल है मसाज। मसाज के लिए तेल या क्रीम प्रयोग अनुष्का करती हैं। इसके लिए वो कभी खुद या दूसरे की मदद लेती हैं। चेहरे की मालिश करने से वह प्राकृतिक चमक प्राप्त करती हैं। और वो चेहरे पर हल्के हाथों से मसाज करती हैं। मसाज का हर स्ट्रोक ऊपर की दिशा में होता है। बता दें कि एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा की स्किन बेदाग और चमकदार प्राकृतिक रूप से है। इसे स्थाई बनाने के लिए अनुष्का रोजाना हल्के हाथों से मसाज करती है। ऐसा आप कब कर रहे हैं? हां, आप अपनी स्किन टाइप के अनुसार ही तेल या क्रीम का चयन करें।
2. नारियल का तेल
एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा चेहरे पर नारियल तेल का बहुत इस्तेमाल करती हैं। उनका मानना है कि चेहरे पर नारियल तेल लगाने से तुरंत स्किन हाइड्रेट हो जाती है। अनुष्का को भी चेहरे पर रूखेपन का सामना करना पड़ता है। इसके लिए वह नारियल तेल का प्रयोग करती हैं। एक और एक्ट्रर्स अनुष्का शर्मा का ब्यूटी सीक्रेट मालूम चला है। वह मेकअप से पहले त्वचा को नारियल तेल की हल्की मसाज से तुरंत हाइड्रेट करती हैं।
3. बनाना फेस मास्क
जब स्किनकेयर की बात आती है तो नेचुरल प्रॉडक्ट्स एक्ट्रर्स अनुष्का शर्मा की पहली पसंद होती हैं। जब भी वह देखती हैं कि उनकी त्वचा फट रही है, रूखी-सूखी हो रही है और त्चचा को एक्स्ट्रा देखभाल की जरूरत है, तो वह स्किन पर बनाना फेस मास्क लगाती हैं। इसे बनाने के लिए अनुष्का शर्मा मैश किए हुए केले को चेहरे पर लगाती हैं। इसमें शहद और नीबू का रस भी डालती हैं। बता दें कि केला विटामिन ए, के और डी से भरपूर होता है। ये त्वचा के लिए सुपर फूड के रूप में काम करते है।
4. सबसे जरूरी है वर्कआउट
रोजाना व्यायाम करने से कई समस्याओं का समाधान हो जाता है। न केवल वर्कआउट सही आकार में रहने आने में मदद करता है, बल्कि रिलीज होने वाले हार्मोन से त्वचा पर तुरंत चमक आती है।
5. स्किन फ्रेंडली हैं फ्रूट्स
अनुष्का शर्मा के अनुसार स्वस्थ भोजन ही बेदाग और चमकदार त्वचा की कुंजी है। इतना ही नहीं वह मानती हैं जो आप खाते हैं, वह चेहरे पर साफ-साफ दिखता है। कोशिश करें कि रोजाना कोई भी एक मौसमी फल जरूर खाएं। दिन में एक बार 4 बादाम, 4 काजू, 4 किशमिश और अन्य सीड्स जरूर खाएं।



Click it and Unblock the Notifications
