Latest Updates
-
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
क्या होता है वैम्पायर फेशियल? जिससे अमेरिका में 3 महिलाओं में फैला HIV
बढ़ती उम्र को छिपाने और सुंदरता बढ़ाने के लिए आजकल कई तरह के ब्यूटी ट्रीटमेंट आ चुके हैं। इन्हीं में से एक ट्रीटमेंट हैं वैम्पायर फेशियल। यह कॉस्मेटिक प्रोसेस हॉलीवुड-बॉलीवुड सेलेब के बीच काफी पॉपुलर हैं। हाल ही में इस वैम्पायर फेशियल को लेकर अमेरिका के सेंटर्स फॉर डिजीज एंड कंट्रोल (सीडीसी) ने एक डरावनी खबर शेयर की है।
सीडीसी के हवाले से कहा गया है कि न्यू मेक्सिको के एक स्पा में वैम्पायर फेशियल कराने के कारण तीन महिलाएं एचआईवी संक्रमित हो गई। आइए जानते हैं क्या होता हे वैम्पायर फेशियल और इसके फायदे और साइड इफेक्ट!

क्या है पूरा मामला?
सीडीसी के अनुसार, मामला 2018 का है जब इन महिलाओं ने बिना लाइसेंस वाले स्पा से वैम्पायर फेशियल कराया था। इस माइक्रोनीडलिंग फेशियल प्रोसेस में इंजेक्शन का इस्तेमाल होता है। इस ट्रीटमेंट के बाद तीनों महिलाएं एचआईवी के ट्रीटमेंट में आ गई हैं।
इनमें से दो को एचआईवी के शुरुआती स्टेज का पता चला है जबकि तीसरी महिला को एड्स हो गया था। इस तरह का यह पहला मामला है जब घटिया क्वॉलिटी के इंजेक्शन से ब्लड बोर्न वायरस की चपेटमें आने से एचआईवी का संक्रमण फैला हैं। एक्सपर्ट की मानें तो एचआईवी संक्रमित व्यक्ति का ब्लड किसी व्यक्ति के शरीर में जाने से एचआईवी होता है।
क्या है वैम्पयर फेशियल?
वैंपायर फेशियल माइक्रोनीडलिंग प्लेटलेट रिच प्लाज्मा कॉस्मेटिक प्रोसेस हैं। इस प्रोसेस में हाथों या आपके जांघों जैसी जगह से इंजेक्शन की मदद से ब्लड निकाला जाता है। इसके बाद ब्लडको सेंट्रीफ्यूज मशीन में कुछ मिनट के लिए रखा जाता ताकि ब्लड के कंपोनेंट्स अलग हो सकें।
इसके बाद ब्लड में मौजूद न्यूट्रिएंट रिच प्लाज्मा को माइक्रोनीडल के जरिए सीधे उसी इंसान के चेहरे पर इंजेक्ट किया जाता है। एक्सपर्ट्स का कहना है कि वैम्पायर फेशियल से प्लेटलेट्स नए स्किन सेल्स की ग्रोथ और को कॉलेजन को बूस्ट कर एंटी एजिंग प्रोसेस को बूस्ट कर चेहरे को जवां और सुंदर लुक देता है।
वैम्पायर फेशियल से होने वाले फायदे
एक्सपर्ट की माने तो वैम्पायर फेशियल चेहरे का कॉलेजन बूस्ट करता है। इसके ये फायदे होते हैं -
- मुंहासों के साथ-साथ दाग-धब्बों मिटाए।
- झुर्रियां हटाएं।
- हेयरफॉल को कंट्रोल करें।
- प्रेग्नेंसी के बाद चेहरे पर होने वाले पिंग्मेंटेशन को हटाए।
नुकसान
- ये फेशियल कराने के एक दो घंटे बाद तक आपके चेहरे पर सूजन दिख सकती हैं।
- इसे कराने से खुजली और जलन जैसी शिकायत हो सकती है।
- इस ट्रीटमेंट को किसी ऑथेटिंक जगह से करवाए।



Click it and Unblock the Notifications
