Latest Updates
-
'कांटे' और 'शूटआउट एट वडाला' के निर्देशक संजय गुप्ता का 57 साल की उम्र में निधन, सामने आई मौत की वजह -
Ahoi Ashtami Vrat Me Pani Kab Piye: अहोई अष्टमी के व्रत में पानी पीना चाहिए या नहीं? जानें व्रत के जरूरी नियम -
Namakpara Recipe: दिवाली पर घर पर बनाएं बिना मैदा के कुरकुरे नमकपारे, निशा मधुलिका ने बताई आसान रेसिपी -
Halloween 2026: क्यों मनाया जाता है हैलोवीन? जानिए कहां और कैसे शुरू हुआ यह 'डरावना त्योहार' -
National Unity Day 2026 Wishes: हमारी पहचान हमारी एकता...राष्ट्रीय एकता दिवस पर आप भी भेजें ये शुभकामना संदेश -
Halloween 2026: हैलोवीन पार्टी के लिए ट्राई करें ये 5 स्पूकी मेकअप आइडियाज, दिखेंगी सबसे अलग -
बार-बार होने वाला सिरदर्द कहीं ब्रेन ट्यूमर तो नहीं? डॉक्टर ने बताए 5 वार्निंग संकेत जिन्हें पहचानना है जरूरी -
Ahoi Ashtami 2026: 1 या 2 नवंबर, अहोई अष्टमी कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Karwa Chauth Wishes For Saasu Maa: आपके आशीर्वाद से...करवा चौथ पर सासू मां को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Happy Karwa Chauth Wishes For Husband: चांद से भी प्यारा...करवाचौथ पर जीवनसाथी को भेजें ये प्यार भरे संदेश
Skin Care Trend: किम कर्दाशियां फेस पर लगाती हैं 'Whipped sunscreens', जानें क्या है ये और कैसे करती है काम?
What is Whipped Sunscreens : किम कार्दशियन को भला कौन नहीं जानता है? वर्ल्ड फेमस सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर और मॉडल पिछले महीनें अनंत-राधिका की शादी में इंडिया भी आई थीं और उन्होंने अपनी खूबसूरती से खूब लाइमलाइट लूटी। किम कार्दशियन जो भी फॉलो करती हैं वो ट्रेंड सा बन जाता है।
पिछले दिनों किम कार्दशियन ने चेहरे पर एक फोम क्रीम जैसी चीज लगाते हुए इंस्टाग्राम पर स्टोरी शेयर की थी। इसके बाद कई लोग ये जानने के लिए बेसब्र हो गए कि आखिर वो चीज क्या थी और क्या काम करती हैं?
बता दें कि वो फोम जैसी दिखने वाली चीज व्हीप्ड सनस्क्रीन थी, जिसे मूस सनस्क्रीन के नाम से भी जाना जाता है। चेहरे को सन से प्रोटेक्ट करने के लिए यह स्किन केयर में नया ट्रेंड हैं। जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। हालांकि ये रेग्युलर सनस्क्रीन से काफी महंगे होते हैं। आइए जानते हैं व्हीप्ड सनस्क्रीन के बारे में-

Whipped Sunscreens क्या है?
व्हीप्ड सनस्क्रीन, नॉर्मल सनस्क्रीन की तुलना में हल्के होते हैं जो लगाने के बाद अच्छा फील कराते हैं। आमतौर पर तेल, मोम और पानी के मिश्रण से बने व्हीप्ड सनस्क्रीन को झागदार बनावट में व्हीप्ड किया जाता है। इसे चेहरे पर अप्लाई करना और अब्जॉर्ब कराना आसाना होता है और ये स्किन को फील गुड करवाते हैं।
कैसे करता है काम?
व्हीप्ड सनस्क्रीन लगाने के बाद फेस पर व्हाइट लेयर नहीं बनाता है। यह काफी स्मूद और सॉफ्ट होती है। सूरज की किरणों से बेहतर सुरक्षा देता है। वहीं व्हीप्ड सनस्क्रीन UVA और UVB किरणों को अच्छी प्रोटेक्शन देता है। इसे सही तरीके से अप्लाई करना होता है। वहीं जिन लोगों को स्किन की दिक्कत है, वो लोग एक बार एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।



Click it and Unblock the Notifications
