Latest Updates
-
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा -
World Heart Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व हृदय दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की थीम
बारिश के मौसम में सुबह चेहरे पर लगाएं ये 3 चीजें, दिनभर फ्रेश और ग्लोइंग नजर आएगी स्किन
Barish Ke Mausam Me Subah Chehre Par Kya Lagaye: मानसून में नमी और उमस ज्यादा होने के कारण त्वचा पर काफी बुरा असर पड़ता है, जिससे कई तरह की त्वचा से जुड़ी समस्याएं होने लगती हैं। इस मौसम में अधिकतर लोगों को मुंहासे, फोड़े-फुंसी, रैशेज, स्किन इंफेक्शन और टैनिंग जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। इसके कारण त्वचा काफी डल और बेजान नजर आने लगती है। ऐसे में, मानसून में त्वचा की खास देखभाल करने की जरूरत होती है। इस मौसम में त्वचा को हेल्दी और ग्लोइंग बनाए रखने के लिए आप सुबह के समय अपने चेहरे पर कुछ खास चीजों को लगा सकते हैं। जी हां, कुछ ऐसी चीजें हैं, जिन्हें चेहरे पर लगाने से त्वचा संबंधी समस्याओं से छुटकारा मिल सकता है। साथ ही, दिनभर त्वचा फ्रेश, मुलायम और चमकदार नजर आएगी। तो आइए, जानते हैं बारिश के मौसम में सुबह चेहरे पर क्या लगाना चाहिए?

गुलाब जल
आप बारिश के मौसम में सुबह चेहरे पर गुलाब जल लगा सकते हैं। यह त्वचा को ठंडक और नमी प्रदान करता है। साथ ही, त्वचा पर मौजूद गंदगी, डेड स्किन सेल्स और एक्स्ट्रा ऑयल को हटाता है। इसके लिए आप एक कॉटन बॉल की मदद से गुलाब जल को अपने चेहरे पर लगाएं। करीब 10 मिनट बाद चेहरे को पानी से धो लें। इससे आपको त्वचा फ्रेश और ग्लोइंग स्किन मिलेगी। साथ ही, यह मुंहासों, दाग-धब्बों, पिगमेंटेशन, झुर्रियों और टैनिंग की समस्या से भी छुटकारा दिला सकता है।
मुल्तानी मिट्टी
आप बारिश के मौसम में सुबह अपने चेहरे पर मुल्तानी मिट्टी भी लगा सकते हैं। यह त्वचा पर मौजूद गंदगी, डेड स्किन और अतिरिक्त तेल को हटाने में मदद करती है। साथ ही, त्वचा को ठंडक प्रदान करती है। इसके लिए आप एक कटोरी में 2 चम्मच मुल्तानी मिट्टी लें। इसमें 2 चम्मच गुलाब जल डालकर अच्छी तरह मिक्स कर लें। अब इस पेस्ट को अपने चेहरे पर लगाएं और सूखने के लिए छोड़ दें। करीब 15 मिनट बाद चेहरे को पानी से धो लें। इससे आपकी त्वचा फ्रेश और ग्लोइंग नजर आएगी।
एलोवेरा
मानसून में सुबह चेहरे पर एलोवेरा लगाना काफी फायदेमंद होता है। दरअसल, यह त्वचा को हाइड्रेटेड और मॉइश्चराइज्ड रखता है। साथ ही, त्वचा की रेडनेस और जलन से राहत दिलाता है। साथ ही, यह त्वचा की चिपचिपाहट को कम करने में भी मददगार होता है। इसके अलावा, यह मुंहासों, दाग-धब्बों, पिगमेंटेशन, झुर्रियों और टैनिंग की समस्या से छुटकारा दिलाने में भी मदद कर सकता है। इसके लिए ताजा एलोवेरा जेल लेकर चेहरे पर लगाएं। करीब 20 मिनट बाद चेहरे को ठंडे पानी से धो लें। इससे आपकी त्वचा मुलायम और चमकदार नजर आएगी।



Click it and Unblock the Notifications
