Latest Updates
-
Myth Vs Fact: टाइट ब्रा पहनने से ब्रेस्ट कैंसर होता है? डॉक्टर से जानिए ऐसे ही 10 मिथ और उनकी सच्चाई -
Karwa Chauth Kab Hai 2026: करवा चौथ कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और चांद दिखने का सटीक समय -
डायबिटीज में नारियल पानी पिएं या नींबू पानी? जानें शुगर कंट्रोल के लिए क्या है बेहतर -
Papankusha Ekadashi Vrat Katha: पापांकुशा एकादशी पर जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, सभी पापों से मिलेगी मुक्ति -
Papankusha Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की कृपा...पापांकुशा एकादशी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
पार्टी में जल्दी बिगड़ जाता है मेकअप? केकी और पैची लुक से बचने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स -
दशहरा के बाद दिल्ली की हवा हुई जहरीली, 200 के पार पहुंचा AQI, प्रदूषण से बचाव के लिए फॉलो करें ये टिप्स -
कुल्लू दशहरा में नहीं जलता रावण का पुतला, देवलोक से आते हैं देवी-देवता, जानिए क्या है सदियों पुरानी परंपरा -
Papankusha Ekadashi 2026: कब है पापांकुशा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Navratri Ke Baad Jau Ka Kya Kare: नवरात्रि समाप्त होने के बाद उगे हुए जौ का क्या करें? जानें सही नियम और उपाय
गर्मियों में 5 स्किन प्रॉब्लम का सॉल्यूशन है ये 1 फेसपैक, नहीं होंगे पिंपल-एक्ने, ऐसे लगाएं
Besan and rose water face pack : बेसन और गुलाब जल का स्किन केयर में उपयोग सदियों से हो रहा है। बेसन त्वचा को एक्सफोलिएट कर डेड स्किन सेल्स, गंदगी और अतिरिक्त तेल हटाने में मदद करता है, वहीं गुलाब जल त्वचा को ठंडक पहुंचाकर जलन और खुजली को कम करता है। जब इन दोनों को मिलाकर लगाया जाए, तो यह दाग-धब्बे, मुंहासे, पिगमेंटेशन और टैनिंग जैसी समस्याओं को दूर करने में मदद करता है। साथ ही, त्वचा का निखार भी बढ़ता है।
यह प्राकृतिक उपाय त्वचा को साफ, चमकदार और स्वस्थ बनाने में बेहद कारगर है। गर्मियों में ये स्किनकेयर का एक अच्छा विकल्प है। आइए जानते हैं किन 5 समस्याओं से राहत मिलती है और इसका सही इस्तेमाल कैसे करें।

1. मुंहासों से राहत
बेसन में मौजूद एंटीबैक्टीरियल गुण त्वचा से अतिरिक्त तेल और गंदगी को हटाकर मुंहासों को कम करने में मदद करते हैं। गुलाब जल त्वचा को ठंडक प्रदान करता है और सूजन कम करता है।
2. त्वचा का रंग निखारना
बेसन मृत त्वचा कोशिकाओं को हटाकर त्वचा को साफ करता है, जबकि गुलाब जल त्वचा को हाइड्रेट कर नैचुरल ग्लो लाने में मदद करता है। नियमित उपयोग से त्वचा का रंग निखरने लगता है।
3. सनटैन हटाना
धूप में झुलसी त्वचा के लिए बेसन और गुलाब जल का पैक बेहद फायदेमंद है। यह त्वचा को ठंडक पहुंचाता है और टैनिंग को हल्का करता है।
4. ऑयली स्किन कंट्रोल करना
बेसन त्वचा से अतिरिक्त तेल सोखने का काम करता है, जिससे चेहरा ज्यादा देर तक फ्रेश बना रहता है। गुलाब जल त्वचा की नमी को बनाए रखता है, जिससे ऑयल बैलेंस बना रहता है।
5. झुर्रियों और बारीक रेखाओं में कमी
गुलाब जल में एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं जो त्वचा को जवां बनाए रखने में मदद करते हैं। बेसन त्वचा को टाइट कर झुर्रियों की समस्या को कम कर सकता है।
इस्तेमाल का तरीका
- एक कटोरी में 2 चम्मच बेसन लें।
- उसमें 2-3 चम्मच गुलाब जल मिलाएं और एक स्मूद पेस्ट तैयार करें।
- इस पेस्ट को चेहरे और गर्दन पर समान रूप से लगाएं।
- 15-20 मिनट तक सूखने दें।
- फिर हल्के गुनगुने पानी से धो लें।
- हफ्ते में 2-3 बार इसका उपयोग करें बेहतर परिणाम पाने के लिए।
ध्यान रहे, अगर आपकी त्वचा बहुत संवेदनशील है, तो इस्तेमाल से पहले पैच टेस्ट जरूर करें। बेसन और गुलाब जल का यह नैचुरल उपाय आपकी त्वचा को बिना किसी साइड इफेक्ट्स के सुंदर, चमकदार और स्वस्थ बनाने में मदद कर सकता है।



Click it and Unblock the Notifications
