Latest Updates
-
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा -
World Heart Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व हृदय दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की थीम -
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट
फेस वॉश या पाउडर क्लींजर, जानें सेंसिटिव स्किन के लिए बेस्ट ऑप्शन
क्या आपकी स्किन सेंसिटिव है, क्या आप किसी तरह का ब्यूटी प्रोडक्ट आजमाने के लिए इसलिए डरती है क्यूंकि आपको एक्ने की प्रॉब्लम है। तो बतादें कि मार्केट में इन दिनों खासकर सेंसिटिव स्किन को ध्यान में रखते हुए पाउडर क्लेंजर की कई सारी वैरायटी मौजूद है। जो लिक्विड और जेल वाले फेश वॉश की जगह ले रहे है।
दरअसल ये क्लींज़र ही है जो पाउडर फॉम में आते है। ये खासकर सेंसिटिव और मुहांसों वाली स्किन को ध्यान में रखकर बनाया गया है। तो क्या फर्क है लिक्विड फेश वॉश और पाउडर क्लेंज़र में। क्या इसका इस्तेमाल सिर्फ सेंसिटिव स्किन वाले कर सकते है। यहां हम आपको बताएंगे पाउडर क्लेंज़र फेस वॉश से कैसे बेहतर है।

फेस वॉश के मुकाबले जेंटल और किफायती
क्या आप जानते है कि जिन फेश वॉश का इस्तेमाल आप पिछले कई सालों से करती आ रही है, उसमें क्लिजिंग के लिए हार्ड सर्फेक्टेंट का इस्तेमाल किया जाता है। जैसे सोडियम लॉरेथ सल्फेट। जो कि आपकी नाजुक स्किन पर इरिटेशन पैदा कर सकते है। वहीं जिन फेश वॉश में हल्के सर्फेक्टेंट होते हैं वो आमतौर पर महंगे होते हैं। इसकी बजाय, पाउडर क्लेंज़र ओट्स और मिट्टी जैसे नैचुरल सर्फेक्टेंट के साथ तैयार किए जाते हैं और ये फेस वॉश के मुकाबले सस्ते होते है।
हानिकारक कलर्स का इस्तेमाल नहीं होता
लिक्विड फेस वॉश आमतौर पर सिंथेटिक कलरेंट के साथ आते हैं। कुछ ब्रांड रंगों का भी उपयोग करते हैं जो ज्यादातर मामलों में कार्सिनोजेन्स होते हैं। दरअसल, लोग फैंसी रंगीन फेस वॉश पसंद करते हैं। ऐसे में कंपनियां कस्टमर्स की डिमांड को ध्यान में रखते हुए कलरफुल प्रोडक्ट मार्केट में उतारती है। लेकिन ध्यान रखें,आपका फेसवॉश जितना ज्यादा कलरफुल होगा, उतना ही खतरनाक हो सकता है। इसलिए किसी भी प्रोडक्ट को कलर के हिसाब से ना चुनें।
प्रिजर्वेटिव्स नहीं होते
जो लिक्विड फेश वॉश होते है उनकी शेल्फ लाइफ को बढ़ाने और उन्हें खराब होने से रोकने के लिए उनमें आर्टिफिशियल और खतरनाक प्रिज़र्वेटिव्स का इस्तेमाल किया जाता है। लेकिन चूंकि, पाउडर क्लेंज़र ड्राय होता है, इसलिए उसमें किसी भी तरह के प्रिज़र्वेटिव को एड करने की जरूरत नहीं पड़ती।
डीप क्लिनिंग करते है
लिक्विड फेस वॉश के उलट पाउडर क्लींजर में एक्टिव इन्ग्रेडिएंट ज्यादा ड्राई और बेहतर होते हैं क्योंकि उनमें पानी का इस्तेमाल नहीं होता है, जिससे उनका असर और फायदा ज्यादा बढ़ जाता है। जब आप इसे इस्तेमाल करती है तो ये पूरी तरह से आपके ऊपर निर्भर करता है कि आप उसे एप्लाई करते समय कितना पानी डालना चाहती हैं।
स्किन को करता है एक्सफोलिएट
सेंसिटिव स्किन वाले जो इरिटेशन या जलन से बचने के लिए स्क्रब का यूज नहीं करते, उनके लिए पाउडर क्लेंज़र बेस्ट ऑप्शन है। क्यूंकि पाउडर क्लेंज़र के सुपर फाइन टेक्सचर में जेंटल एक्सफोलिएटिंग गुण भी होते हैं। ये इसे सेंसिटिव स्किन के लिए एकदम सही बनाते हैं क्योंकि ऐसी स्किन रेगुलर स्क्रब को बर्दाश्त नहीं कर पाती है।
नैचुरल चीजों का इस्तेमाल
पाउडर क्लेंज़र फेश वॉश के मुकाबले अधिक नैचुरल होते है। क्यूंकि इसमें स्किन को सूट करने वाली नैचुरल और पौधों से मिलने वाली चीज़ें ज्यादा होती हैं, जबकि ज्यादातर लिक्विड फेस वॉश में खतरनाक केमिकल और सिंथेटिक कलर होते हैं, जो सेंसिटिव स्किन को बुरी तरह प्रभावित कर सकते है।
इकोफ्रेंडली
आपको ये बात जानकर आश्चर्य होगा कि किसी भी ब्यूटी प्रोडक्ट को बनाने में हार्मफुल कलर, सर्फेक्टेंट और प्रिजर्वेटिव का उपयोग किया जाता है। ये सभी कैमिकल हमारे पर्यावरण, महासागरों, नदियों और मिट्टी को प्रदूषित करते हैं। हालांकि, इन दिनों, कई ब्रांड इको फ्रेंडली बनाने की कोशिश कर रहे है। पाउडर क्लीन्ज़र उन्हीं में से एक है। तो यदि आप पाउडर क्लीन्ज़र का उपयोग करते हैं, तो आप वास्तव में इस पृथ्वी को हार्मफुल कैमिकल्स के साइड इफेक्ट से बचा सकते हैं।



Click it and Unblock the Notifications
