Latest Updates
-
Diwali 2026: कब करें लक्ष्मी पूजन? श्री देवकीनंदन ठाकुर जी ने बताया शुभ मुहूर्त और समृद्धि का उपाय -
Happy Diwali 2026: परिवार और दोस्तों को संस्कृत में भेजें ये मंगलमय संदेश -
दिवाली पर घी, सरसों या तिल के तेल का दीपक जलाना है शुभ? आचार्य वसंत विजय महाराज से जानें सही नियम -
दिवाली के दिन अगर पीरियड हो जाए तो कैसे करें पूजा? जानें मां लक्ष्मी और गणेश पूजन की धार्मिक मान्यताएं -
Choti Diwali 2026: पति-पत्नी के लिए प्यार भरे शुभकामना संदेश और रोमांटिक विशेज -
नरक चतुर्दशी 2026: जब श्रीकृष्ण ने नरकासुर का वध कर 16,000 राजकुमारियों को दिलाई मुक्ति, जानें पौराणिक कथा -
रूप चौदस 2026: बहू और बेटी को भेजें ये खूबसूरत शुभकामना संदेश, रिश्तों में घोलें प्यार और अपनापन -
Narak Chaturdashi 2026: बाल और नाखून काटना क्यों है अशुभ? निरोगी रहने के लिए कर लें ये उपाय -
धनतेरस पर धनिया खरीदने के बाद करें यह एक उपाय, घर में बनी रहेगी बरकत -
धनतेरस पर 13 दीपक क्यों जलाए जाते हैं? प्रदोष काल में पढ़ें यमदीपदान की कथा
क्या आप भी पिंपल को दबाकर फोड़ देते हैं, जाने इसके नुकसान
पिंपल्स एक ऐसी समस्या है, जिसका सामना हम सभी ने कभी ना कभी किया ही है। पिंपल होने के पीछे कई कारण जिम्मेदार हो सकते हैं। लेकिन एक बार जब चेहरे पर पिंपल होते हैं, तो यह देखने में काफी भद्दे लगते हैं। हम सभी यही चाहते हैं कि इनसे जल्द से जल्द छुटकारा मिल जाए। आमतौर पर, पिंपल को ठीक होने में वक्त लगता है। लेकिन लोग इंतजार नहीं करना चाहते हैं और इसलिए उसे फोड़ देते हैं।
यह इनसे मुक्ति पाने का एक आसान तरीका नजर आए, लेकिन वास्तव में इससे आप अपनी स्किन को ही नुकसान पहुंचाते हैं। इस तरह पिंपल्स को जान-बूझकर फोड़ने से पिंपल का निशान चेहरे पर रह जाने की संभावना कई गुना बढ़ जाती है। इतना ही नहीं, इस तहर पिंपल्स को फोड़ने से आपको इंफेक्शन सहित अन्य प्रोब्लम्स होने की संभावना अधिक होती है।
जिससे आपको और भी अधिक पिंपल्स हो सकते हैं। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको पिंपल्स को फोड़ने से होने वाले कुछ नुकसानों के बारे में बता रहे हैं-

फैल सकता है इंफेक्शन
पिंपल्स को फोड़ने का सबसे बड़ा नुकसान यह है कि इससे आपकी स्किन पर इंफेक्शन फैलने का खतरा कई गुना बढ़ जाता है। ऐसा इसलिए होता है, क्योंकि अमूमन पिंपल्स को उंगलियों की मदद से फोड़ा जाता है। जिससे बैक्टीरिया खुले घाव में प्रवेश कर सकते हैं। इससे इंफेक्शन फैल सकता है। हो सकता है कि आपको पिंपल्स फोड़ने के बाद रेडनेस, सूजन या दर्द आदि की शिकायत भी हो।
चेहरे पर दाग पड़ना
जब आप पिंपल्स को फोड़ते हैं तो इससे उस जगह पर दाग पड़ने की संभावना बढ़ जाती है। दरअसल, पिंपल्स को दबाने या फोड़ने से स्किन टिश्यूज को नुकसान पहुंच सकता है, जिससे दाग पड़ सकते हैं। ऐसे में स्किन पर परमानेंट निशान पड़ सकते हैं, जिनसे निजात पाना इतना भी आसान नहीं होता है।
पोस्ट-इंफ्लेमेटरी हाइपरपिग्मेंटेशन (पीआईएच)
पोस्ट-इंफ्लेमेटरी हाइपरपिग्मेंटेशन जिसे पीआईएच भी कहा जाता है, अमूमन पिंपल को फोड़ने के कारण हो सकती है। दरअसल, जब आप पिंपल फोड़ते हैं, तो यह सूजन और जलन पैदा कर सकता है, जिससे स्किन पर काले धब्बे या पैच बन जाते हैं। इसे ही पोस्ट-इंफ्लेमेटरी हाइपरपिग्मेंटेशन कहा जाता है। इन धब्बों को मिटने में हफ्तों या महीनों का समय भी लग सकता है।
पिंपल्स होना
अमूमन हम यह सोचते हैं कि अगर हम पिंपल को फोड़ देंगे तो इससे वे ठीक हो जाएंगे। जबकि वास्तव में होता इससे बिल्कुल उलट है। पिंपल्स को फोड़ने से आस-पास के पोर्स में बैक्टीरिया और तेल फैल सकता है, जिससे आपको फेस पर और भी अधिक पिंपल्स का सामना करना पड़ सकता है। जिससे स्थिति बद से बदतर हो जाती है। इसलिए, अगर आपकी स्किन पर पिंपल्स निकल रहे हैं तो इसके लिए आपकी पिंपल को बार-बार फोड़ने की आदत जिम्मेदार हो सकती है।
दर्द होना
हम सभी पिंपल को फोड़कर इससे जल्द से जल्द छुटकारा पाना चाहते हैं। हालांकि, यह इतना भी आसान नहीं है। अक्सर पिंपल्स को फोड़ना काफी दर्दनाक हो सकता है, खासकर अगर इसे गलत तरीके से किया जाए या अगर पिंपल त्वचा के नीचे गहरा हो। इससे उस एरिया में सेंसेटिविटी बढ़ जाती है और आपको दर्द के साथ-साथ असुविधा का सामना भी करना पड़ सकता है।
पिंपल का जल्द ठीक ना हो पाना
जब आप पिंपल होने पर उसे फोड़ देते हैं तो इससे उसका नेचुरल हीलिंग प्रोसेस डिस्टर्ब होता है। जिसके कारण पिंपल्स को ठीक होने में अधिक समय लगता है और इससे उस जगह पर निशान रहने की संभावना भी बढ़ जाती है।
इसलिए, अगर आपको पिंपल्स हो गए हैं तो उन्हें फोड़ने की जगह जेंटल स्किन केयर रूटीन को फॉलो करें। अगर जरूरत हों तो आप स्किन केयर एक्सपर्ट से मिलकर उनकी सलाह भी ले सकते हैं।



Click it and Unblock the Notifications
