Latest Updates
-
Captain Smit Machchhar: कैप्टन 'स्मित मच्छर' के सरनेम का क्या है मतलब? जानें इसके पीछे की दिलचस्प कहानी -
नुसरत भरूचा की रीढ़ की हड्डी में हुआ फ्रैक्चर, एयरलिफ्ट कर बाली से लाई गईं मुंबई, वीडियो देख फैंस हुए परेशान -
Jitiya Vrat 2026: जितिया व्रत में पानी पी सकते हैं या नहीं? जानें जरूरी नियम और पारण का समय -
Jitiya Vrat Katha: जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत में जरूर करें इस कथा का पाठ, पूरे साल सुरक्षित रहेगी संतान -
Jitiya Vrat 2026 Wishes: संतान की लंबी उम्र...जितिया व्रत के अवसर पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि
Winter Hair Care : सर्दी आते ही गिरने लग जाते है बाल , आज से ही खाना शुरू कर दें ये 3 चीजें
सर्दियों का मौसम बालों की देखभाल के लिए थोड़ा मुश्किल हो सकता है, क्योंकि ठंडे और रूखे मौसम में हेयर फॉल जैसी समस्याएं बढ़ जाती हैं। लेकिन, सही खानपान और घरेलू उपायों को अपनाकर आप बालों के झड़ने की समस्या से राहत पा सकते हैं। यहां कुछ ऐसे प्राकृतिक उपाय बताए गए हैं, जो सर्दियों में बालों की देखभाल में आपकी मदद कर सकते हैं।

1. करी पत्तों का सेवन करें
करी पत्ते पोषण से भरपूर होते हैं और बालों के झड़ने को रोकने में मदद करते हैं।
कैसे करें उपयोग: रोजाना 5-7 करी पत्तों का सेवन करें।
इन्हें पोहा, उपमा या अन्य व्यंजनों में मिलाकर खा सकते हैं।
करी पत्तों की चाय बनाएं: 1 कप पानी में 5-7 करी पत्ते उबालें, छानकर पी लें।
अन्य लाभ: ये बालों को सफेद होने से रोकते हैं और डैंड्रफ के इलाज में भी कारगर हैं। अगर आप इन्हें खा नहीं सकते, तो करी पत्तों को पानी में उबालकर बालों को धोने के लिए उपयोग करें।
तिल के बीज और उसका तेल
तिल का तेल बालों के लिए एक बेहतरीन उपाय है, क्योंकि यह एंटीऑक्सीडेंट और पोषक तत्वों से भरपूर होता है।
कैसे करें उपयोग: रातभर भिगोए हुए तिल के बीज सुबह खाली पेट खाएं।
तिल के बीज को भूनकर सलाद या भोजन में शामिल करें।
घर के बने लड्डू या चिक्की में तिल का इस्तेमाल करें।
करी पत्ते की चाय बनाते समय उसमें तिल का तेल मिलाएं।
लाभ: तिल बालों को मजबूत बनाता है, स्कैल्प को पोषण देता है और बालों का गिरना कम करता है। सर्दियों में तिल के लड्डू या चिक्की का नियमित सेवन बालों की ग्रोथ के लिए बहुत फायदेमंद है।
3. गाय का घी
गाय का घी बालों की ग्रोथ और स्कैल्प को पोषण देने के लिए एक प्राकृतिक उपाय है।
कैसे करें उपयोग: सोने से पहले नाक में गुनगुना घी की दो बूंद डालें।
दिन में दो बार खाली पेट आंवला, मिश्री और घी का मिश्रण खाएं।
लाभ: नाक में घी डालने से बालों का झड़ना कम होता है और स्कैल्प को पोषण मिलता है। यह उपाय सर्दी-खांसी और सांस की समस्याओं में भी राहत देता है। आंवला और मिश्री के साथ घी का सेवन बालों को मजबूत और घना बनाता है।
इन बातों का रखें ध्यान
हाइड्रेशन बनाए रखें: सर्दियों में भी पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं।
संतुलित आहार: प्रोटीन, आयरन और विटामिन्स से भरपूर डाइट लें।
नारियल तेल का उपयोग: बालों में हल्के गर्म नारियल तेल से मालिश करें।
योग और व्यायाम: नियमित योग और व्यायाम से ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है, जो बालों की ग्रोथ में मदद करता है।



Click it and Unblock the Notifications
