Latest Updates
-
Karwa Chauth Kab Hai 2026: करवा चौथ कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और चांद दिखने का सटीक समय -
डायबिटीज में नारियल पानी पिएं या नींबू पानी? जानें शुगर कंट्रोल के लिए क्या है बेहतर -
Papankusha Ekadashi Vrat Katha: पापांकुशा एकादशी पर जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, सभी पापों से मिलेगी मुक्ति -
Papankusha Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की कृपा...पापांकुशा एकादशी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
पार्टी में जल्दी बिगड़ जाता है मेकअप? केकी और पैची लुक से बचने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स -
दशहरा के बाद दिल्ली की हवा हुई जहरीली, 200 के पार पहुंचा AQI, प्रदूषण से बचाव के लिए फॉलो करें ये टिप्स -
कुल्लू दशहरा में नहीं जलता रावण का पुतला, देवलोक से आते हैं देवी-देवता, जानिए क्या है सदियों पुरानी परंपरा -
Papankusha Ekadashi 2026: कब है पापांकुशा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Navratri Ke Baad Jau Ka Kya Kare: नवरात्रि समाप्त होने के बाद उगे हुए जौ का क्या करें? जानें सही नियम और उपाय -
दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह ने किया दूसरी बेटी के नाम का खुलासा, दशहरे पर दिखाई पहली झलक
Winter Hair Care Tips: ठंड में भी बाल रहेंगे रेशमी और शाइनी, बस कर लें ये 1 काम
Winter Hair Care Tips: सर्दियां शुरू होते ही चेहरे से लेकर बालों तक का नैचुरल ग्लो गायब होने लगता है। खासकर बालों में रूखापन, फ्रिजी, टूटना और शाइन खत्म होना आम बात है। ठंडी हवा, कम पानी पीना, गर्म पानी से सिर धोना और ड्रायर-हीट टूल्स का इस्तेमाल बालों की नमी सोख लेते हैं। यही वजह है कि सर्दियों में बाल बेजान और कमजोर दिखते हैं, भले ही हम कितनी भी महंगी कंडीशनिंग या सैलून ट्रीटमेंट क्यों न कर लें। लेकिन अच्छी बात यह है कि प्रकृति के पास हर समस्या का हल है।
बालों की इस सर्दी वाली परेशानी को खत्म करने के लिए आपको किसी केमिकल ट्रीटमेंट की नहीं बल्कि किचन में मौजूद कुछ चीजों से आप बालों की खोई चमक को वापस पा सकते हैं। आइए जान लेते हैं कि कैसे पाएं बालों की चमक वो भी दही केले से साथ ही जान लेते हैं दही और केले के फायदे।
दही-केले के फायदे
दही में मौजूद प्रोटीन, विटामिन बी5 और लैक्टिक एसिड सिर की जड़ों को डीप कंडीशन करते हैं और बालों की टूटने वाली जड़ों को मजबूत बनाते हैं। वहीं केले में पाया जाने वाला पोटैशियम, सिलिका और नेचुरल ऑयल्स ड्राईनेस, फ्रिजीनेस और डलनेस को दूर करते हैं। जब ये दोनों मिलते हैं, तो बालों की मरम्मत (Hair Repair) तेजी से होती है और स्ट्रेटनिंग जैसी नैचुरल स्मूदनेस मिलती है वो भी घर पर, बिना किसी खर्च के।

दही और केला हेयर मास्क कैसे बनाएं? (Perfect Recipe)
1 पका हुआ केला
4 चम्मच दही
1 चम्मच शहद (ऑप्शनल - ज्यादा शाइन के लिए)
1 चम्मच ऑलिव ऑयल / नारियल तेल (बहुत ड्राई बालों के लिए)
मास्क बनाने की विधि
केले को अच्छे से मैश कर लें ताकि कोई लम्प ना रहे।
इसमें दही, शहद और तेल मिलाकर क्रीमी पेस्ट बना लें।
मिश्रण इतना स्मूथ होना चाहिए कि बालों में आसानी से लग सके।
कैसे लगाएं मास्क?
बालों को कंघी कर लें ताकि उलझनें खत्म हो जाएं।
मास्क को जड़ों से लेकर पूरे बालों और सिरों तक लगाएं।
बालों को हल्के जूड़े में बांध लें और 25-30 मिनट तक रहने दें।
इसके बाद गुनगुने पानी से धोएं और हल्का सा माइल्ड शैंपू इस्तेमाल करें।
गर्म पानी का इस्तेमाल न करें क्योंकि इससे बाल और ड्राई हो सकते हैं।
विंटर हेयर केयर रूटीन
सप्ताह में 2-3 बार तेल की हल्की मालिश करें।
गरम पानी से बाल न धोएं, बल्कि गुनगुने पानी का इस्तेमाल करें।
बालों को नेचुरल तरीके से सुखने दें।
रात में हेयर सीरम या एलोवेरा जेल लगाएं।
पर्याप्त पानी पिएं और आहार में प्रोटीन बढ़ाएं।



Click it and Unblock the Notifications
