Latest Updates
-
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष का पहला दिन आज या कल? जानें किस दिन किस पितर का करें श्राद्ध -
World Contraception Day 2026: गर्भनिरोधक गोलियां कैसे काम करती हैं? जानें इसके फायदे और नुकसान -
Pitru Paksha 2026: बेटा न हो तो क्या बेटी कर सकती है श्राद्ध और पिंडदान? अनिरुद्धाचार्य जी महाराज ने दिया जवाब -
World Lung Day 2026: शरीर में दिखें ये 7 लक्षण तो समझ जानें आपके फेफड़े हो रहे हैं खराब -
Anant Chaturdashi 2026: अनंत सूत्र में 14 गांठें ही क्यों बांधी जाती हैं? जानें इसका धार्मिक महत्व -
Mushtaq Khan Family: 'वेलकम' फेम मुश्ताक खान ने दुनिया को कहा अलविदा, जानिए एक्टर के परिवार में कौन-कौन? -
डायबिटीज में चावल और रोटी खाने का सही समय क्या है? जानें कब खाने से नहीं बढ़ेगा ब्लड शुगर -
Anant Chaturdashi Vrat Katha: अनंत चतुर्दशी के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, दूर हो जाएंगे सारे कष्ट -
Anant Chaturdashi 2026 Wishes: श्री हरि का आशीष...इन संदेशों के साथ अपनों को दें अनंत चतुर्दशी की शुभकामनाएं -
Hurun India Rich List 2026: ये हैं भारत के टॉप 10 सबसे अमीर लोग, जानिए किसके पास है कितनी दौलत
Winter Rosacea: ठंड लगने पर क्यों गुलाबी और लाल हो जाते हैं गाल? जानिए वजह और 5 विंटर स्किन केयर टिप्स
Why Does Your Skin Turn Pink or Red When Cold : हल्की ठंड ने चारों तरफ दस्तक दे दी है। हल्की-फुल्की ठंड हमारा शरीर बर्दाश्त कर लेता है लेकिन दिसंबर और जनवरी महीने में पड़ने वाली ठंड कई बार हमारी स्किन नहीं झेल पाती।
ठिठुरती हुई ठंड में गालों का लाल होना बहुत आम बात है, लेकिन कभी आपने सोचा है कि ठंड में अक्सर लोगों के गाल गुलाबी और लाल क्यों पड़ जाते हैं? आइए जानते हैं इसके पीछे की वजह और विंटर केयर में क्या करना चाहिए?

ठंड में क्यों लाल हो जाते हैं गाल?
सर्दियों के मौसम में ब्लड सर्कुलेशन थोड़ा स्लो हो जाता है। ऐसे में ब्लड सप्लाई के लिए स्किन के अंदर मौजूद ब्लड वेसल्स चौड़ी हो जाती हैं। जिससे जरूरी मात्रा में ब्लड चेहरे में सर्कुलेट हो सके। ज्यादा ठंड पड़ने पर हमारा शरीर स्किन को गर्म करने का कोशिश करता है। इससे भी ब्लड सर्कुलेशन बढ़ जाता है और इससे ही गाल लाल हो जाते हैं। इसके अलावा ठंडी हवा, मॉइस्चराइजेशन और न्यूट्रिशन की कमी से भी स्किन लाल होने लगती है।
हाइड्रेशन है सबसे जरूरी
स्किन की रक्षा करने के लिए इसे हाइड्रेट करना सबसे जरूरी है। खूब पानी पियें। अगर पानी पीना भूल जाती हैं, तो खूब सारा पानी पीने के लिए रोजाना रिमाइंडर लगाएं। हाइड्रेटेड बॉडी का मतलब है हाइड्रेटेड त्वचा।
नारियल का तेल लगाएं
नारियल तेल स्किन के लिए फायदेमंद होता है। नारियल तेल में प्राकृतिक रूप संतृप्त फैटी एसिड पाया जाता है, जो त्वचा को हाइड्रेट और मुलायम करता है। चेहरे को धोने के बाद जरा से नारियल तेल से चेहरे की मसाज करें। ऐसा करने से रूखी त्वचा से बचाव होता है।
हाइड्रेटिंग सीरम का प्रयोग करें
हाइलूरोनिक एसिड युक्त सीरम उपयोग करने के लिए सबसे बढ़िया है। ये स्किनकेयर रूटीन को हाइड्रेशन बूस्ट देते हैं। रेडनेस और ड्राई स्किन के लिए हाइड्रेटिंग सीरम सबसे अच्छा विकल्प हो सकता है। पहले यह जांचना चाहिए कि आपकी त्वचा के प्रकार के अनुरूप कौन सा सीरम सही होगा। आप जो उत्पाद खरीद रही हैं, उसमें वह सब कुछ होना चाहिए जो आपकी त्वचा को चाहिए।
बेबी स्किन पर एंटीसेप्टिक क्रीम लगाएं
अगर बच्चों की स्किन गुलाबी और लाल हो गई है, तो उस पार अच्छा मॉइश्चराइजर या फिर बोरोलीन जैसे एंटीसेप्टिक क्रीम लगाएं।



Click it and Unblock the Notifications
