Latest Updates
-
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा -
World Heart Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व हृदय दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की थीम -
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट -
Pitru Paksha 2026 Food Rules: पितृपक्ष में क्या खाएं और क्या न खाएं? जानें खानपान से जुड़े जरूरी नियम -
Tanya Mishra: कौन हैं तान्या मिश्रा? अचानक कैसे बनीं देश की नई 'नेशनल क्रश', इंटरनेट पर तस्वीरें हो रहीं वायरल
दुनिया में सबसे बड़े होंठ वाली महिला को डॉक्टरों ने दी ये सलाह, सुन चौंक जाएंगे आप भी
दुनिया की हर महिला खूबसूरत दिखने के लिए तरह-तरह के तरीके आजमाती हैं। कोई मार्केट में मिलने वाले ब्यूटी प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करती हैं, तो कुछ दादी-नानी के जमाने के उपाय करती हैं। वहीं कई ऐसी महिलाएं भी है जो खुद को खूबसूरत दिखाने के लिए सर्जरी का सहारा भी लेती हैं। जिसके बाद उनका लुक आपके लिए न सिर्फ सरप्राइजिंग बल्कि शॉकिंग भी हो सकता है।
बुल्गारिया की रहने वाली एंड्रिया इवानोवा ने भी खूबसूरत दिखने के लिए कुछ ऐसा ही किया है जो हम सभी के लिए सरप्राइजिंग होने के साथ शॉकिंग भी है। एंड्रिया के होंठ इस दुनिया में सबसे बड़े होंठ के रूप में जाने जाते है। इन्होने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर भी अपनी कई तस्वीरें शेयर की हैं। आप खुद तस्वीर में देख सकते हैं कि सर्जरी से पहले और बाद में उनके होंठ में कितना बदलाव आया है। लोगों के लिए उनके होंठ चाहे जैसे भी हो, लेकिन वो अपने बड़े होंठों को काफी खूबसूरत मानती हैं।

32 से ज्यादा लगवाएं इंजेक्शन
एंड्रिया इवानोवा ने साल 2018 से अपने लिप्स में बदलाव करवाना शुरू किया। न्यूयॉर्क पोस्ट की एक रिपोर्ट के मुताबिक इस महिला ने अब तक होंठ पर 32 से ज्यादा इंजेक्शन लगवाएं है। इसके बाद वो अपने गालों पर भी इंजेक्शन लगवाना चाह रही हैं, लेकिन कई डॉक्टरों ने साफ इंकार कर दिया, यह दावा करते हुए कि अगर वो और ज्यादा इंजेक्शन लगवाएंगी तो उनकी जान जाने का खतरा भी बढ़ सकता है।
7 लाख से भी ज्यादा हुआ खर्च
एंड्रिया के इंस्टाग्राम अकाउंट पर मौजूद जानकारी के मुताबिक उन्होंने 2018 में अपने होंठ बड़े करवाने के लिए हायलूरॉनिक एसिड के लिप फिलर्स लगवाना शुरू किया। अब तक वह 32 बार ये प्रॉसेस करवा चुकी हैं। जिसके लिए अब तक उन्होने करीब साढ़े सात लाख रूपये से ज्यादा खर्च कर दिए हैं।
क्या है हायलूरॉनिक एसिड
हाइलूरोनिक एसिड एक ह्यूमेक्टेंट है, एक ऐसा पदार्थ जो आपकी स्किन में नमी को बरकरार रखने में मदद करता है। यह एसिड पानी में अपने वजन के एक हजार गुना अधिक वजन को बांधने में सक्षम होता है। ब्यूटी और स्किनकेयर प्रोडक्ट्स में इस्तेमाल किया जाता है। हाइलूरोनिक एसिड मुख्य रूप से बैक्टीरिया द्वारा लैब में बायोफर्मेंटेशन प्रक्रिया के जरिए तैयार किया जाता है।
आमतौर पर हाइलूरोनिक एसिड का इस्तेमाल लोशन, पोशन और इंजेक्शन के रूप में किया जाता है। इंजेक्शन के जरिए आप अपनी स्किन को अंदर से हाइड्रेट कर सकते हैं। जिस कराण आपकी उस स्थान की स्किन कुछ समय के लिए फूल जाती है।
हार्वर्ड मेडिकल स्कूल के एक्सपर्ट्स के अनुसार साइंस ने इस बात को प्रूव किया है कि लो-ग्रेड सूजन एक साइलेंट किलर में बदल सकती है जो दिल की बीमारी, कैंसर, टाइप 2 डायबिटीज और अन्य स्थितियों को बढ़ावा देती है।
हाइलूरोनिक एसिड के साइड इफेक्ट्स
हाइलूरोनिक एसिड को आमतौर पर काफी सुरक्षित माना जाता है। लेकिन कई व्यक्तियों को इससे नुकसान भी हो सकता है। इसलिए डॉक्टर भी पैच टेस्ट करने की सलाह देते हैं। हयालुरोनिक एसिड इंजेक्शन लेने वाले व्यक्ति को कुछ गंभीर समस्या हो सकती हैं जैसे दर्द, रेडनेस, खुजली, सूजन। लेकिन कहते हैं न किसी भी चीज का ओवरडोज नुकसानदायक होता है। इसी तरह हयालूरोनिक एसिड को भी एक तय सीमा से अधिक लिया जाए तो आपके शरीर पर इसका गलत असर भी पड़ सकता है।
Image Credit: Instagram
( डिस्क्लेमर : इस लेख में दी गई सभी जानकारी और सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित हैं। Boldsky Hindi इसकी पुष्टि नहीं करता है। इन चीजों पर अमल करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें। )



Click it and Unblock the Notifications
