Latest Updates
-
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
EyeBrow Shape: राउंड फेस की महिलाएं अपने चेहरे के लिए चुनें ये आई ब्रो शेप

किसी भी महिला के लुक को सवंरने और आपके लुक को खराब करने में आई ब्रो एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। सभी महिलाएं पार्लर जाकर अपने आई ब्रो को शेप देकर खुद को खूबसूरत दिखाने की कोशिश करती हैं। आप अपनी आई ब्रो को इस आधार पर शेप दे सकती हैं कि आप उन्हें कैसे रखना चाहती हैं। लेकिन अगर आप इस दौरान अपने फेस के शेप को इग्नोर करती हैं, तो आपका आई ब्रो आपके फेस पर अच्छा नहीं लगेगा। आज हम इस आर्टिकल के जरिए राउंड फेश शेप की महिलाओं को आई ब्रो शेप आइडिया बताने जा रहे हैं, जो आपके लुक को और ज्यादा एक्ट्रेक्टिव दिखाने में मदद करेंगे।
राउंड फेस के लिए आई ब्रो शेप
राउंड फेस वाली महिलाओं को सबसे पहले अपने आई ब्रो के लिए परफेक्ट शेप चुनने की जरूरत होती है। आप आई ब्रो को शेप देने के लिए थ्रेडिंग और आई ब्रो थ्रेडिंग मशीन का यूज कर सकती हैं। इस दौरान आपको अपने आई ब्रो को शेप देने के लिए ज्यादा सावधानी बर्तने की कोशिश करें। क्योंकि छोटी सी गलती भी आपके आई ब्रो शेप को खराब कर सकती हैं। आमतौर पर आई ब्रो के 6 शेप होते हैं। जिनमें से आप अपने राउंड शेप के लिए इन आई ब्रो शेप को चुन सकती हैं।
1. हार्ड एंगल्ड
राउंड शेप की महिलाओं को अपने फेस को लंबा दिखाने की जरूरत होती है। ऐसे में आप अपने आई ब्रो को हार्ड एंगल्ड शेप दे सकती हैं। राउंड शेप के लिए सबसे अच्छा आइब्रो शेप हार्ड एंगल्ड को माना जाता है। सॉफ्ट या जेंटल आर्च आपके चेहरे को ज्यादा राउंड दिखाने का काम करता है, ऐसे में आपको उन आर्च को बनाने से बचना चाहिए। ये आई ब्रो शेप आपके फेस को पतला दिखाने में मदद करता है।
2. सोफ्ट एंगल्ड
राउंड शेप की महिलाओं का आई ब्रो शेप सोफ्ट और हार्ड एंगल में हो सकती है। अगर आप चाहे तो सोफ्ट एंगल्ड आई ब्रो शेप के साथ जा सकती हैं। ये आपके फेस को सॉफ्ट पीक्स और कर्व्स देने में मदद करेगा। राउंड शेप में कम या ज्यादा अर्च हो सकते हैं। हाई आर्च राउंड फेस शेप की महिलाओं पर काफी अच्छा लगता है। यह शेप आपके फेस को चौड़ा दिखाने के स्थान पर पतला दिखने में मदद करता है। लेकिन जो महिलाएं हाई आर्च पसंद नहीं करती हैं, तो आप सोफ्ट शेप वाले आई ब्रो शेप को चुन सकती हैं। आई ब्रो का ये शेप मोटे चेहरे को पतला दिखाने में मदद करता है और छोटे चेहरे लंबे दिखने लगते हैं।
3. S आई ब्रो शेप
एस-शेप्ड आई ब्रो शेप सॉफ्ट एंगल्ड ब्रो शेप जैसा दिखता है। ये शेप थोड़ा घुमावदार रेखा से शुरू होता है और ये आई ब्रो काफी गोलाकार होता है। एस आकार का आई ब्रो शेप आपके फेस को लंबा दिखाने में मदद करता है। आई ब्रो का ये शेप उन चेहरों को यूनिक दिखाने में मदद करता है, जो कर्व और एंगल्स के मिश्रण से बनता है। आपके फेस पर इस तरह का आई ब्रो शेप आपको ग्लैमरस लुक देने में मदद करता है।



Click it and Unblock the Notifications
