Latest Updates
-
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
30 की उम्र के बाद महिलाएं अपने ब्यूटी और हेयर रूटीन में शामिल करें ये प्रोडक्ट्स

हर महिला अपनी सुंदरता को लेकर काफी सेंसिटिव होती हैं। स्किन केयर से लेकर बालों की देखभाल करने में कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती हैं। खासकर 30 की उम्र के बाद महिलाएं अपने स्किन केयर को लेकर ज्यादा जागरूक हो जाती हैं। कई महिलाएं घरेलू नुस्खों को अपनी डेली रूटीन में शामिल करती हैं। लेकिन अगर आप वर्किंग वुमन हैं, तो ऐसे में हर समय आप घरेलू नुस्खों को अपने ब्यूटी रूटीन में शामिल करना थोड़ा मुश्किल हो सकता है। इसलिए ऐसे में आप कुछ ब्यूटी प्रोडट्स को अपने डेली रूटीन में यूज कर अपने स्किन और हेयर का ख्याल रख पाएंगी। आइए जानते हैं 30 साल की उम्र के बाद आप स्किन और हेयर केयर के लिए किन ब्यूटी प्रोडट्स को अपने ब्यूटी रूटीन में शामिल कर सकती हैं।

1. फेस सीरम
पिछले कुछ सालों से फेस सीरम मार्केट में काफी ट्रेंड कर रहा है। कई महिलाएं अपनी स्किन को हेल्दी रखने के लिए फेस सीरम को यूज कर रही हैं। फेस सीरम लगाने से स्किन की खूबसूरती और निखर कर सामने आती है। ये आपके स्किन के दाग-धब्बों, मुहांसों की समस्याओं से भी छुटकारा दिलाने में मदद करते हैं। फेस सीरम की मदद से आपकी आंखों के नीचे पड़े डार्क सर्कल और फाइन लाइंस से भी निजात पाया जा सकता है।

2. मेकअप रिमूवर
मार्केट में मेकअप रिमूवर क्रीम आसानी से मिल जाती हैं। मेकअप रिमूवर आपके स्किन के लिए काफी अच्छा विकल्प हो सकता है। क्योंकि ये आसानी से आपके चेहरे से मेकअप को पूरी तरह रिमूव कर देता है, और आपके फेस को क्लिन करने में मदद करता है। खासकर इस विंटर सीजन में मेकअप को पूरी तरह हटाने के लिए आप मेकअप रिमूवर क्रिम का यूज कर सकते हैं। इसके लिए आप जरा सा रिमूवर बाम अपनी उंगलियों में लेकर 2 मिनट तक अपने फेस को मसाज करें। इसके बाद थोड़े पानी से अपना फेस क्लिन कर लें, और नाइट क्रीम लगा लें।

3. नाइट क्रीम
हर नाइट क्रीम अलग-अलग स्किन टोन और प्रॉब्ल्म के लिए बनाई जाती है। कोई झुर्रियों को कम करने में मदद करता हैं, तो कुछ डार्क सर्कल हटाकर ग्लोइंग स्किन देने का काम करते हैं। ऐसे में आप अपने स्किन प्रॉब्लम के मुताबिक अपनी नाइट क्रीम चुनें। रात को सोने से पहले नाइट क्रीम लगाने से आपकी स्किन मॉइस्चराइज होती है। चेहरे पर आ रहे फाइन लाइन्स को कम करती है। आपके फेस पर बढ़ती उम्र के प्रभाव को कम करने में भी मदद करती है।

4. हेयर मास्क
30 की उम्र के बाद महिलाओं को अपने अंदर कई तरह के बदलाव महसूस होते हैं। जिनमें बालों की समस्या सबसे आम है। एक उम्र के बाद आपके बाल काफी ड्राई हो जाते हैं, और टूटने लगते हैं। इसीलिए ऐसे समय में बालों की खोई चमक और सॉफ्टनेस वापस लाने के लिए हेयर मास्क का यूज कर सकती हैं। आपके हेयर केयर रूटीन में हेयर मास्क जरूर होना चाहिए। हेयर मास्क आपके बालों को हेल्दी रखने में मदद करता है। डैमेज्ड बालों को भी ठीक करता है। ये आपके स्कैल्प को भी हेल्दी बनाए रखता है। इसका यूज करने से आपके बाल लंबे और सॉफ्ट होते हैं। तो अपके लिए कौन सा हेयर मास्क अच्छा होगा। इसके लिए आप अपने ब्यूटी एक्सपर्ट से एक बार जरूर सलाह ले लें।
30 साल की उम्र के बाद अगर आप भी अपने स्किन का निखार नहीं खोना चाहती, और टूटते बालों से छुटकारा पाना चाहती हैं, तो इन ब्यूटी प्रोडक्ट्स को अपने स्किन केयर रूटीन में जरूर शामिल करें।



Click it and Unblock the Notifications
