Latest Updates
-
Captain Smit Machchhar: कैप्टन 'स्मित मच्छर' के सरनेम का क्या है मतलब? जानें इसके पीछे की दिलचस्प कहानी -
नुसरत भरूचा की रीढ़ की हड्डी में हुआ फ्रैक्चर, एयरलिफ्ट कर बाली से लाई गईं मुंबई, वीडियो देख फैंस हुए परेशान -
Jitiya Vrat 2026: जितिया व्रत में पानी पी सकते हैं या नहीं? जानें जरूरी नियम और पारण का समय -
Jitiya Vrat Katha: जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत में जरूर करें इस कथा का पाठ, पूरे साल सुरक्षित रहेगी संतान -
Jitiya Vrat 2026 Wishes: संतान की लंबी उम्र...जितिया व्रत के अवसर पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि
ओवल फेस शेप वाली महिलाएं अपने चेहरे पर लगाएं गोल बिंदी, दिखेंगी काफी एक्ट्रेक्टिव

इंडियन गर्ल और महिलाएं अपनी खूबसूरती को निखारने के लिए सोलह श्रृंगार करती है। इन सोलह श्रृंगार में बिंदी भी शामिल है। बिंदी के बिना महिलाएं ट्रेडिशनल आउटफिट में अधूरी लगती है। सूट से लेकर साड़ी, लहंगा से लेकर इंडो वेस्टर्न ड्रेस हर आउटफिट के साथ बिंदी आपकी खूबसूरती में एक अलग ही निखार लाने में मदद करती है। बिंदी लगाने का चलन सदियों पुराना है। ये औरतों के गहनों में सबसे खास होता है। जिसको आज भी महिलाओं पहनना बहुत पसंद करती है। बॉलीवुड से लेकर टीवी सीरियल तक, हिरोइन से लेकर वेम्प तक बिंदी हमेशा एक अहम हिस्सा रही है। बिंदी महिलाओं के चेहरे की सुंदरता निखारने में मदद करती है। लेकिन बिंदी भी आपके चेहरे के आकार पर निर्भर करती है। आइए जानें आपके फेस के मुताबिक कैसी बिंदी आपके चेहरे पर सूट करती है।
फेस के आकार के मुताबिक लगाएं ऐसी बिंदी
राउंड फेस शेप के लिए बिंदी
अगर आपका चेहरा गोल आकार का है, तो आप राउंड बिंदी को अपनी पहली पसंद बनाएं। राउंड फेस आकार की महिलाएं अपने फेस पर लंबी बिंदी लगाने से बचे। क्योकि लंबी बिंदी के कारण आपके फेस की गोलाई छिप जाती है। और आपका फेस शेप बदल जाता है। आप किसी भी तरह की बड़ी बिंदी से भी दूरी बनाने की कोशिश करें।
चौकोर चेहरे के लिए बिंदी
अगर आपके चेहरे का आकार स्क्वायर शेप का है, तो आप छोटी बिंदी को चुनें। आपके चेहरे पर बड़ी बिंदी बिल्कुल भी अच्छी नहीं लगती है। ऐसे में आप बड़ी बिंदी लगाने से बचें। आप गोल आकार की बिंदी को चुनें। पतली बिंदी भी आपके चेहरे पर काफी अच्छा लगेगा।
ओवल आकार का चेहरा
अगर आपका चेहरा ओवल शेप का है, तो आप हर तरह की बिंदी अपने फेस पर ट्राई कर सकते हैं। लेकिन अगर आपका माथा काफी चोड़ा है, तो आप लंबी बिंदी लगाने से बचें। लेकिन अगर नॉर्मल माथा है आपका तो आप अपने चेहरे पर हर तरह की बिंदी लगा सकते है। क्योकि ये काफी अच्छा लगेगा। आप अपने आउटफिट के मुताबिक बिंदी का चयन कर सकते हैं।



Click it and Unblock the Notifications
