Latest Updates
-
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट -
Pitru Paksha 2026 Food Rules: पितृपक्ष में क्या खाएं और क्या न खाएं? जानें खानपान से जुड़े जरूरी नियम -
Tanya Mishra: कौन हैं तान्या मिश्रा? अचानक कैसे बनीं देश की नई 'नेशनल क्रश', इंटरनेट पर तस्वीरें हो रहीं वायरल -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष में पति-पत्नी को शारीरिक संबंध बनाने चाहिए या नहीं? जानें क्या कहते हैं शास्त्र -
World Rabies Day 2026: कुत्ते के अलावा किन जानवरों के काटने से हो सकता है रेबीज? जानें लक्षण और बचाव के उपाय -
Google Birthday 2026: क्या आप जानते हैं 27 सितंबर को ही क्यों बर्थडे मनाता है गूगल? वजह जानकर चौंक जाएंगे आप -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष का पहला दिन आज या कल? जानें किस दिन किस पितर का करें श्राद्ध -
World Contraception Day 2026: गर्भनिरोधक गोलियां कैसे काम करती हैं? जानें इसके फायदे और नुकसान -
Pitru Paksha 2026: बेटा न हो तो क्या बेटी कर सकती है श्राद्ध और पिंडदान? अनिरुद्धाचार्य जी महाराज ने दिया जवाब
प्लास्टिक या लकड़ी...किस कंघी से बाल बनाने से मिलते हैं ज्यादा फायदे और कैसे?
Wooden Combs vs Plastic Combs : सुंदर, लंबे और घने बालों की चाह हर शख्स रखता है। इसके लिए लोग तरह- तरह के प्रोडक्ट्स का भी इस्तेमाल करते हैं। जैसे ही बालों से जुड़ी कोई समस्या शुरू होती है लोग बालों में कई तरह के प्रोडक्ट यूज करना शुरू कर देते हैं। लेकिन आपको पता है कि केमिकल बेस्ड प्रॉडक्ट आपके बालों की खूबसूरती और मजबूती बढ़ाने की जगह उल्टा छीन सकते हैं।
बालों की खूबसूरती बढ़ाने के लिए आपको न सिर्फ शैंपू, कंडीशनर, तेल जैसी चीजों पर ध्यान देना चाहिए, बल्कि आपको बालों की कंघी पर भी विशेष ध्यान देने की जरूरत है। जी हां आपकी कंघी भी आपकी बालों की सेहत से जुड़ी हुई होती है। गलत कंघी से आपके बालो की क्वॉलिटी खराब हो सकती है।

इसलिए आज हम आपको यहां बताएंगे कि बालों के लिए कौनसी कंघी का इस्तेमाल करना बेहतर होता है। हम में से कई लोग बाल बनाने के लिए प्लास्टिक की कंघी का इस्तेमाल करते हैं, वहीं पुराने जमाने में लोग लकड़ी की कंघी का इस्तेमाल करते थे। आइए जानते हैं कि दोनों में से कौनसी कंघी का इस्तेमाल करना ज्यादा बेहतर है?
ऑयली स्कैल्प से बचाएं
लकड़ी की कंघी से बाल बनाने से स्कैल्प में बनने वाला तेल पूरे बालों में अच्छी तरह से वितरित होता है। वहीं प्लास्टिक की कंघी में पहले से ही गंदगी जमा होती है, जो बालों बनाते हुए स्कैल्प में रह जाती है और इंफेक्शन की वजह बन सकती है।
ड्राई बाल वालों के लिए फायदेमंद
जिन लोगों को ड्राई बालों की समस्या है। उन लोगों को चमकदार और बालों में नमी बनाने के लिए लकड़ी की कंघी से बाल बनाने चाहिए।
ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर बनाती है
लकड़ी की कंघी कार्बन आधारित होती है। कंघी करने से सिर की त्वचा को बिना खरोंच आए अच्छी तरह से स्कैप की मालिश करती है। जो ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर बनाने के साथ ही स्कैल्प पर स्वस्थ तेल का उत्पादन करती है और इससे दिमाग शांत रहता है और शरीर आंतरिक और बाह्य रूप से आराम मिलता है।
डैंड्रफ को कम करती है
लकड़ी की कंघी के दांत प्लास्टिक की कंघी की तुलना में गोल और नरम होते है जो स्कैल्प को आराम देते हैं और गंदगी को वहां जमने नहीं देते हैं, जिससे रूसी होने की संभावना कम होती है। लकड़ी की कंघी बालों में से गंदगी और बाहरी धूल-मिट्टी को जमने नहीं देते हैं। जबकि प्लास्टिक की कंघी में गंदगी उन पर चिपक जाती है और बालों पर गंदगी वितरित होती रहती है।
बालों के लिए आरामदायक
लकड़ी के कंघी कार्बन आधारित होते हैं इनसे कोई नेगेटीव इलेक्ट्रिकल एनर्जी नहीं निकलती है। एक लकड़ी की कंघी आपके बालों की ग्रोथ बढ़ाने के साथ ही यह एलर्जी या त्वचा से जुड़ी कोई समस्या नहीं होने देती है। जबकि प्लास्टिक से बनी कंघी से ये नुकसान हो सकते हैं।



Click it and Unblock the Notifications
