Latest Updates
-
'कांटे' और 'शूटआउट एट वडाला' के निर्देशक संजय गुप्ता का 57 साल की उम्र में निधन, सामने आई मौत की वजह -
Ahoi Ashtami Vrat Me Pani Kab Piye: अहोई अष्टमी के व्रत में पानी पीना चाहिए या नहीं? जानें व्रत के जरूरी नियम -
Namakpara Recipe: दिवाली पर घर पर बनाएं बिना मैदा के कुरकुरे नमकपारे, निशा मधुलिका ने बताई आसान रेसिपी -
Halloween 2026: क्यों मनाया जाता है हैलोवीन? जानिए कहां और कैसे शुरू हुआ यह 'डरावना त्योहार' -
National Unity Day 2026 Wishes: हमारी पहचान हमारी एकता...राष्ट्रीय एकता दिवस पर आप भी भेजें ये शुभकामना संदेश -
Halloween 2026: हैलोवीन पार्टी के लिए ट्राई करें ये 5 स्पूकी मेकअप आइडियाज, दिखेंगी सबसे अलग -
बार-बार होने वाला सिरदर्द कहीं ब्रेन ट्यूमर तो नहीं? डॉक्टर ने बताए 5 वार्निंग संकेत जिन्हें पहचानना है जरूरी -
Ahoi Ashtami 2026: 1 या 2 नवंबर, अहोई अष्टमी कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Karwa Chauth Wishes For Saasu Maa: आपके आशीर्वाद से...करवा चौथ पर सासू मां को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Happy Karwa Chauth Wishes For Husband: चांद से भी प्यारा...करवाचौथ पर जीवनसाथी को भेजें ये प्यार भरे संदेश
मुंहासों ने कर दिया है चेहरे का नक्शा खराब, झटपट अपनी प्लेट से हटा लें ये फूड आइटम्स
एक्ने या पिंपल्स ऐसी समस्या है, जिसे हम सभी ने कभी ना कभी एक्सपीरियंस किया ही है। खासतौर से, जिन लोगों की स्किन एक्ने प्रोन होती है, उन्हें बार-बार ब्रेकआउट्स होने की शिकायत रहती है। ऐसे में वे अपनी स्किन की अतिरिक्त केयर करना शुरू कर देते हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि कभी-कभी आपका खाना भी एक्ने को ट्रिगर कर सकता है।
हालांकि, यहां आपको यह भी समझना होगा कि खाना सीधे तौर पर एक्ने के लिए जिम्मेदार नहीं होता है। लेकिन ऐसी कई फूड च्वॉइसेस होती हैं, जो आपकी समस्या को बद से बदतर बना सकती हैं।
खासतौर से अगर आपकी स्किन ऑयली व एक्ने प्रोन है या फिर गट हेल्थ अच्छी नहीं है तो ऐसे में खाना आपकी परेशानी को काफी बढ़ा सकता है। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको कुछ ऐसी ही फूड आइटम्स के बारे में बता रहे हैं-

डेयरी प्रोडक्ट्स
अगर आपकी स्किन बहुत अधिक ऑयली है या फिर एक्ने प्रोन है तो ऐसे में डेयरी प्रोडक्ट्स का सेवन करने से आपकी एक्ने की समस्या बढ़ सकती हैं। हालांकि, डेयरी प्रोडक्ट्स और एक्ने के बीच का कनेक्शन अभी तक पूरी तरह से क्लीयर नहीं है। लेकिन अगर आपको डेयरी प्रोडक्ट्स का सेवन करने के बाद ब्रेकआउट की शिकायत होती है तो इससे बचना ज्यादा बेहतर है।
ऑयली फूड्स
अगर आपको ऑयली फूड्स खाना बहुत अच्छा लगता है तो यह काफी हद तक संभव है कि आपको बार-बार एक्ने की समस्या का सामना करना पड़ सकता है। ऑयली फूड्स का अधिक सेवन करने से स्किन में ऑयल प्रोडक्शन बढ़ जाता है। इसलिए कोशिश करें कि आप अपनी डाइट से फ्रेंच फ्राइस, फ्राइड चिकन आदि को बाहर कर दें।
शुगर
अगर आपको मीठा खाना काफी अच्छा लगता है तो आपको एक्ने की समस्या का हमेशा सामना करना पड़ सकता है। रिफाइंड व्हाइट शुगर से लेकर सोडा, जूस, कैंडीज आदि में शुगर कंटेंट काफी अधिक होता है। इन्हें लेने से इंसुलिन स्पाइक होता है। साथ ही साथ, बॉडी में इन्फ्लमेशन भी हो सकती है, जिसके कारण आपको स्किन ब्रेकआउट्स की शिकायत हो सकती है।
हाई ग्लाइसेमिक इंडेक्स फूड्स
अगर आप ऐसे फूड्स खाते हैं, जिनका जीआई लेवल बहुत अधिक होता है, तो ऐसे में एक्ने की समस्या बद से बदतर हो सकती है। हाई ग्लाइसेमिक इंडेक्स फूड्स ब्लड शुगर लेवल में तेजी से वृद्धि कर सकते हैं, जिससे इंसुलिन प्रोडक्शन में वृद्धि हो सकती है। इतना हही नहीं, हाई ग्लाइसेमिक इंडेक्स फूड्स स्किन ऑयल प्रोडक्शन को बढ़ाते हैं, जिससे एक्ने की समस्या हो सकती है।
प्रोसेस्ड फूड्स
अगर आप एक्ने से दूरी बनाकर रखना चाहते हैं तो ऐसे में प्रोसेस्ड फूड्स से दूरी बनाना ही आपके लिए अच्छा है। प्रोसेस्ड फूड्स में एडिटिव्स, प्रिजर्वेटिव्स यहां तक कि अनहेल्दी फैट्स होते हैं, जो ना केवल आपकी सेहत को नुकसान पहुंचाते हैं। इतना ही नहीं, इससे आपकी एक्ने की समस्या और भी ज्यादा बढ़ सकती है।
बहुत अधिक प्रोटीन सप्लीमेंट लेना
अमूमन हम हेल्दी रहने के लिए प्रोटीन सप्लीमेंट लेते हैं। लेकिन अगर बहुत अधिक क्वांटिटी में प्रोटीन सप्लीमेंट खासतौर से व्हे सप्लीमेंट लिया जाता है तो इससे आपको एक्ने की समस्या हो सकती है।
चॉकलेट
चॉकलेट खाना अधिकतर लोगों को अच्छा लगता है, लेकिन कभी-कभी यह आपकी एक्ने की प्रॉब्लम को बढ़ा सकता है। हालांकि चॉकलेट और एक्ने के बीच का संबंध पूरी तरह से क्लीयर नहीं है, लेकिन बहुत से लोगों को चॉकलेट खासतौर से मिल्क चॉकलेट खाने से एक्ने का सामना करना पड़ा। अगर आपके साथ भी ऐसा ही कुछ होता है तो आप चॉकलेट से थोड़ी दूरी बनाएं।
सोया प्रोडक्ट्स
यूं तो सोया प्रोडक्ट्स का सेवन करना सेहत के लिए काफी अच्छा माना जाता है। ऐसे कई लोग हैं, जो नियमित रूप से सोया प्रोडक्ट्स खाना पसंद करते हैं। हालांकि, इसमें फाइटोएस्ट्रोजेन पाए जाते हैं, जो आपके हार्माेनल बैलेंस को बिगाड़ सकते है। इसे आपकी स्किन ऑयली हो सकती हैं और आपको एक्ने व ब्रेकआउट्स हो सकते हैं।



Click it and Unblock the Notifications
