Latest Updates
-
Putrada Ekadashi Vrat Katha: पुत्रदा एकादशी पर जरूर करें इस व्रत कथा का पाठ, पूरी होगी संतान से जुड़ी हर कामना -
Putrada Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की भक्ति...इन संदेशों से अपनों को दें पुत्रदा एकादशी की शुभकामनाएं -
Putrada Ekadashi 2026: 23 या 24 अगस्त, कब है पुत्रदा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
कौन हैं क्रिकेटर मेधावी बिधूड़ी? ‘6-7’ सेलिब्रेशन के बाद इंटरनेट पर हुईं वायरल, खूबसूरती के दीवाने हुए फैंस -
दिल्ली में तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें बच्चों में H1N1 के लक्षण और बचाव के उपाय -
53 की उम्र में दूल्हा बने अर्जुन रामपाल, गोवा में 14 साल छोटी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला संग रचाई शादी -
IND vs SL 2nd Test: कोलंबो में सीरीज जीत की दहलीज पर भारत, बारिश और पिच का क्या है हाल? -
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी
Year Ender 2024 : बेरी टोंड मेकअप से लेकर ग्लास स्किन तक, इस साल ये मेकअप ट्रेंड्स छाएं
5 Viral Makeup Trends of 2024 : चेहरे को खूबसूरत और ग्लोइंग बनाने के लिए महिलाएं अक्सर स्किनकेयर के साथ-साथ मेकअप का भी सहारा लेती हैं। मेकअप से स्किन के फ्लॉस छुप जाते हैं, जिससे चेहरा निखर उठता है। हर साल मेकअप ट्रेंड्स में बदलाव आते हैं, जैसे एचडी और एयरब्रश मेकअप, मैट और न्यूड मेकअप। साल 2024 खत्म होने वाला है, और इस साल कई मेकअप ट्रेंड्स ने खूब सुर्खियां बटोरीं।
ये ट्रेंड्स सेलिब्रिटी से लेकर आम लोग तक ने पसंद किए। आप भी इन्हें अपनाकर अपने लुक को और आकर्षक बना सकती हैं।

बेरी-टोन्ड ग्लैम
बेरी-टोन्ड मेकअप इस साल खूब चर्चा में रहा है। इस मेकअप में गहरे लाल, बेरी और रास्पबेरी जैसे शेड्स के प्रोडक्ट का खूब इस्तेमाल होता हे। ब्लश में, स्ट्रॉबेरी, गुलाब और एप्रिकॉट जेल्ली जैसे शेड्स ट्रेंड में रहे।
ग्लास स्किन मेकअप
साल 2024 में ग्लास स्किन मेकअप काफी ट्रेंड में रहा। यह मेकअप लुक सेलिब्रिटी से लेकर आम लोगों तक को बहुत पसंद आया। ग्लास स्किन मेकअप सिंपल और हाइड्रेटिंग होता है, जिससे स्किन फ्लॉलेस और ग्लोइंग नजर आती है। इसमें हाइलाइटर का इस्तेमाल ज्यादा किया जाता है और कलर का उपयोग कम होता है। यह लुक सटल और सिम्पल दिखता है, जो खासकर वेडिंग फंक्शन्स या पार्टियों के लिए परफेक्ट है। इस मेकअप से आपको एक निखरी हुई, शाइनी स्किन मिलती है।
बोल्ड लिप्स लुक
साल 2024 में बोल्ड लिप्स लुक काफी पसंद किया गया। सेलिब्रिटी से लेकर ब्राइड्स तक ने अपने लिप्स पर डार्क शेड्स अप्लाई किए। यह लुक वेडिंग या फंक्शन जैसे इवेंट्स में काफी देखने को मिला। मिनिमल मेकअप के साथ बोल्ड लिप्स लुक ने ट्रेंड में अपनी जगह बनाई। आप भी डार्क लिपस्टिक शेड्स का इस्तेमाल करके इस बोल्ड लुक को आसानी से पा सकती हैं।
सॉफ्ट आई मेकअप का ट्रेंड
साल 2024 में सॉफ्ट आई मेकअप का ट्रेंड काफी लोकप्रिय हुआ। जहां पहले बोल्ड और स्मोकी आई मेकअप का चलन था, वहीं इस साल सॉफ्ट और न्यूड कलर्स की छटा देखने को मिली। इसमें आंखों पर डार्क शेड्स की बजाय हल्के रंगों का इस्तेमाल किया गया और पतला लाइनर और लैशेस लगाकर लुक को कंप्लीट किया गया। यह लुक बहुत सटल और नेचुरल दिखाई देता है, जिसे आप किसी भी डे या इवेनिंग इवेंट के लिए आसानी से क्रिएट कर सकती हैं।
पिंक ब्लश लुक
पिंक ब्लश लुक पिछले कुछ समय से बहुत ट्रेंड में है। ब्राइड्स से लेकर आम लड़कियों ने गालों पर पिंक ब्लश को फ्लॉन्ट किया है। इस लुक को लिक्विड या पाउडर ब्लशर से आसानी से क्रिएट किया जा सकता है, जिससे चेहरा खूबसूरत और ग्लोइंग नजर आता है।



Click it and Unblock the Notifications