Latest Updates
-
Shamonda Virus:शमोंडा वायरस क्या है और कैसे फैलता है? फ्रांस में पहली बार इंसान संक्रमित, जांच शुरू -
बार-बार सिरदर्द होना हो सकता है इन 6 गंभीर बीमारियों का संकेत, नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी -
सौंफ और धनिया का पानी पीने से सेहत को मिलते हैं कई फायदे, जानें सेवन का सही तरीका -
नसों में जमा कोलेस्ट्रॉल को कम कर सकते हैं ये 5 योगासन, नियमित अभ्यास से हार्ट डिजीज का खतरा होगा कम -
चेहरे पर नारियल तेल में मिलाकर लगाएं कॉफी पाउडर, स्किन की इन 5 समस्याओं से मिलेगा छुटकारा -
Myth Vs Fact: टाइट ब्रा पहनने से ब्रेस्ट कैंसर होता है? डॉक्टर से जानिए ऐसे ही 10 मिथ और उनकी सच्चाई -
Karwa Chauth Kab Hai 2026: करवा चौथ कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और चांद दिखने का सटीक समय -
डायबिटीज में नारियल पानी पिएं या नींबू पानी? जानें शुगर कंट्रोल के लिए क्या है बेहतर -
Papankusha Ekadashi Vrat Katha: पापांकुशा एकादशी पर जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, सभी पापों से मिलेगी मुक्ति -
Papankusha Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की कृपा...पापांकुशा एकादशी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश
7 Chakra Bracelet : इस चमत्कारी ब्रेसलेट को पहनते ही मिलती है पॉजिटिविटी और मानसिक शांति
7 Chakra Bracelet : क्या आपकी एनर्जी बार-बार डाउन हो जाती है, और किसी चीज पर ध्यान लगाने में दिक्कत भी आती है? और अगर आप भी जीवन में आध्यत्मिक और मानसिक सुकून की तलाश में हैं, तो आपके लिए सेवन चक्र यूनिसेक्स ब्रेसलेट एक अच्छा साधन साबित हो सकत है।
यह न सिर्फ एक फैशनेबल एक्सेसरी है, बल्कि यह आपकी आंतरिक ऊर्जा को संतुलित करने वाला एक शक्तिशाली टूल भी है। यह ब्रेसलेट सात रंगीन प्राकृतिक क्रिस्टलों से बना होता है, जो शरीर के सात प्रमुख ऊर्जा केंद्रों यानी चक्रों (Chakras) से जुड़े होते हैं। हर चक्र हमारे जीवन के एक खास क्षेत्र से संबंधित होता है। शारीरिक से लेकर मानसिक और आध्यात्मिक तक। जब ये चक्र संतुलित रहते हैं, तो व्यक्ति शांति, स्पष्टता और सकारात्मकता का अनुभव करता है।

सेवन चक्र ब्रेसलेट पहनने के लाभ
चक्र संतुलन और स्वास्थ्य लाभ: यह ब्रेसलेट आपके शरीर के सभी सात चक्रों को सक्रिय और संतुलित करता है, मूलाधार से लेकर सहस्रार तक। चक्रों के संतुलन से शारीरिक स्वास्थ्य में सुधार आता है, रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है और ऊर्जा का स्तर ऊंचा बना रहता है।
ऊर्जा अवरोध हटाता है: शरीर में कई बार भावनात्मक या मानसिक तनाव की वजह से ऊर्जा रुक जाती है। यह ब्रेसलेट उन रुकावटों को दूर करता है और ऊर्जा के निर्बाध प्रवाह को सुनिश्चित करता है।
राशि के अनुसार उपयुक्त रत्न जानने के लिए यहां क्लिक करें।
मानसिक शांति और तनाव से राहत: ब्रेसलेट को नियमित रूप से पहनने से चिंता, तनाव और नकारात्मक विचारों में कमी आती है। यह एक सकारात्मक और संतुलित दृष्टिकोण को बढ़ावा देता है।
ध्यान और जागरूकता में वृद्धि: यह ब्रेसलेट मानसिक स्पष्टता लाता है, जिससे व्यक्ति का ध्यान केंद्रित रहता है और वह अपने लक्ष्यों के प्रति सजग होता है।
आध्यात्मिक प्रगति: चक्रों के संतुलन के साथ व्यक्ति आत्मचिंतन, आत्म-जागरूकता और ईश्वर के प्रति जुड़ाव महसूस करता है। यह ब्रेसलेट व्यक्ति को उसकी उच्च चेतना से जोड़ने में सहायक होता है।
पहनने की विधि (How to Wear)
रविवार सुबह का समय चुनें: इस ब्रेसलेट को पहनने का सर्वोत्तम दिन रविवार है। यह सप्ताह की सकारात्मक शुरुआत का प्रतीक होता है और सूर्य की ऊर्जा से जुड़ा होता है।
शुद्धिकरण करें: ब्रेसलेट को पहनने से पहले उसे शुद्ध करना जरूरी है। इसे एक कटोरी साफ पानी में रखें और उसमें एक चुटकी समुद्री नमक या हिमालयी नमक डालें। कुछ घंटे के लिए भिगोकर रखें। यह प्रक्रिया ब्रेसलेट की पुरानी ऊर्जा को साफ करती है और इसे सक्रिय करती है।
दृढ संकल्प के साथ पहनें : ब्रेसलेट को दोनों हाथों में लें, आंखें बंद करें और अपने इरादों पर ध्यान केंद्रित करें-जैसे कि "मैं अपने चक्रों को संतुलित करना चाहता/चाहती हूं", "मैं मानसिक शांति और ऊर्जा महसूस करना चाहता/चाहती हूं"।
मंत्र जाप करें: इसके बाद "ॐ मणि पद्मे हूँ" मंत्र को 11 बार जाप करें। यह एक शक्तिशाली मंत्र है जो करुणा, आत्मज्ञान और आध्यात्मिक जागरूकता से जुड़ा होता है। मंत्र जाप के बाद आप ब्रेसलेट को अपने दाएं या बाएं हाथ में पहन सकते हैं।
स्टाइल टिप
सेवन चक्र ब्रेसलेट एक बहुउपयोगी एक्सेसरी है जो किसी भी ड्रेस या आउटफिट के साथ मैच हो जाती है। इसके सात चमकदार रंग इसे एक आकर्षक आभूषण बनाते हैं जो आपकी स्टाइल को भी निखारता है और साथ ही आपके ऊर्जा क्षेत्र को भी संतुलित करता है। आप इसे कैजुअल, ट्रेडिशनल या ऑफिस वियर के साथ भी पहन सकते हैं।
शुक्रवार को क्यों पहनें?
हालांकि रविवार इसका पारंपरिक शुभ दिन है, लेकिन शुक्रवार भी इस ब्रेसलेट को पहनने के लिए बेहद शुभ माना जाता है। शुक्रवार का संबंध शुक्र ग्रह से होता है, जो प्रेम, सुंदरता, सामंजस्य और संबंधों का प्रतीक है। यह दिन जीवन में संतुलन और सौंदर्य लाने के लिए आदर्श होता है।
कहां से खरीदें?
अगर आप भी सेवन चक्र ब्रेसलेट खरीदने का सोच रहे हैं, तो आप इसे AstroTalk Store से ऑनलाइन मंगवा सकते हैं। डिस्काउंट के साथ यह आपको 599 रुपए में मिलेगा।
संबंधित सूचना
इस लेख में संबंधित लिंक शामिल हैं। यदि आप इनमें से किसी लिंक के माध्यम से खरीदारी करते हैं, तो हमें एक छोटा सा कमीशन मिल सकता है, जबकि आपको इसका कोई अतिरिक्त शुल्क नहीं देना होगा। कृपया खरीदारी से पहले सभी उत्पाद विवरण और समीक्षाएं ध्यानपूर्वक जांचें। आपकी खरीदारी से संबंधित किसी भी समस्या के लिए हम जिम्मेदार नहीं होंगे।



Click it and Unblock the Notifications
