Latest Updates
-
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
चावल के पकौड़े
Soups Snacks Drinks
oi-Staff
चावल को हम लगभग हर रोज खाने में खाते हैं। कई बार खाने के बाद चावल बच भी जाते हैं तो, ऐसे में आप उससे पकौडे़ बना सकते हैं। चावल के पकौडे़ खाने में बहुत ही स्वादिष्ट लगते हैं और इन्हें बनाना भी काफी आसान होता है। आप चाहें तो चावल के पकौडे़ सिंपल तरीकों से बना सकती हैं या फिर उनमें मसाले आदि भी मिला सकती हैं। चावल को तुरंत बनाने के बाद उसके पकौडे़ ना बनाएं बल्कि शाम को ही बनाएं। तो आइये देखते हैं कि कैसे बनाते हैं चावल के पकौडे़।
कितने लोगों के लिये- 4
बनाने में समय- 30 मिनट

सामग्री -
- पके हुये चावल - 2 कप
- नमक - स्वादानुसार
- हरी मिर्च - 2 (बारीक कतरी हुई)
- अदरक - 2 चम्मच घिसी हुई
- अमचूर पाउडर - 1/4 छोटी चम्मच
- लाल मिर्च पाउडर - 1/4 छोटी चम्मच
- हरा धनियां - कतरा हुआ 1 टेबल स्पून
- बेसन - 1 कप
- नमक - स्वादानुसार (1/3 छोटी चम्मच)
- लाल मिर्च - 1/4 छोटी चम्मच
- धनियां पाउडर - आधा छोटी चम्मच
- तेल - पकोड़े तलने के लिये
विधि -
- सबसे पहले चावल में नमक, हरीमिर्च, अदरक, अमचूर पाउडर, लालमिर्च पाउडर और हरा धनियां डालकर मिला लीजिये।
- अब चावल के मिश्रण को हथेलियों पर निकालिये और उसे चपटा कर के पकौडे़ का आकार दे दीजिये।
- बेसन को अलग बरतन में निकालिये , उसमें नमक, लालमिर्च और धनियां पाउडर डालिये और पानी मिला कर घोल तैयार कीजिये। घोल गाढा ही होना चाहिये।
- कढ़ाई में तेल डाल कर गरम कीजिये। एक चावल का गोल उठाइये और बेसन लपेट कर गरम तेल में डालिये, इसी तरह 4-5 चावल के गोले बेसन लपेट कर एक साथ डालिये और चावल के पकोड़े पलट पलट कर ब्राउन होने तक तल लीजिये।
- अब इसी तरह से सारे पकौडे़ बना लीजिये।
- जब चावल के पकौडे़ तैयार हो जाएं तब इन्हें धनिया की चटनी या टमैटो कैचप के साथ सर्व कीजिये।
Comments
English summary
Rice Pakoda Recipe
Story first published: Tuesday, November 26, 2013, 15:44 [IST]
Other articles published on Nov 26, 2013



Click it and Unblock the Notifications
