Latest Updates
-
गोवर्धन पूजा 2026: सिर्फ 2 घंटे 10 मिनट मिलेगा पूजा का शुभ मुहूर्त, जानें विधि और महत्व -
Diwali 2026: कब करें लक्ष्मी पूजन? श्री देवकीनंदन ठाकुर जी ने बताया शुभ मुहूर्त और समृद्धि का उपाय -
Happy Diwali 2026: परिवार और दोस्तों को संस्कृत में भेजें ये मंगलमय संदेश -
दिवाली पर घी, सरसों या तिल के तेल का दीपक जलाना है शुभ? आचार्य वसंत विजय महाराज से जानें सही नियम -
दिवाली के दिन अगर पीरियड हो जाए तो कैसे करें पूजा? जानें मां लक्ष्मी और गणेश पूजन की धार्मिक मान्यताएं -
Choti Diwali 2026: पति-पत्नी के लिए प्यार भरे शुभकामना संदेश और रोमांटिक विशेज -
नरक चतुर्दशी 2026: जब श्रीकृष्ण ने नरकासुर का वध कर 16,000 राजकुमारियों को दिलाई मुक्ति, जानें पौराणिक कथा -
रूप चौदस 2026: बहू और बेटी को भेजें ये खूबसूरत शुभकामना संदेश, रिश्तों में घोलें प्यार और अपनापन -
Narak Chaturdashi 2026: बाल और नाखून काटना क्यों है अशुभ? निरोगी रहने के लिए कर लें ये उपाय -
धनतेरस पर धनिया खरीदने के बाद करें यह एक उपाय, घर में बनी रहेगी बरकत
नवरात्र स्पेशल: आलू पनीर कोफ्ता
Soups Snacks Drinks
oi-Staff
नवरात्री के व्रत के समय ऐसा नहीं है कि आप कुछ खा नहीं सकती। व्रत में भले ही आपको कुछ चीजों को खाने के लिये विशेष रोक टोंक हो, लेकिन आप फिर भी अपने मन अनुसार कई चीजों का सेवन कर सकती हैं। पनीर आलू और सूखे मेवो का प्रयोग नवरात्री के व्रत में किया जा सकता है। इसलिये आज हम आपको नवरात्री के व्रत के लिये आलू पनीर कोफ्ता बनान सिखाएंगें। अगर आप आलू पनीर कोफ्ता को व्रत के लिये बना रही हैं तो, उसमें सेंधा नमक का ही प्रयोग करें। इसी तरह से कार्न फ्लोर की जगह पर सिंघाडे के आटे या कुट्टू के आटे का प्रयोग कर लें। तो चलिये जानते हैं कि आलू पनीर कोफ्ता किस तरह से बनाया जाता है। नये आलू के पकौड़े
कितने- 3-4
तैयारी में समय- 15 मिनट
पकाने में समय- 25 मिनट

सामग्री-
- 250 ग्राम पनीर, घिसी हुई
- 3 मध्यम आकार के उबले आलू
- 11/2 चम्मच घिसा बादाम या 1 चम्मच मिल्क पाउडर या 11/2 चम्मच खोया
- 1/2 चम्मच काली मिर्च पाउडर
- 1/4 चम्मच लाल मिर्च पाउडर
- 1/2 चम्मच पंजाबी गरम मसाला पाउडर
- 1.5 चम्मच कटी धनिया पत्ती
- 2 चम्मच कार्न फ्लोर
- 2 से 3 चम्मच मिक्स ड्राई फ्रूट, बादाम, काजू, पिस्ता और किशमिश
- वेजिटेबल ऑइल
- सेंधा नमक
- चाट मसाला जरुरत के अनुसार
विधि-
- केवल ड्राई फ्रूट्स को छोड़ कर बाकी की सभी सामग्रियों को एक साथ एक कटोरे में मिक्स कर लें।
- सभी सामग्रियों को मिक्स करके एक बार नमक की मात्रा और अन्य गरम मसालों को चख कर दुबारा देख लें।
- मिश्रण से एक मध्यम आकार के मिश्रण को लें और उसे हथेली पर गोल आकार दे कर बीच में ड्राई फ्रूट भरें।
- इसके बाद इसे चारों ओर से मोड़ कर बंद कर दें।
- इस तरह से कई कोफ्ते तैयार कर लें।
- अब कढाई में तेल गरम करें, उसमें इन कोफ्तों को गोल्डन ब्राउन होने तक फ्राई करें।
- अब कोफ्तों को सूखे पेपर पर निकाल लें।
- अब इन कोफ्तों को हरी चटनी या मीठी चटनी के साथ सर्व कर सकती हैं।
Comments
English summary



Click it and Unblock the Notifications
