Latest Updates
-
संडे स्पेशल डिनर के लिए परफेक्ट है पनीर कॉर्न पुलाव, स्वाद ऐसा कि सब मांगेंगे दोबारा -
सूरज की तपिश से काला पड़ गया है चेहरा? इन 3 देसी नुस्खों से हटाएं जिद्दी सन टैन -
क्या बारिश से हुए नुकसान पर सरकार और इंश्योरेंस कंपनी से मिलता है मुआवजा? हां, तो जानें कैसे करें क्लेम? -
छोटी हाइट वाली लड़कियों पर सबसे ज्यादा जंचते हैं ये आउटफिट, दिखती हैं सुपर स्टाइलिश और लंबी -
बरसात में इन 5 लोगों को गलती से भी नहीं खाना चाहिए दही, वरना बिगड़ सकती है सेहत -
Ravi Pradosh Vrat Katha: इस कथा के बिना अधूरा है रवि प्रदोष व्रत, जानें पूजा विधि, शुभ मुहूर्त और शिव आरती -
World Paper Bag Day 2026: कब और क्यों हुई पेपर बैग दिवस की शुरुआत? जानें इसका दिलचस्प इतिहास -
गलती से भी पास-पास न रखें मनी प्लांट और तुलसी का पौधा, वरना कंगाली के साथ आ जाएंगी ये 3 बड़ी मुसीबतें -
इस एक श्राप की वजह से अविवाहित कपल्स नहीं कर सकते जगन्नाथ मंदिर में दर्शन, आप भी जान लें रहस्य -
Varalakshmi Vrat के दिन लगेगा साल का आखिरी चंद्र ग्रहण, जानें क्या करें, क्या न करें और सूतक के नियम
बच्चों को भाएगा यह बेक टॉर्टिला चिप्स
Soups Snacks Drinks
oi-Staff
टॉर्टिला मैक्सिको में सबसे ज्यादा खाया जाने वाला स्नैक्स है। टॉर्टिला को बेक कर के और बिना तेल या कम से कम तेल में पकाया जाता है। टॉर्टिला को आप मकई और गेहूं के आटे को मिक्स कर के भी बना सकती हैं और या फिर इसे केवल गेहूं के आटे से बना सकती हैं। आज हम आपको बेक किया हुआ टॉर्टिला बनाना सिखाएंगे। यह टॉर्टिला गेहूं के आटे से बनाया जाता है जो कि ब्लड शुगर को और बढे हुए कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करता है। तो चलिये जानते हैं कि बेक टॉर्टिला चिप्स कैसे बनाया जाता है।
MUST SEE: इंडियन स्टाइल गार्लिक नूडल्स
कितने- 36 पीस
तैयारी में समय- 10 मिनट
पकाने में समय- 5 मिनट
बेकिंग समय- 10 मिनट
बेकिंग टंपरेचर- 190°C (380°F)

सामग्री-
- 1 कप मकई का आटा
- 1/2 कप गेहूं का आटा
- 1/4 चम्मच चिली पाउडर
- 1/2 चम्मच अजवाइन
- 1 चम्मच तेल
- नमक स्वादअनुसार
- मैदा
विधि-
- एक कटोरे में सभी सामग्रियों को डाल कर गरम पानी के साथ गूथ लें।
- आटे को छे भाग में बांट लें।
- अब दो प्लास्टिक की पॉलीथीन ले कर आटे की लोई को उसके बीच में रख कर ऊपर से बेल लें। बेलते समय उस पर परथन लगा लें, जिससे आटा पॉलीथीन पर चिपके नहीं।
- आटे को गोलाई में लगभग 175 mm मोटाई का बेलें।
- अब इस टॉर्टिला को नॉन स्टिक पैन पर सेंक लें।
- इसके बाद टॉर्टिला को त्रिकोणीय टुकड़े में काट लें।
- अब टॉर्टिला के टुकड़ों को नॉन स्टिक बेकिंग ट्रे पर रख दें और 190°C (380°F) पर 8 मिनट के लिये बेक करें।
- जब टॉर्टिला चिप्स क्रिस्पी और लाइट ब्राउन ना हो जाएं, इन्हें बेक करें।
- अब इन्हें निकाल कर सर्व करें और जो टॉर्टिला बच जाए उसे एक एयर टाइट कंटेनर में बंद कर के रख दें।
Comments
English summary
Baked Tortilla Chips
Story first published: Thursday, March 27, 2014, 8:00 [IST]
Other articles published on Mar 27, 2014



Click it and Unblock the Notifications