Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
खट्टा ढोकला रेसिपी
Soups Snacks Drinks
oi-Staff
खट्टा ढोकला गुजराती रेसिपी है, जिसे आप सुबह नाश्ते के समय या फिर शाम को चाय के साथ खा सकते हैं। खट्टा ढोकला चावल और काली उरद के पेस्ट से मिल कर बनाया जाता है। साथ ही इसमें खट्टी दही का बहुत बड़ा रोल होता है क्योंकि इसी से ढोकला खट्टा बनता है। अगर दही खट्टी है तो आप उसमें एक छोटा नींबू भी मिक्स कर सकती हैं। ढोकले को थोड़ा स्पाइसी बनाने के लिये इसमें अदरक और हरी मिर्च भी डाली जाती है। आइये जानते हैं खट्टा ढोकला बनाने की विधि-

कितने- 3-4
तैयारी में समय- 8 घंटे
पकाने में समय- 25 मिनट
सामग्री-
1 कप चावल या इडली रवा
¼ कप उरद दाल
½ कप खट्टी दही
½ इंच अदरक चॉप
1 हरी मिर्च, चॉप
3 चम्मच पानी
1 चम्मच इनो फ्रूट साल्ट या ½ चम्मच बेकिंग सोडा
सेंधा नमक
विधि-
- चावल और दाल को अच्छी तरह से पानी में धो लें।
- फिर इन्हें एक साथ या फिर अलग अलग 4 घंटे के लिये भिगो दें।
- अब इन्हें छान लें और मिक्सी में हरी मिर्च और कटी हुई अदरक डाल कर साथ में पीस लें।
- पीसते समय कुछ चम्मच पानी भी डाल दें।
- घोल थोड़ा गाढा होना चाहिये जैसे इडली के लिये तैयार किया जाता है।
- अब घोल को एक कटोरे में डालें। उसके ऊपर से खट्टी दही और नमक डालें।
- इसे अच्छी तरह से चलाएं और पूरी रात इसे खमीर उठने के लिये रख दें। लगभग 8 घंटे
- ढोकला बनाने से पहले पैन में घी लगाएं।
- कुकर में पानी चढा कर उबलने के लिये रखें।
- ढोकले के घोल में हल्का सा तेल डाल कर चलाएं।
- फिर उसमें ईनो या बेकिंग सोडा डालें।
- अब इसे ग्रीस लगे पैन में डालें, ऊपर से र्मिच पाउडर, लाल मिर्च पाउडर और भुना हुआ तिल डालें।
- अब इस घोल से भरे बरतन को प्रेशर कुकर में 25 मिनट के लिये रखें।
- प्रेशर कुकर में पकाते वक्त उसकी सीटी निकाल दें।
- जब ढोकला हो जाए तब उसे निकालें और टूथपिक से चेक कर लें।
- आपका खट्टा ढोकता तैयार है, इसे हरी धनिया की चटनी के साथ सर्व करें।
Comments
English summary
khatta dhokla recipe
Story first published: Monday, January 27, 2014, 18:02 [IST]
Other articles published on Jan 27, 2014



Click it and Unblock the Notifications
