Latest Updates
-
गोवर्धन पूजा 2026: सिर्फ 2 घंटे 10 मिनट मिलेगा पूजा का शुभ मुहूर्त, जानें विधि और महत्व -
Diwali 2026: कब करें लक्ष्मी पूजन? श्री देवकीनंदन ठाकुर जी ने बताया शुभ मुहूर्त और समृद्धि का उपाय -
Happy Diwali 2026: परिवार और दोस्तों को संस्कृत में भेजें ये मंगलमय संदेश -
दिवाली पर घी, सरसों या तिल के तेल का दीपक जलाना है शुभ? आचार्य वसंत विजय महाराज से जानें सही नियम -
दिवाली के दिन अगर पीरियड हो जाए तो कैसे करें पूजा? जानें मां लक्ष्मी और गणेश पूजन की धार्मिक मान्यताएं -
Choti Diwali 2026: पति-पत्नी के लिए प्यार भरे शुभकामना संदेश और रोमांटिक विशेज -
नरक चतुर्दशी 2026: जब श्रीकृष्ण ने नरकासुर का वध कर 16,000 राजकुमारियों को दिलाई मुक्ति, जानें पौराणिक कथा -
रूप चौदस 2026: बहू और बेटी को भेजें ये खूबसूरत शुभकामना संदेश, रिश्तों में घोलें प्यार और अपनापन -
Narak Chaturdashi 2026: बाल और नाखून काटना क्यों है अशुभ? निरोगी रहने के लिए कर लें ये उपाय -
धनतेरस पर धनिया खरीदने के बाद करें यह एक उपाय, घर में बनी रहेगी बरकत
शरीर को ठंडा रखें मसाला मठ्ठा
Soups Snacks Drinks
oi-Staff
गर्मी बहुत तेजी से पड़ रही है और लोग इसे दूर भगाने के लिये तरह तरह के पेय पदार्थ पीते हैं। लेकिन दोस्तों मठ्ठा का कोई मुकाबला नहीं है क्योंकि दही हमारे शरीर को ठंडा रखने में मदद करती है। बाहर इतनी गर्मी होती है कि पैर रखो तो शरीर जल जाए लेकिन अगर आप घर पर ही मठ्ठा बना कर पियेगें तो आपका शरीर बाहर कि गर्मी से लड़ने के लिये तैयार रहेगा। इसी बात को ध्यान में रखते हुए आज हम आपको मसाला मठ्ठा बनाना सिखाएंगे जो कि बहुत ही टेस्टी समर ड्रिंक होता है। आइये जानते हैं इसे बनाने की विधि! गले की प्यास बुझाए ये मसाला वॉटरमेलन जूस
कितनेः 3
तैयारी में समयः 5 मिनट

सामग्रीः
- दहीः 1 कप
- पानीः 1 कप
- सेंधा नमकः 1/2 चम्मच
- अदरकः 1 चम्मच पिसा हुआ
- भुना जीरा पाउडरः 1 1/2 चम्मच
- लाल मिर्च पाउडरः चुटकीभर
- नमकः स्वादअनुसार
- धनिया पत्तीः 1 चम्मच
विधिः
- एक कटोरे में दही को अच्छी तरह से मथ लें और उसमें पानी मिला लें। दही को इतनी अच्छी प्रकार से मथे कि उसमें बिल्कुल भी गांठ ना पडी हो।
- अब इसमें पिसी हुई अदरक, भुना जीरा पाउडर, सेंधा नमक, नमक, लाल मिर्च पाउडर और धनिया पत्ती मिक्स करें।
- फिर इसे एक गिलास में डाल कर ठंडा ही सर्व करें।
Comments
English summary
Mattha (Spiced Buttermilk): Summer Special Drink
Story first published: Monday, May 5, 2014, 9:38 [IST]
Other articles published on May 5, 2014



Click it and Unblock the Notifications
