Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
माइक्रोवेव में ऐसे बनाएं केले का चिप्स
Soups Snacks Drinks
oi-Staff
माइक्रोवेव में काफी कुछ बनाती होंगी प क्या आपने केले के चिप्स कभी ट्राई किये हैं? भारत में केले के चिप्स बहुत ज्यादा पसंद किये जाते हैं। शाम के समय चाय के साथ केले के चिप्स एक अच्छा ऑपशन होता है। माइक्रोवेव में केले के चिप्स पकाते वक्त न तो ज्यादा समय लगता है और न ही इसे खाने से सेहत पर कोई बुरा प्रभाव पड़ता है। इसी तरह से आप आलू के भी चिप्स तैयार कर सकती हैं। आइये जानते हैं माइक्रोवेव में केले के चिप्स बनाने का आसान तरीका। उपवास में बनाइये केले के चिप्स

कितने- 4 कटोरे
तैयारी में समय- 5 मिनट
पकाने में समय- 10 मिनट
सामग्री-
- 2 कच्चे केले
- 1 चम्मच नमक
- 2-3 मसाला और अपने मन का फ्लेवर
- 1-2 चम्मच तेल
विधि-
- सबसे पहले माइक्रोवेव सेफ प्लेट में तेल लगा लें।
- फिर उसमें कटे हुए केले के स्लाइस रखें। केले के स्लाइस अलग अलग रखें ना कि एक दूसरे के ऊपर।
- इसे 1 मिनट के लिये हाई हीट पर माइक्रोवेव करें।
- अब केले के चिप्स को एक एक कर के पलट दें और उपर से मसाला और नमक छिड़के।
- अब इसे 2 मिनट के लिये हाई हीट पर माइक्रोवेव करें।
- इस तरह आपके चिप्स क्रिस्प बन जाएंगे। अगर ऐसा नहीं है तो आप 30 सेकेंड के लिये और पका सकती हैं।
टिप्स -
- यह जरुरी है कि आप चिप्स को एक राउंड के बाद पलट दें। नहीं तो केले के पीस आपस में चिपक जाएंगे।
- अगर आप केले के चिप्स को बहुत पतला काटेंगी तो वह पकने के बाद टूट जाएंगे।
Comments
Story first published: Tuesday, September 2, 2014, 16:50 [IST]
Other articles published on Sep 2, 2014



Click it and Unblock the Notifications
