Latest Updates
-
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा
नये आलू के पकौड़े
Soups Snacks Drinks
oi-Staff
सीज़न बदल रहा है और इसी के साथ मार्केट में नए आलू भी आ चुके हैं। इन नए आलुओं से आप पकौड़े तैयार कर सकती हैं। नए आलू खाने में टेस्टी लगते हैं इसलिये इनका प्रयोग अच्छे से होना चाहिये। आज हम आपको नए आलू के पकौड़े बनाना सिखाएंगे जिसमें मेथी के पत्ते भी बारीक काट कर पड़ते हैं। इससे यह टेस्ट में और भी स्वादिष्ट हो जाता है। आइये जानते हैं कि नये आलू के पकौडे़ किस तरह से तैयार किये जा सकते हैं। बच्चों को यह पकौडे़ बहुत पसंद आते हैं।

कितने लोगों के लिये- 4
तैयारी में समय- 5 मिनट
पकाने में समय- 25 मिनट
मुंह में पानी ला दे ये चटपटे चने
सामग्री-
नया आलू- 4-5
बेसन- 1 कप
अजवाइन- 1 चम्मच
लाल मिर्च पाउडर- 1 चम्मच
काला तिल- चुटकीभर
नमक- स्वादअनुसार
तेल- 1 कप
पानी- कप
मेथी पत्ती- 1 चम्मच बारीक कटी
विधि-
- सबसे पहले आलू को धो कर स्लाइस में काट लीजिये और पानी में भिगो दीजिये।
- तब तक के लिये बेसन और पानी का गाढा पेस्ट तैयार करें।
- फिर उसमें लाल मिर्च पाउडर, अजवाइन, काला तिल, नमक और मेथी की पत्तियां मिक्स करें।
- अब पैन में तेल गरम करें, जब वह गरम हो जाए तब आलू ले कर उसे बेसन के घोल में लपेटें और गरम तेल में तल लें।
- जब पकौड़ा गोल्डन ब्राउन हो जाए तब उसे छान लें और इसी तरह से और पकौडे तैयार करें।
- इस पकौड़ों को आप टमैटो सॉस और धनिया चटनी के साथ सर्व कर सकते हैं।
Comments
English summary
New Potatoes Pakora Recipe
Story first published: Saturday, January 18, 2014, 10:24 [IST]
Other articles published on Jan 18, 2014



Click it and Unblock the Notifications
