Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
मसाला चाय बनाने की विधि
Soups Snacks Drinks
oi-Staff
चाय पीना किसे पसंद नहीं होता। सर्दियों में तो चाय की चुसकी लगभग हर कोई लेना पसंद करता है। दिन की शुरुआत अगर चाय के प्याले से ना हो तो बात ही नहीं बनती। आज हम आपको मसाला चाय बनाने की विधि बताएंगे। यह मसाला चाय बनाना बड़ा ही आसान है और इसमें पड़ने वाले मसाले भी आसनी से घर पर उपलब्ध होते हैं। भारतीय मसाला चाय ना केवल यहीं पर फेमस है बल्कि विदेशों में भी लोग इसे पीने के लिये पागल रहते हैं। यह स्वास्थ्य के लिये भी काफी अच्छी होती है। सर्दी में मसाला चाय पीने से शरीर गर्म हो जाता है। अच्छा होगा कि आप घर पर ही मसाला चाय बनाना सीख लें, जिससे आपको बाहर की चाय ना पीनी पड़े। आइये जानते हैं कि मसाला चाय किस तरह से बनाई जाती है।
अदरक की चाय के 8 फायदे
कितने- 2
तैयारी में समय- 10 मिनट
पकाने में समय- 5-6 मिनट

मसाले की सामग्री-
- साबुत काली मिर्च - 2-3
- सौंठ - 1 चम्मच
- दालचीनी- 1 पीस
- इलायची- 2-3 चम्मच
- लौंग- 1-2
- जायफल- 1/4 कद्दूकस कर लें
चाय की सामग्री-
- दूध- 3/4 गिलास
- पानी - 1/2 गिलास
- चाय पावडर- 1/2 चम्मच
- चीनी- स्वादअनुसार
विधि-
- सबसे पहले साबुत मसालों को पीस लें।
- चाय के बर्तन में पानी गरम करें, उसमें चीनी, सौंठ, लौंग और काली मिर्च उबालें।
- जब मसाले अपना रंग छोड़ दें, तब पानी में चाय की पत्ती डाल कर उबालें।
- इसके बाद दूध और कुटी हुई इलायची डाल कर चाय को अच्छी तरह से पका लें।
- आपकी चाय तैयार है। इसे छानें और सर्व करें।
Comments
English summary
Refreshing Masala Chai Recipe
Story first published: Wednesday, November 19, 2014, 9:02 [IST]
Other articles published on Nov 19, 2014



Click it and Unblock the Notifications
