Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
चटपटे और कुरकुरे कहटल के चिप्स
Soups Snacks Drinks
oi-Staff
गर्मी के मौसम में कटहल बाजार में मिलने शुरु हो जाते हैं। अक्सर हम सभी अपने घर पर कटहल की स्वादिष्ट सब्जी बनाते हैं या फिर कटहल पक जाने के बाद उसे यूं ही खा लेते हैं। पर क्या आपने कभी कटहल के क्रिस्पी चिप्स खाए हैं? अगर नहीं तो आज हम आपको कटहल के कुरकुरे चिप्स बनाना सिखाएंगें।
यह चिप्स बनाना बहुत ही आसान है और यह खासतौर पर साउथ इंडिया में बहुत बनाया जाता है। कटहल को काटना थोड़ा मुश्किल होता है। अगर आप यह काम आसानी से कर लेती हैं तो आपके लिये चिप्स बनाना कोई कुश्किल का काम नहीं होगा। कच्चे कटहल के बीज निकाल कर उन्हें लंबा लंबा काट लीजिये। कटहल को काटने से पहले चाकू का पर नारियल का तेल लगाना ना भूलियेगा। तो चलिये शुरु करते हैं टेस्टी और कुरकुरे कटहल के चिप्स बनाना। स्वादिष्ट कटहल बिरयानी

सामग्री-
- 1 कटहल- लंबे पीस में कटे हुए
- नारियल तेल- तलने के लिये
- हल्दी पाउडर- 1 चम्मच
- नमक- स्वादअनुसार
- पानी
विधि-
- एक कटोरे में स्वादअनुसार नमक और 1 चम्मच हल्दी पाउडर और थोड़ा सा पानी मिक्स कर के किनारे रख दें।
- नारियल का तेल कढाई में गरम कर लें।
- जब तेल गरम हो जाए तब इसमें कटहल के लंबे लंबे पीस डाल कर फ्राई कर लें।
- कटहल जब गोल्डन ब्राउन होने लगे तब कटोरे में रखा हुआ हल्दी-नमक और पानी वाला घोल चिप्स पर छिड़के।
- फिर इसे 2 मिनट तक और फ्राई करें।
- आपके चिप्स पूरी तरह से तैयार हैं इसे सर्व करें।
Comments
English summary
Tasty And Crispy Jackfruit Chips
Story first published: Friday, May 2, 2014, 13:32 [IST]
Other articles published on May 2, 2014



Click it and Unblock the Notifications
