Latest Updates
-
मानसून से पहले दिल्ली में डेंगू के 162 और मलेरिया के 42 मामले, कहीं आप भी न हो जाएं शिकार; जानें बचाव के उपाय -
Dhaba Style Marinade Chicken Tikka Recipe: घर पर पाएं रेस्टोरेंट जैसा स्मोकी स्वाद -
प्रेग्नेंट हैं 39 साल की सामंथा रुथ प्रभु! करीबी शख्स ने किया कन्फर्म, जानें कब होगी डिलीवरी -
मलाइका अरोड़ा की फिटनेस का खुल गया राज, 52 की उम्र में यंग दिखने के लिए करती हैं ये 5 योगासन -
South Indian Style Tomato Rice Recipe: घर पर बनाएं रेस्टोरेंट जैसा चटपटा स्वाद -
Summer Solstice: 21 जून को क्यों होता है साल का सबसे बड़ा दिन? जानें क्या है इसके पीछे की असली वजह -
International Yoga Day 2026 Wishes: योग करे जो रोज...योग दिवस पर प्रियजनों को भेजें ये खास शुभकामनाएं -
Father's Day 2026 Shayari: उंगली पकड़कर चलना सिखाया...फादर्स डे पर पापा को भेजें ये दिल छू लेने वाली शायरियां -
Zero Oil Sprouts Cheela Recipe: वजन घटाने के लिए बनाएं हेल्दी और टेस्टी नाश्ता -
50+ Father's Day 2026 Wishes: जिसके सिर पर पिता का हाथ...फादर्स डे पर पापा को भेजें ये दिल छू लेने वाले मैसेज
नाश्ते में बनाइये बाजरा चकली रेसिपी
Soups Snacks Drinks
oi-Staff
शाम का वक्त हो और चाय के साथ कुछ खाने को ना हो, ऐसा नहीं हो सकता। चाय के साथ यदि बिस्कुट के साथ नमकीन भी हो तो चाय का मजा दुगुना हो जाता है। इसलिये आज हम आपको बाजरे के आटे की चकली बनाना सिखाएंगे। इन्हें बनाने के लिये आपको एक सांचे की आवश्यकता पडे़गी। इसे ठीक से बनाने के लिये आपको प्रेक्टिस की भी जरुरत पडे़गी।
बाजरे की चकली काफी टेस्टी होती है, जिसे बनाना आसान है। इसे बनाते वक्त एक बात का ध्यान रखें, कि इसे अच्छी तरह से तलें नहीं तो यह अंदर कच्चा रह जाएगा। इसे चाहें तो गरमा गरम खाएं या फिर ठंडा कर के जार में रख लें। आइये जानते हैं बाजरे की चकली बनाने की विधि-
ऐसे बनाइये नमकीन चकली/मुरुक्कू
कितने- 15 से 17 चकलियां
तैयारी में समय- 5 मिनट
पकाने में समय- 9 मिनट

सामग्री-
- 1/2 कप बाजरा आटा
- 1/2 कप गेहूं का आटा
- 1 चम्मच घिसा लहसुन
- 1 चम्मच कलौंजी
- 1 चम्मच हरी मिर्च पेस्ट
- नमक- स्वादअनुसार
- 2 चम्मच बटर
- 1 चम्मच दही
- तेल- तलने के लिये
विधि-
- एक गहरे कटोरे में बाजरे और गेंहू का आटा मिक्स करें। उसके साथ लहसुन, कलौंजी, हरी मिर्च पेस्ट और नमक मिलाएं।
- अब इसमें बटर मिक्स करें और हाथों से मसलें।
- फिर इसमे दही और थोड़ा सा पानी मिक्स कर के स्मूथ आटा गूथें।
- मिश्रण को चकली के साँचे में डालकर, न्यूसपेपर या एल्यूमिनियम फॉयल पर गोल-गोल आकार में, अंदर से बाहार की ओर लेते हुए चकली बना लें लगभग ५० मिमी (२") व्यास)। ऐसा करने से १५ से १७ चकली बनेंगे।
- अब एक कढ़ाई में तेल गरम करें, उसमें एक एक कर के चकली डालें और आंच को मध्यम रहने दें।
- जब चकली एक साइड गोल्डन ब्राउन हो जाए तब उसे पलट दें।
- सभी चकलियों को न्यूजपेपर पर निकाल कर रखें और फिर सर्व करें।
- चकली को एयर टाइट जार में बंद कर के भी रखा जा सकता है।
Comments
English summary
Bajra Chakli Recipe
Story first published: Tuesday, January 6, 2015, 16:42 [IST]
Other articles published on Jan 6, 2015



Click it and Unblock the Notifications