Latest Updates
-
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग -
Shardiya Navratri 2026 Day 6: नवरात्रि के छठे दिन करें मां कात्यायनी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
National Boss Day 2026 Wishes: कभी गाइड करते...बॉस डे पर अपने बॉस का दिल से कहें शुक्रिया, भेजें ये खास संदेश -
क्रिएटिनिन क्या होता है? जानें स्वस्थ किडनी के लिए क्रिएटिनिन का नॉर्मल लेवल कितना होना चाहिए -
Durga Puja Pandals in Delhi NCR: ये हैं दिल्ली-एनसीआर के टॉप 10 दुर्गा पूजा पंडाल, इस नवरात्रि जरूर करें दर्शन -
बारिश में बाल झड़ना कैसे रोकें: कारण, देखभाल और जरूरी पोषक तत्व -
Ashtami Navami 2026 Date: अष्टमी और नवमी कब है? जानें सही तिथि, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और महत्व
होली पर ऐसे बनाइये भांग की ठंडाई
Soups Snacks Drinks
oi-Staff
भांग की ठंडाई केवल होली में पी जाती है। इसके बिना मानों आपकी होली बिल्कुल अधूरी है। भांग की ठंडाई पी कर होली पर नाचने का मज़ा ही कुछ और होता है। वैसे तो आपको बाजार में भांग के पैकेट्स मिल जाएंगे जिन्हें दूध में मिला कर सर्व किया जा सकता है। लेनिक जब तक अपने मन से भांग भर कर ठंडाई ना बनाई जाए तब तक मजा नहीं आता। अगर आप होली पर घर पर खुद ही भांग की ठंडाई बनाना चाहती हैं तो देर ना करें और पढ़ें हमारी बताई हुई रेसिपी को।

सामग्री-
- 1 1/2 लीटर पानी
- 1 1/2 कप चीनी
- 1 कप दूध
- 1 चम्मच बादाम
- 1 चम्मच खरबूजे के बीज
- 1/2 चम्मच खसखस
- 1/2 चम्मच सौंफ
- 1/2 चम्मच इलायची पावडर या 15 इलायची के दाने
- 1/2 चम्मच रोज वॉटर
- 1 चम्मच काली मिर्च के दाने
- 1/4 कप सूखी गुलाब की पंखुडियां
विधि-
- चीनी को पानी में भिगो कर किनारे रख दें।
- फिर सभी सूखी सामग्रियों को साफ कर के धो लें और 2 कप पानी में भिगो कर किनारे रख दें।
- इन भिगोई हुई सामग्रियों को 2 घंटे के लिये रखें। बाद में इन्हें बारीक पेस्ट में पीस लें। पेस्ट में बचा हुआ पानी मिक्स करें।
- अब एक मलमल का कपड़ा लें और उसमें इस सामग्री को भर दें, सामग्री को अच्छी तरह से निचोड़ कर एक बरतन में गिराएं।
- उसके बाद सामग्री में दुबारा थोड़ा सा पानी डाल कर और अच्छी तरह से दबाएं।
- अब बरतन में दूध, चीनी और गुलाबजल डालें।
- अगर इलायची पावडर का प्रयोग कर रही हैं तो उसे दूध के साथ ही मिक्स कर के डालें।
- ऊपर से गुलाब की पंखुडियां डाल कर फ्रिज में ठंड करने के बाद सर्व करें।
Comments
English summary
Bhang ki Thandai
Story first published: Wednesday, March 4, 2015, 14:52 [IST]
Other articles published on Mar 4, 2015



Click it and Unblock the Notifications
