Latest Updates
-
Diwali 2026: कब करें लक्ष्मी पूजन? श्री देवकीनंदन ठाकुर जी ने बताया शुभ मुहूर्त और समृद्धि का उपाय -
Happy Diwali 2026: परिवार और दोस्तों को संस्कृत में भेजें ये मंगलमय संदेश -
दिवाली पर घी, सरसों या तिल के तेल का दीपक जलाना है शुभ? आचार्य वसंत विजय महाराज से जानें सही नियम -
दिवाली के दिन अगर पीरियड हो जाए तो कैसे करें पूजा? जानें मां लक्ष्मी और गणेश पूजन की धार्मिक मान्यताएं -
Choti Diwali 2026: पति-पत्नी के लिए प्यार भरे शुभकामना संदेश और रोमांटिक विशेज -
नरक चतुर्दशी 2026: जब श्रीकृष्ण ने नरकासुर का वध कर 16,000 राजकुमारियों को दिलाई मुक्ति, जानें पौराणिक कथा -
रूप चौदस 2026: बहू और बेटी को भेजें ये खूबसूरत शुभकामना संदेश, रिश्तों में घोलें प्यार और अपनापन -
Narak Chaturdashi 2026: बाल और नाखून काटना क्यों है अशुभ? निरोगी रहने के लिए कर लें ये उपाय -
धनतेरस पर धनिया खरीदने के बाद करें यह एक उपाय, घर में बनी रहेगी बरकत -
धनतेरस पर 13 दीपक क्यों जलाए जाते हैं? प्रदोष काल में पढ़ें यमदीपदान की कथा
कैरट मिल्क शेक जो है टेस्टी भी और हेल्दी
Soups Snacks Drinks
oi-Staff
बच्चों को हेल्दी खिलाना बहुत ही जरुरी है। अगर आपके बच्चे फल-फ्रूट या सब्जियां खाने में नखरे करते हैं तो उनके लिये मिल्क शेक एक अच्छा ऑपशन है। आज हम आपको कैरट मिल्क शेक बनाना सिखाएंगे। कैरट मिल्क शेक बनाने में ज्यादा समय नहीं लगता।
READ: त्वचा भी चमकाए और बालों को भी बढाए गाजर का जूस
कैरट मिल्क शेक बच्चों के साथ साथ बड़ों को भी काफी भायेगा। कैरट यानी गाजर आंखों की रौशनी बढाने के लिये तो जाना ही जाता है साथ में इसमें ढेर सारे विटामिन्स भी होते हैं, जो पूरे शरीर को पोषण पहुंचाते हैं। तो अगर आप गाजर का पूरा फायदा अपने बच्चों को देना चाहती हैं तो उनके लिये जरुर बनाएं कैरट मिल्क शेक। देखिये इसकी विधि-

कितने- 2 गिलास
तैयारी में समय- 4 घंटे
पकाने में समय- 10 मिनट
सामग्री-
- ¾ कप स्लाइस में कटी गाजर
- 16 बादाम
- 2 कप दूध
- 2 चुटकी इलायची पावडर
- 1 चम्मच शक्कर या स्वीटनर
विधि -
- सबसे पहले बादाम को लगभग 4 घंटों के लिये भिगो कर रखें। फिर उसके छिलके को निकाल कर किनारे रखें।
- अब दूसरे बरतन में गैस पर दूध और शक्कर मिक्स करें।
- दूध को 5 मिनट के लिये धीमा कर के पकाएं। साथ ही इसे बीच बीच में चलाती रहें।
- फिर इस दूध में गाजर, बादाम और इलायची पावडर मिलाएं और स्टोव पर ठंडा होने के लिये रखें।
- पैन को ढंक दें और फिर किनारे ठंडा होने के लिये रख दें। आप चाहें तो इसको फ्रिज में भी रख सकती हैं।
- फिर बादाम, गाजर और आधा कप मिला कर प्यूरी बनाएं।
- उसके बाद इसमें पूरा दूध डाल कर मिक्सर में चलाएं।
- आपका कैरट मिल्कशेक तैयार है, आप इसे ठंड या रूम टम्परेचर पर सर्व करें।
Comments
Story first published: Thursday, December 10, 2015, 7:00 [IST]
Other articles published on Dec 10, 2015



Click it and Unblock the Notifications
