Latest Updates
-
लड़के-लड़कियों के लिए सबसे मॉडर्न और छोटे 100+ टॉप नाम, यहां देखें अर्थ सहित लिस्ट -
कांवड़ यात्रा कब से होगी शुरू? इस दौरान भूलकर भी न करें ये 5 गलतियां, अधूरी रह जाएगी पूजा -
Kriti Sanon ने करवाए अपने अंडे फ्रीज! जानें किस उम्र में ये कराना बेहतर और Egg Freezing फायदे-नुकसान? -
कब है आषाढ़ अमावस्या? इस दिन इन 4 राशियों पर मंडरा रहा संकट, कहीं आपकी राशि भी तो लिस्ट में नहीं? -
Corona Alert: सिंगर कुमार सानू के बेटे को हुआ कोविड, आंध्र प्रदेश में मिले सबसे ज्यादा मरीज, जानें लक्षण -
स्कूल टिफिन के लिए 15 मिनट में तैयार करें सॉफ्ट और स्पंजी सूजी के अप्पे, नोट कर लें आसान रेसिपी -
संडे स्पेशल डिनर के लिए परफेक्ट है पनीर कॉर्न पुलाव, स्वाद ऐसा कि सब मांगेंगे दोबारा -
सूरज की तपिश से काला पड़ गया है चेहरा? इन 3 देसी नुस्खों से हटाएं जिद्दी सन टैन -
क्या बारिश से हुए नुकसान पर सरकार और इंश्योरेंस कंपनी से मिलता है मुआवजा? हां, तो जानें कैसे करें क्लेम? -
छोटी हाइट वाली लड़कियों पर सबसे ज्यादा जंचते हैं ये आउटफिट, दिखती हैं सुपर स्टाइलिश और लंबी
क्रीमी मैकरोनी एंड कार्न चीज़ बॉल्स
Soups Snacks Drinks
oi-Staff
क्रिस्पी स्नैक हर किसी को पसंद होता है। आप इसे किसी भी समय बना सकती हैं खासतौर पर गरमा गरम चाय के साथ सर्व करने के लिये। चीज़ बॉल्स एक ऐसा स्नैक है जिसे बच्चे तो क्या बड़े भी काफी पसंद करेंगे। यह बनाने में तो आसान है ही साथ में यह स्वाद में भी काफी लाजवाब लगता है। इन चीज़ बॉल्स में कई सामग्रियां डाली जाती हैं जैसे, मैकरोनी, स्वीट कार्न, चीज़ आदि। पर अगर आप डाइट पर हैं, तो इसमें फैट फ्री चीज़ का प्रयोग करें। तो चलिये जानते हैं क्रीमी मैकरोनी एंड कार्न चीज़ बॉल्स बनाने की विधि।
कार्न एंड चीज बॉल्स
कितने- 3
तैयारी में समय- 15 मिनट
पकाने मे समय- 30 मिनट

सामग्री-
- बटर- 1 चम्मच
- मैदा- 2 चम्मच
- दूध- 1 कप
- मैकरोनी- 1 कप

- स्वीट कार्न- कप
- चीज- 1/4 कप
- शिमला मिर्च- 1
- रेड चिली फ्लेक्स- 2 चम्मच
- काली मिर्च पावडर- 1 चम्मच
- नमक- स्वादअनुसार

- ब्रेड क्रंब्स- 1 कप
- तेल- फ्राई करने के लिये
विधि-
- वाइट सॉस बनाने के लिये पैन में बटर पिघलाएं। उसमें मेदा डाल कर 1 मिनट चलाएं और फिर दूध डालें। इसे अच्छी तरह से चलाएं।
- फिर इसमें उबला पास्ता और कटी शिमला मिर्च डाल कर 5 मिनट पकाएं।
- अब नमक, चिली फ्लेक्स, काली मिर्च, स्वीट कार्न डाल कर मिक्स करें। इसे 4-5 मिनट अच्छी तरह से पकाएं।
- अब इसमें घिसी हुई चीज़ डाल कर इसे पिघलने दें। आंच बंद करें और सामग्री को ठंडा होने दें।
- मिश्रण को 6-7 भागों में बांटे। इसकी छोटी छोटी बॉल्स बनाएं।

- एक प्लेट पर ब्रेड क्रंब्स फैलाएं। उस पर इन बॉल्स को लपेटें।
- अब कढाई में तेल गरम कर के इन बॉल्स को हल्का सुनहरा तल लें।
- एक बार हो जाने के बाद बॉल्स को प्लेट में निकालें और कैचअप के साथ सर्व करें।
Comments
English summary
Creamy Macaroni & Corn Cheese Balls
Story first published: Tuesday, January 27, 2015, 12:00 [IST]
Other articles published on Jan 27, 2015



Click it and Unblock the Notifications