Latest Updates
-
Happy Diwali 2026: परिवार और दोस्तों को संस्कृत में भेजें ये मंगलमय संदेश -
दिवाली पर घी, सरसों या तिल के तेल का दीपक जलाना है शुभ? आचार्य वसंत विजय महाराज से जानें सही नियम -
दिवाली के दिन अगर पीरियड हो जाए तो कैसे करें पूजा? जानें मां लक्ष्मी और गणेश पूजन की धार्मिक मान्यताएं -
Choti Diwali 2026: पति-पत्नी के लिए प्यार भरे शुभकामना संदेश और रोमांटिक विशेज -
नरक चतुर्दशी 2026: जब श्रीकृष्ण ने नरकासुर का वध कर 16,000 राजकुमारियों को दिलाई मुक्ति, जानें पौराणिक कथा -
रूप चौदस 2026: बहू और बेटी को भेजें ये खूबसूरत शुभकामना संदेश, रिश्तों में घोलें प्यार और अपनापन -
Narak Chaturdashi 2026: बाल और नाखून काटना क्यों है अशुभ? निरोगी रहने के लिए कर लें ये उपाय -
धनतेरस पर धनिया खरीदने के बाद करें यह एक उपाय, घर में बनी रहेगी बरकत -
धनतेरस पर 13 दीपक क्यों जलाए जाते हैं? प्रदोष काल में पढ़ें यमदीपदान की कथा -
धनतेरस के 21 शुभकामना संदेश: घर की लक्ष्मी के त्योहार को बना देंगे स्पेशल
चाय के साथ चटकारे लें गुजराती मुठिया के
Soups Snacks Drinks
oi-Staff
आज हम आपको चाय के साथ खाने के लिये गुजराती मुठिया रेसिपी बनाना सिखाएंगे। गुजराती में मुठिया का मतलब होता है मुठ्ठी और इस को बनाने के लिये मुठ्ठी का ही प्रयोग करना पड़ता है।
READ: चााय के साथ जरुर ट्राई करें ब्रेड पनीर पकौड़ा
गुजराती मुठिया लौकी के प्रयोग से बनाया जाता है जो कि काफी हेल्दी होता है क्योंकि लौकी में ढेर सारा पानी होता है। यह मुठिया खाने में मुलायम और टेस्टी लगती हैं।

आटा गूथने केलिये आपको ढेर सारे पानी की आवश्यकता नहीं है क्योंकि लौंकी में वैसे भी काफी सारा पानी होता है। अब आइये जानते हैं इस लौकी गुजराती मुठिया को बनाने की विधि।
कितने- 4 लोगों के लिये
तैयारी में समय- 15 मिनट
पकाने में समय- 30 मिनट
सामग्री-
- 2 कप घिसी लौकी
- 1/4 कप घिसा प्याज
- 1/2 कप गेंहू का आटा
- 1 कप रवा
- 1/2 कप बेसन
- 2 चम्मच अदरक हरी मिर्च पेस्ट
- 1/2 हल्दी पावडर
- 1/2 जीरा
- 1/2 चम्मच सौंफ
- 1 चम्मच नींबू का रस
- 1 चम्मच शक्कर
- 2 चम्मच कटी धनिया
- 2 चुटकी सोडा बाई कार्ब
- 1/2 चम्मच हींग
- नमक
- 3 1/4 तेल
- 1/2 चम्मच राई
- 1 चम्मच तिल
- 1/4 चम्मच हींग
गार्निशिंग के लिये
- 2 चम्मच बारीक कटी धनिया
विधि -
- सबसे पहले लौकी और घिसी प्याज से अत्यधिक पानी निचोड़ कर निकाल लें और पानी को अलग कटोरे में रख लें, जिससे बाद में वह आटा गूथने के काम आ जाए।
- अब लौकी, प्याज, गेंहू का आटा, सूजी, बेसन, अदरक मिर्च पेस्ट, हल्दी, जीरा, सौंफ, नींबू, शक्कर, धनिया, सोडा, हींग, नमक और 1 चम्मच तेल को एक कटोरे में डाल कर मुलायम आटा गूथें।
- अगर जरुरत हो तो पानी भी मिला लें। हाथों में एक चौथाई तेल लगा कर गुथे आटे से 4 एक बराबर की लोई काटें।
- हर भाग को सिलेंडर शेप में रोल करें यानी की 150 mm. (6") लंबाई और 25 mm. (1") चौड़ाई।
- अब हमे लौकी मुठिया को भाप लगाकर पकाना है।
- इडली के कूकर में या साधारण बरतन में पानी गरम करें और मुठिया ढोकले को तेल लगी छन्नी पर रख कर पानी के भाप पर पकाए।
- लौकी मुठिया को पकने में करीब 25 मिनिट तक लग सकते है।
- जब यह तैयार हो जाएं तब इन्हें निकाल कर 12 एम एम या आधे इंच के स्लाइस में काट कर किनारे रखें।
- अब बारी आती हैं इन्हें छौंकने की।
- एक नॉन स्टिक पैन लें, 2 चम्मच तेल गरम करें। फिर उसमें राई डालें।
- जब राई हो जाए तब उसमें हींग और तिल डाल कर चलाएं।
- अब इसमें मुठिया के पीस पर डाल कर 2 से 3 मिनट तक सौते करें।
- अब इन्हें हरी धनिया से गार्निश कर के सर्व करें।
Comments
English summary
Doodhi Muthia ( Gujarati Recipe)
Story first published: Friday, July 31, 2015, 11:42 [IST]
Other articles published on Jul 31, 2015



Click it and Unblock the Notifications
