Latest Updates
-
भाई दूज पर बाल और नाखून कटवाना चाहिए या नहीं? जानें मान्यता और पूजा की विधि -
भाई दूज 2026 कब है: 10 या 11 नवंबर? जानें भाई को तिलक लगाने का शुभ मुहूर्त -
गोवर्धन पूजा कथा: इंद्रदेव का अहंकार तोड़ने के लिए श्रीकृष्ण ने उठाया था पर्वत -
गोवर्धन पूजा 2026: सिर्फ 2 घंटे 10 मिनट मिलेगा पूजा का शुभ मुहूर्त, जानें विधि और महत्व -
Diwali 2026: कब करें लक्ष्मी पूजन? श्री देवकीनंदन ठाकुर जी ने बताया शुभ मुहूर्त और समृद्धि का उपाय -
Happy Diwali 2026: परिवार और दोस्तों को संस्कृत में भेजें ये मंगलमय संदेश -
दिवाली पर घी, सरसों या तिल के तेल का दीपक जलाना है शुभ? आचार्य वसंत विजय महाराज से जानें सही नियम -
दिवाली के दिन अगर पीरियड हो जाए तो कैसे करें पूजा? जानें मां लक्ष्मी और गणेश पूजन की धार्मिक मान्यताएं -
Choti Diwali 2026: पति-पत्नी के लिए प्यार भरे शुभकामना संदेश और रोमांटिक विशेज -
नरक चतुर्दशी 2026: जब श्रीकृष्ण ने नरकासुर का वध कर 16,000 राजकुमारियों को दिलाई मुक्ति, जानें पौराणिक कथा
चाय के साथ सर्व करें टेस्टी रिबन पकौड़ा
Soups Snacks Drinks
oi-Staff
अगर आपको रोज़ रोज यह सोंचना पड़ता है कि आज शाम चाय के साथ क्या खाया जाए तो, हम आपकी मुश्किल हल कर देते हैं। आज हम आपको सिखाने जा रहे हैं, रिबन पकौड़ा बनाने की आसान सी विधि।
READ: झट से बनाइये इंस्टेंट ब्रेड पकौड़ा
यह रिबन पकौड़ा केवल 10 मिनट में आसानी से बन जाता है। यह खासतौर पर साउथ इंडिया में काफी बनाया जाता है। इसे यहां पर मुरुक्कू के नाम से जाना जाता है। आइये जानते हैं कि यह रिबन पकौड़ा कैसे बनाया जाता है।

कितने- 2 लोगों के लिये
तैयारी में समय- 10 मिनट
पकाने में समय- 10 मिनट
सामग्री-
- चावल का आटा- 1 कप
- बेसन- 3/4 कप
- मिर्च पावडर- 1 चम्मच
- घी- 2 चम्मच
- सोडा बाइकार्बोनेट- 1/4 चम्मच
- हींग पावडर- 4 चुटकी
- पानी- 1 कप
- नमक- स्वादअनुसार
- तेल- डीप फ्राइंग के लिये
बनाने की विधि -
- चावल के आटे को पानी, सोडा बाइकार्बोनेट, नमक, हींग, घी और मिर्च पावडर डाल कर काफी मुलायम सा गूथ लें।
- तब तक के लिये कढाई या पैन में तेल गरम कर ने के लिये रखें।
- फिर गुथे हुए आटे को ले कर सांचे में भरें।
- जब तेल गरम हो जाए तब उसमें इस सांचे की मदद से रिबन पकौड़े बनाना शुरु करें।
- सांचे को दबाइये और गोल गोल, तेल में डालिये।
- जब ये पकौड़े गोल्डन ब्राउन हो जाएं तब, इसे प्लेट में निकाल लीजिये।
- जब पकौड़े ठंडे हो जाएं, तब इसे एयरटाइट कंटेनर में रखें।
- आप इन पकौड़ों को चटनी या टमैटो सॉस के साथ सर्व कर सकती हैं।
Comments
English summary
Easy To Make Ribbon Pakoda
Story first published: Thursday, July 9, 2015, 17:41 [IST]
Other articles published on Jul 9, 2015



Click it and Unblock the Notifications
