Latest Updates
-
तांबे के बर्तन में पानी पीने से मिलेंगे ये 5 फायदे, डायजेशन के साथ इम्यूनिटी भी होगी मजबूत -
Ganesh Chaturthi 2026: कब है गणेश चतुर्थी? जानें तिथि, गणपति स्थापना का शुभ मुहूर्त और विसर्जन की तारीख -
कौन हैं 'हनुमान अंश' की 21 साल की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर? विदेश की नौकरी छोड़ बनाई ब्लॉकबस्टर फिल्म -
दुआ के दूसरे बर्थडे पर दीपिका-रणवीर ने कराया मैटरनिटी फोटोशूट, बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीरें -
Laddu Gopal Chatthi 2026: 9 या 10 सितंबर, कब है लड्डू गोपाल की छठी? नोट करें सही तिथि, पूजा विधि और भोग -
Krishna Chhathi 2026 Wishes: माखन-मिश्री का भोग...कृष्ण जी की छठी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
वायरल बुखार, खांसी-जुकाम और इंफेक्शन से बचने के लिए करें ये 5 योगासन, इम्यूनिटी होगी बूस्ट -
‘बबीता सिंह रिपोर्टिंग’ के बाद निमिषा सजयन ने ऐसे घटाया 14 किलो वजन, एक्ट्रेस ने शेयर की वेट लॉस जर्नी -
Paryushana Mahaparva 2026: आज से शुरू हुआ हुआ पर्युषण महापर्व, जानें आठ दिनों का महत्व और नियम -
पेरिस में बना फ्रांस का पहला पारंपरिक हिंदू मंदिर, 1970 के संकल्प से 2026 तक ऐसे पूरा हुआ सफर
चााय के साथ जरुर ट्राई करें ब्रेड पनीर पकौड़ा
Soups Snacks Drinks
oi-Staff
शाम के समय जब चाय पीनी होती है तब मन करता है कि उसके साथ कुछ नमकीन या पकौड़े आदि भी संग में हो तो क्या बात है। ब्रेड पकौड़ा तो आप सभी ने जरुर खाया होगा पर क्या आपने ब्रेड पकौड़े को पनीर के साथ बनाने की कोशिश की है। ब्रेड पनीर पकौड़ा काफी टेस्टी होता है और इसे बनाने में भी ज्यादा समय नहीं लगता।
MUST TRY OUT: क्रिस्पी सोयाबीन पकौड़ा
इसे बनाने के लिये आपको पनीर चाहिये जिसे प्याज तथा अदरक-लहसुन पेस्ट के साथ फ्राई करना होगा। आप इन ब्रेड पनीर पकौड़ों को तब भी बना सकती हैं जब आपके घर पर ढेर सारे महमान चाय पीने आए हों। बच्चों को तो यह ब्रेड पनीर पकौड़े काफी ज्यादा पसंद आएंगे। आइये जानते हैं ब्रेड पनीर पकौड़ा बनाने की सलर विधि।

कितने- 4 लोगों के लिये
तैयारी में समय- 20 मिनट
पकाने में समय- 20 मिनट
सामग्री-
- ब्रेड- 6-8 स्लाइस
- पनीर- 100 ग्राम
- प्याज- 1
- गरम मसाला- 1 चम्मच
- मिर्च पावडर- 1 चम्मच
- अदरक लहसुन पेस्ट- 1 चम्मच
- बेसन- 1 कप
- नमक
- पानी
- तेल- तलने के लिये
विधि-
- पनीर को घिस लें। प्याज को बारीक काट लें।
- पैन में 1 चम्मच तेल गरम करें, उमसें अदरक लहसुन पेस्ट और प्याज डाल कर सौते करें।
- फिर पनीर, नमक, मिर्च पावडर, गरम मसाला डाल कर चलाएं।
- इसे किनारे रख दें।
- ब्रेड के भूरे भाग को किनारे से काट कर निकाल दें और उसे दो सेकेंड के लिये पानी में भिगो कर निकाल लें।
- अब एक अलग कटोरे में 1 कप पानी के साथ बेसन और चुटकी भर नमक मिक्स कर के घोल तैयार करें।
- घोल को ब्रेड स्लाइस डुबोने के लिये रखेगें इसलिये इसे ज्यादा पतला ना बनाएं।
- अब ब्रेड स्लाइस के अदंर पनीर का एक चम्मच भरें और उसे रोल कर कर के बेसन के घोल में डिप कर के गरम तेल की कढ़ाई में सुनहरा तल लें।
- इसी तहर से सारे सभी ब्रेड पनीर पकौड़े तल कर रख लें और फिर हरी चटनी या टमैटो कैचप के साथ सर्व करें।
Comments
English summary
Evening Snack Bread Paneer Pakora
Story first published: Saturday, January 17, 2015, 17:01 [IST]
Other articles published on Jan 17, 2015



Click it and Unblock the Notifications
