Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
ब्रेकफास्ट में पीजिये ये 4 तरह के हेल्दी शेक्स
यदि आप स्वस्थ रहना चाहते हैं तो सुबह अपने ब्रेकफास्ट में हेल्दी शेक्स लेना शुरु कर दें। इससे आपकी सेहत पर अच्छा असर पडे़गा और आपका पेट भी लंबे समय तक भरा रहेगा।
आज हम आपको 5 तरह के शेक बनाना सिखाएंगे जिन्हें आप आराम से घर पर बना सकती हैं। आप रोजाना तरह तरह के शेक्स तैयार कर सकती हैं।
आप अपने मन पसंद फ्रूट्स या वेजिटेबल्स को मिक्स कर के शेक्स तैयार कर सकती हैं। आइये जानते हैं ये शेक कैसे तैयार कर सकते हैं।

1. मैंगो एंड स्ट्रॉबेरी शेक
सामग्री-
- 1 कप कोकोनट मिल्क
- 1 केला
- 1 आम
- 5 बड़ी स्ट्रॉबेरी
विधि-
सभी सामग्रियों को एक साथ ब्लेंडर में ब्लेंड कर लें। यदि आपको यह ठंडा चाहिये तो इसमें बरफ मिक्स कर लें। या फिर शेक बनाने के बाद इसे आधे घंटे के लिये फ्रिज में रख दें।

2- अनार और बैरी शेक
अनार में काफी ज्यादा आयरन और एंटीऑक्सीडेंट होता है।
सामग्री-
- 2 कप मिक्स बैरीज़
- 1 कप अनार दाना
- 1 केला
- 1/2 कप पनीर
- 1/2 कप पानी
विधि-
सभी सामग्रियों को एक साथ मिक्स कर के ब्लेंड में पीस कर शेक बना लीजिये।

3- बनाना शेक
सामग्री-
- ½ कप दूध
- 1 चम्मच शहद
- 1 चम्मच पिसा जायफल पावडर
- 1 केला
- 1 कप प्लेन दही
विधि-
दही को छोड़ कर बाकी सभी सामग्रियों को मिक्सी में पीस लें। उसके बाद आखिर में दही डाल कर एक बार ब्लेंडर फिर चलाएं और स्मूदी को सर्व करें।

4- कुकुंबर, एप्पल एंड मिंट शेक
सामग्री-
- 2 कटे और छिले हुए कुकुंबर
- 1/2 कटा सेब
- 1/4 कप पानी
- 1/4 कप कटी पुदीने की पत्तियां
विधि-
सभी सामग्रियों को एक साथ मिक्सर में डाल कर चलाएं और स्मूथ होने तक ब्लेंड करें। इसके बाद इसे सर्व करें।



Click it and Unblock the Notifications
