Latest Updates
-
Putrada Ekadashi 2026: 23 या 24 अगस्त, कब है पुत्रदा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
कौन हैं क्रिकेटर मेधावी बिधूड़ी? ‘6-7’ सेलिब्रेशन के बाद इंटरनेट पर हुईं वायरल, खूबसूरती के दीवाने हुए फैंस -
दिल्ली में तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें बच्चों में H1N1 के लक्षण और बचाव के उपाय -
53 की उम्र में दूल्हा बने अर्जुन रामपाल, गोवा में 14 साल छोटी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला संग रचाई शादी -
IND vs SL 2nd Test: कोलंबो में सीरीज जीत की दहलीज पर भारत, बारिश और पिच का क्या है हाल? -
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी -
World Mosquito Day 2026: मच्छरों के काटने से हो सकती हैं ये खतरनाक बीमारियां, बचाव के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय -
पुरूषों को स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए खानी चाहिए ये 7 चीजें, फर्टिलिटी में होगा सुधार
बारिश में चटकारे लें राज कचौड़ी खा कर
Soups Snacks Drinks
oi-Staff
बारिश के मौसम में काफी लोगों का मन चटर-पटर खाने का करता है। लेकिन चटर-पटर खाने के लिये बाहर क्यूं जाना, जब कि ये सभी कुछ घर पर ही आसानी से बनाई जा सकती हैं।
आज हम आपको राज कचौड़ी बनाने की विधि बताएंगे, जिसे खाते ही आपको आनंद आ जाएगा और साथ ही आपका पेट भी पूरी तरह से भर जाएगा।
READ: क्रीमी मैकरोनी एंड कार्न चीज़ बॉल्स
कचौड़ी भरने वाली सामग्री में आप अपने टेस्ट के हिसाब से चीज़ों को बढ़ा या घटा सकते हैं। तो चलिये जानते हैं क्या है इस चटपटी और टेस्टी राज कचौड़ी की विधि।

सामग्री -
- 1 कप - मैदा
- 1/4 कप - सूजी
- 2 चुटकी - बेकिंग सोडा
- तेल - तलने के लिये
कचौरी भरने की सामग्री - इच्छाअनुसार
- उबले आलू - छोटे पीस में कटे हुए
- उबली मटर
- मूंग दाल - उबली हुई
- दही
- भुना हुआ जीरा
- काला नमक
- सादा नमक
- लाल मिर्च पाउडर
- मीठी चटनी
- हरी चटनी
- सेव भुजिया
- अनार के दाने
विधि -
- एक बड़े बर्तन में मैदा, सूजी और बेकिंग सोडा को एक साथ मिलाइये और सख्त गूथिये। हाथों में थोड़ा सा तेल लगा कर इसे मसल कर नरम कर लीजिये और आटे को साफ गीले कपड़े से ढंक कर किनारे रख दीजिये।
- अब दूसरी ओर कढ़ाई में तेल गरम कीजिये।
- गूथे हुए आटे से छोटी-छोटी काटिये और उसे 3 इंच के व्यास में बेल लें।
- फिर इसे गरम तेल में तल लें और जब यह अच्छी तहर से फूल जाए तब इसे प्लेट पर निकाल लें।
- अब आपकी पूडी तैयार है, इसमें आप सामग्री को भर सकती हैं।
- सामग्री भरने के लिये पूड़ी को बीच से आराम से तोडिये और उसमें सबसे पहले आलू, मटर, उबली मूंग, थोड़ा सा जीरा, काला नमक, सादा नमक, लाल मिर्च पावडर, दही, मीठी चटनी, हरी चटनी, सेव भुजिया, अनार दाने, जीरा पावडर, दही और चटनी डाल कर सर्व कीजिये।
Comments
English summary



Click it and Unblock the Notifications