Latest Updates
-
अमिताभ बच्चन बने पॉलिसीबाजार के ब्रांड एंबेसडर, शुरू हुआ भारत का सबसे बड़ा इंश्योरेंस जागरुकता अभियान -
बिना डॉक्टर की पर्ची के नहीं मिलेंगी ये दवाएं, अल्कोहल की मात्रा को लेकर सरकार ने लागू किया कड़ा नियम -
World Population Day 2026: 11 जुलाई को ही क्यों मनाया जाता है जनसंख्या दिवस? जानिए इतिहास-महत्व और थीम -
Corona Alert: फिर लौट रहा कोरोना? आंध्र प्रदेश में 2 मौतें, 4 नए केस से बढ़ी चिंता -
बारिश में बनाएं क्रिस्पी मूंग दाल के पकौड़े और हरे धनिए-पुदीने की चटनी, नोट कर लें आसान रेसिपी -
योगिनी एकादशी की शुभकामनाएं संस्कृत में भेजें, देवभाषा के इन मंत्रों और सूक्तियों से अपनों का दिन बनाएं मंगलमय -
इस कथा के बिना अधूरा है योगिनी एकादशी व्रत, मिलता है 88 हजार ब्राह्मणों को भोजन कराने जितना पुण्य -
Yogini Ekadashi 2026 Wishes: 'ॐ नमो भगवते वासुदेवाय', इन भक्तिमय संदेशों से अपनों को दें शुभकामनाएं -
बारिश का पानी स्किन के लिए अच्छा या खराब, जानें मानसून में इसके फायदे और नुकसान -
AC कोच बना 'हनीमून सुइट', फूलों-गुब्बारों से सजाया ट्रेन का डिब्बा, वायरल हुआ वीडियो, जानें रेवले के नियम
टेस्टी इडली मंचूरियन
Soups Snacks Drinks
oi-Staff
शाम को स्नैक खाने का मन करे तो आप इडली मंचूरियन बना सकती हैं। जी हां, आपने बिल्कुल सही पढ़ा। अगर आपके पास सुबह की थोड़ी इडली बच गई है तो उसे उठा कर फ्रिज में रख दें और बाद में उससे मंचूरियन बनाएं। यकीन मानिये आपको तथा आपके परिवार के सदस्यों को यह इडली मंचूरियन काफी पसंद आएगी। आइये जानते हैं इसको बनाने की विधि।
READ: मसाला रवा इडली

तैयारी में समय- 10 मिनट
पकाने में समय- 1 मिनट
सामग्री-
- 8 फ्रिज में रखी इडलियां
- 1/2 कप कार्नफ्लोर
- 1/2 कप मैदा
- 1 1/2 चम्मच सोया सॉस
- 1/2 चम्मच अदरक लहसुन पेस्ट
- तेल- डीप फ्राई के लिये
ग्रेवी की सामग्री-
- 1 बडे़ साइज का प्याज
- 4 हरी मिर्च
- 1 छोटा पीस अदरक
- 1 शिमला मिर्च
- 1/2 चम्मच सोया सॉस
- 1 चम्मच तेल
- 2 चम्मच कार्नफ्लोर
- 1/2 कप कटी हरी पत्तेदार प्याज
विधि -
- सबसे पहले इडली को छोटे पीस में काट लें।
- अब दूसरी ओर सभी सामग्रियों को मिक्स कर के पेस्ट तैयार करें। जैसे मैदा, कार्नफ्लोर, अदरक लहसुन पेस्ट, हल्का सा नमक और पानी।
- अब इडली के पीस को इस घोल में डुबो कर डीप फ्राई करें।
- इडली फ्राई कर के किनारे रखें।
- अब प्याज, हरी मिर्च, अदरक और शिमला मिर्च को बारीक काट लें।
- एक कढाई में 1 चम्मच तेल डालें और उसमें इन सामग्रियों को हल्का भून लें।
- उसके बाद इसमें आधा चम्मच सोया सॉस मिला कर ऊपर से फ्राइड इडली डाल दें।
- अब इसमें कार्नफ्लोर को 2 कप पानी के साथ मिक्स करें।
- इसे उबाल कर आंच से हटा दें।
- ऊपर से हरी पत्तेदार प्याज को छिड़के और सर्व करें।
Comments
English summary
Idli Manchurian Recipe
Story first published: Saturday, November 7, 2015, 17:05 [IST]
Other articles published on Nov 7, 2015



Click it and Unblock the Notifications