Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
क्या कभी खाए हैं ऑलिव के ये टेस्टी पकौड़े
Soups Snacks Drinks
oi-Staff
क्या आपने कभी ऑलिव यानी जैतून खाया है? ज्यादातर लोग ऑलिव ऑइल का प्रयोग खाना बनाने के लिये प्रयोग करते हैं पर इन्हें आप साबुत भी खा सकते हैं। यह टेस्ट में खट्टा लगता है। अगर आप स्नैक के लिये कोई रेसिपी ढूंढ रही हैं तो ऑलिव के पकौड़े एक अच्छा ऑपशन रहेंगे।
READ: झट से बनाइये इंस्टेंट ब्रेड पकौड़ा
प्याज और आलू के पकौड़े तो आपने जरुर बनाए होंगे पर आज ऑलिव के चटपटे पकौड़े बना कर देखिये कि ये कितने टेस्टी लगते हैं। हरे ऑलिव से बनाए गए इन पकौड़ों में चीज़, लहसुन और मिर्च का मिश्रण भरा जाता है और फिर इसे मैदे के घोल मे लपेट कर ऊपर से ब्रेड क्रंब्स में लपेट कर तल लिया जाता है। तो अगर आपको इसकी रेसिपी आसान लगती है तो इसे एक बार जरुर ट्राई करें।

कितने- 4 सदस्यों के लिये
पकाने में समय- 20 मिनट
सामग्री-
- ग्रीन ऑलिव्स - 16-18 बडे़
- मैदा- 1 कप
- लहसुन की कलियां- 7-8
- चीज़- 25 ग्राम
- हरी मिर्च- 5-6
- नमक- स्वादअनुसार
- पिसी हुई काली मिर्च - स्वादअनुसार
- ब्रेड क्रंब्स- 1 कप
- एक्सट्रा वर्जिन ऑलिव ऑइल- 1 चम्मच
विधि -
- लहसुन को बारीक काटें और चीज़ को घिस लें। हरी मिर्च को भी बारीक काटें।
- ऑलिव्स से बीज निकाल कर उसमें ये सभी चीज़ें भर लें।
- अब एक कटोरे में मैदा, नमक और काली मिर्च डाल कर मिक्स करें। फिर उसमें एक चौथाई पानी डाल कर पेस्ट बनाएं।
- अब ब्रेड क्रंब्स को अलग प्लेट पर रखें और उसमें ऑलिव ऑइल मिक्स करें।
- अब भरी हुई ऑलिव्स को मैदे वाले पेस्ट में डुबो कर ब्रेड क्रंब्स में लपेटें।
- फिर इन्हें गरम तेल में तल लें।
- फिर इन्हें सुनहरा होने तक पकाएं और फिर सर्व करें।
Comments
English summary
Olive ke Pakode Recipe
Story first published: Thursday, December 24, 2015, 8:00 [IST]
Other articles published on Dec 24, 2015



Click it and Unblock the Notifications
