Latest Updates
-
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग -
Shardiya Navratri 2026 Day 6: नवरात्रि के छठे दिन करें मां कात्यायनी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
National Boss Day 2026 Wishes: कभी गाइड करते...बॉस डे पर अपने बॉस का दिल से कहें शुक्रिया, भेजें ये खास संदेश -
क्रिएटिनिन क्या होता है? जानें स्वस्थ किडनी के लिए क्रिएटिनिन का नॉर्मल लेवल कितना होना चाहिए -
Durga Puja Pandals in Delhi NCR: ये हैं दिल्ली-एनसीआर के टॉप 10 दुर्गा पूजा पंडाल, इस नवरात्रि जरूर करें दर्शन -
बारिश में बाल झड़ना कैसे रोकें: कारण, देखभाल और जरूरी पोषक तत्व
पनीर चीज़ पिज्जा रेसिपी
पिज्जा भला किसे पसंद नहीं है। घर पर पार्टी है तो बाहर से ऑर्डर करने पर पिज्जा हमारे साथ होता है। पर अब आपको पिज्जा बाहर से मंगवाने की जरुरत नहीं है क्योंकि अब आप घर पर ही बच्चों और बड़ों के लिये पनीर चीज़ पिज्जा बना सकती हैं।
READ: बच्चों का फेवरेट पिज्जा सैंडविच
बच्चों को तो बहुत ही पसंद आएगी। इसमें ढेर सारा क्रीम, चीज़ और पनीर डालिये और फिर देखिये इसका स्वाद। अब आइये जानते हैं कि पनीर चीज़ पिज्जा कैसे बनाया जाता है। अगर आप डाइट पर हैं तो ज्यादा चीज़ खाने से बचें और उसकी जगह पर ढेर सारा पनीर प्रयोग करें।
READ: बच्चों को जरुर पसंद आएगा यह यम्मी चीज़ टोस्ट
तो इस बार जब भी घर पर बच्चे की बर्थडे पार्टी या कोई फंक्शन हो तो, परिवार वालों के लिये यह टेस्टी पनीर चीज़ पिज्जा बनाना बिल्कुल भी ना भूलें।

कितने- 4 पिज्जा
तैयारी में समय- 5 मिनट
पकाने में समय- 5-6 मिनट
सामग्री-
- 4 पिज्जा बेस
- 1 कप पनीर
- 2 कप घिसी चीज़
- 1 चम्मच हरी शिमला मिर्च
- 1/2 चम्मच लाल शिमला मिर्च
- 1/2 चम्मच स्वीट कार्न
- 1 कप ताजी क्रीम
- 2 चम्मच बटर
- 4 चम्मच टमैटो कैचप
- 2 चम्मच पिज्जा सॉस
- 2 हरी मिर्च
- 2 चम्मच ओरीगैनो
- नमक- स्वादअनुसार
विधि -
- सबसे पहले ओवन को 250 डिग्री पर 5 मिनट के लिये हीट कर लें।
- तब तक के लिये चार पिज्जा बेस पर 1 चम्मच टमैटो कैचप और आधा चम्मच पिज्जा सॉस लगाएं।
- फिर घिसी चीज, क्रीम और बटर को चार अलग अलग भागों में बांट कर हर पिज्जा पर फैला लें।
- अब बारीक कटी हरी मिर्च को सब्जियों के साथ फैलाएं।
- फिर ऊपर से पनीर के टुकड़े रखें।
- उसके बाद ओरीगैनो और नमक छिड़के।
- अब एक एक कर के तैयार पिज्जा को ओवन में रख कर 4-5 मिनट तक पकाएं।
- जब चीज पिघलने लगे तब ओवन को बंद कर दें।
- इसी तरह से अन्य तीन पिज्जे तैयार कर लें।
- आपका टेस्टी पनीर पिज्जा तैयार है, इसे सर्व करें।



Click it and Unblock the Notifications
