Latest Updates
-
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी
गरम-गरम चाय के साथ खाएं पोहा कटलेट
Soups Snacks Drinks
oi-Staff
शाम को चाय के साथ पकौड़े या कटलेट खाने का मजा ही कुछ और होता है। अगर आप आलू कटलेट खा-खा कर बोर हो चुकी हैं तो, इस बार पोहा कटलेट बनाइये।
READ: साबूदाने के कटलेट
पोहा कटलेट बनाने में बहुत ही आसान है और खाने में काफी टेस्टी लगता है। आइये जानते हैं पोहा कटलेट बनाने की विधि।

कितने- 4 सदस्यों के लिये
तैयारी में समय- 10 मिनट
पकाने में समय- 20 मिनट
सामग्री-
- पोहा-1 कप
- मैदा-2 चम्मच
- उबला और मसला आलू- 3 मध्यम
- तेल-2 चम्मच + डीप फ्राई करने के लिये
- जीरा-1/2 चम्मच
- राई -1/2 चम्मच
- बारीक कटी प्याज-1 मध्यम
- लाल मिर्च पावडर-1 चम्मच
- बारीक हरी मिर्च-2
- हल्दी पावडर-1/4 चम्मच
- नमक- स्वादअनुसार
- काजू-10 कटे हुए
- नींबू का रस- 1 चम्मच
विधि -
- पोहे को 5 मिनट के लिये पानी में भिगो कर रखें।
- पैन में तेल गरम करें, उसमें जीरा, राई, कटी प्याज और 2 चम्मच मैदा डाल कर 2-3 मिनट के लिये रोस्ट करें।
- अब इसमें लाल मिर्च पावडर, कटी हरी मिर्च, हल्दी पावडर डाल कर मिक्स करें।
- इसे आंच से हटा दें और मिश्रण को एक कटोरे में पलट लें।
- इस मिश्रण के साथ भिगोया हुआ पोहा, नमक, कटी हरी धनिया, कटे काजू और नींबू का रस मिक्स करें।
- अब इस मिश्रण को 8 से 12 भागों में काट कर कटलेट का शेप दें।
- कढ़ाई चढ़ा कर तेल गरम करें। उसमें तैयार कटलेट्स को गोल्डन ब्राउन होने तक तलें।
- जब कटलेट तैयार हो जाए, तब उसे टिशू पेपर पर निकाल कर हरी चटनी के साथ सर्व करें।
Comments
English summary
Poha Cutlets Recipe
Story first published: Friday, September 11, 2015, 12:03 [IST]
Other articles published on Sep 11, 2015



Click it and Unblock the Notifications
